Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति विवाद में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, महाधिवक्ता की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय समिति गठित

    August 12, 2026

    रांची में ‘इंटेन्सीफाइड एचआईवी कैंपेन 2026’ शुरू, स्वास्थ्य मंत्री बोले- रोकथाम और जागरूकता से ही संक्रमण पर लगेगी रोक

    August 12, 2026

    स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस के 29 अधिकारियों-कर्मियों को मिलेगा पुलिस पदक, 3 IPS और 5 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति विवाद में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, महाधिवक्ता की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय समिति गठित
    • रांची में ‘इंटेन्सीफाइड एचआईवी कैंपेन 2026’ शुरू, स्वास्थ्य मंत्री बोले- रोकथाम और जागरूकता से ही संक्रमण पर लगेगी रोक
    • स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस के 29 अधिकारियों-कर्मियों को मिलेगा पुलिस पदक, 3 IPS और 5 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल
    • झारखंड का राजस्व घाटा हुआ शून्य, लेकिन 1.29 लाख करोड़ का कर्ज बढ़ा; CAG रिपोर्ट में बजट प्रबंधन पर सवाल
    • झारखंड में सरकारी योजनाओं पर CAG का बड़ा खुलासा: आवास योजना की 30% राशि खर्च नहीं, मनरेगा की 73% योजनाएं अधूरी
    • झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू 15 अगस्त से पांच दिवसीय दौरे पर रांची आएंगे, धनबाद-लोहरदगा-हजारीबाग में करेंगे समीक्षा बैठक
    • JPSC भर्ती घोटाले में बड़ा खुलासा: 20 अभ्यर्थियों से वसूले 5.80 करोड़, FRO-ACF पदों के लिए 35 लाख तक की सेटिंग
    • रांची न्यू मार्केट का होगा कायाकल्प, 262 दुकानों के पुनर्विकास की तैयारी; पार्किंग और आधुनिक सुविधाएं भी मिलेंगी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » सरयू राय का बड़ा आरोप, मेडॉल-हेल्थ मैप भुगतान विवाद की सीआईडी जांच और 53 करोड़ रुपये की देनदारी की जांच की मांग
    Lead News

    सरयू राय का बड़ा आरोप, मेडॉल-हेल्थ मैप भुगतान विवाद की सीआईडी जांच और 53 करोड़ रुपये की देनदारी की जांच की मांग

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaJune 28, 2026No Comments122 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने रिम्स के पूर्व निदेशक डॉ. राजकुमार के इस्तीफे को लेकर झारखंड सरकार और स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि डॉ. राजकुमार की रिम्स निदेशक पद से विदाई का मुख्य कारण मेडॉल और हेल्थ मैप नामक जांच एजेंसियों के कथित बकाया भुगतान को लेकर सरकार का दबाव था। उन्होंने पूरे मामले की सीआईडी से जांच कराने की मांग की है।

    100 करोड़ रुपये के बिल भुगतान को लेकर उठाए सवाल

    सरयू राय ने बयान जारी कर कहा कि मेडॉल और हेल्थ मैप ने विभिन्न जांच सेवाओं के नाम पर करीब 100 करोड़ रुपये का बिल प्रस्तुत किया था। उनके अनुसार, तत्कालीन निदेशक डॉ. कामेश्वर प्रसाद ने भुगतान से यह कहते हुए इनकार कर दिया था कि बिल का बड़ा हिस्सा कथित रूप से फर्जीवाड़े से जुड़ा हुआ है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि डॉ. कामेश्वर प्रसाद के बाद नियुक्त निदेशक डॉ. राजकुमार पर भी इन बिलों का भुगतान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से दबाव बनाया गया, लेकिन उन्होंने भी भुगतान से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि यदि इन एजेंसियों की नियुक्ति स्वास्थ्य विभाग ने की है तो भुगतान भी विभाग ही करे या लिखित आदेश जारी करे।

    भुगतान विवाद बना इस्तीफे की वजह: सरयू राय

    सरयू राय ने दावा किया कि इसी मुद्दे पर स्वास्थ्य विभाग और डॉ. राजकुमार के बीच मतभेद शुरू हुआ, जो अंततः उनके इस्तीफे का कारण बना। उन्होंने कहा कि रिम्स एक स्वायत्तशासी संस्था है, लेकिन सरकार नियमों को दरकिनार कर अपने तरीके से इसे संचालित करना चाहती है।

    उन्होंने कहा कि रिम्स अधिनियम और नियमावली के अनुसार संस्थान के संचालन का अधिकार शासी निकाय के पास है और सरकार की भूमिका केवल नीतिगत दिशा-निर्देश देने तक सीमित है।

    मेडॉल और हेल्थ मैप की नियुक्ति पर भी सवाल

    विधायक ने आरोप लगाया कि पैथोलॉजी और माइक्रोबायोलॉजी जांच के लिए मेडॉल और हेल्थ मैप की नियुक्ति रिम्स प्रबंधन से बिना सलाह लिए की गई थी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कार्यकाल में लिया गया था।

    उन्होंने सरकार से पूछा कि इन एजेंसियों की नियुक्ति किन आधारों पर की गई और इसके पीछे क्या उद्देश्य था। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

    53 करोड़ रुपये की देनदारी का किया दावा

    सरयू राय ने दावा किया कि वर्तमान में मेडॉल और हेल्थ मैप पर रिम्स का करीब 38 करोड़ रुपये बकाया है, जो संस्थान की सुविधाओं और संसाधनों के उपयोग से संबंधित है। वहीं, दोनों एजेंसियां जांच सेवाओं के मद में रिम्स से करीब 15 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि की मांग कर रही हैं।

    उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह कुल 53 करोड़ रुपये की देनदारी झारखंड सरकार रिम्स पर डालना चाहती है। उनके अनुसार, इस पूरे वित्तीय मामले की गहन जांच आवश्यक है।

    शासी निकाय की कार्यप्रणाली पर भी उठाए सवाल

    सरयू राय ने कहा कि डॉ. राजकुमार पर अनुचित कार्य करने का दबाव बनाया गया, जिसके कारण उन्हें तीन बार झारखंड हाई कोर्ट का संरक्षण लेना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि शासी निकाय की बैठक बुलाए बिना ही सदस्यों के हस्ताक्षर बाहर से लेकर उन्हें हटाने की साजिश रची गई।

    उन्होंने कहा कि इन सभी घटनाओं की स्वतंत्र जांच कराई जानी चाहिए।

    मुख्यमंत्री से सीआईडी जांच की मांग

    विधायक ने मुख्यमंत्री से मांग की कि रिम्स के पूर्व निदेशक डॉ. डी.के. सिंह, डॉ. कामेश्वर प्रसाद और डॉ. राजकुमार के कार्यकाल में हुए घटनाक्रमों की जांच कराई जाए। साथ ही तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, संबंधित अधिकारियों, मेडॉल और हेल्थ मैप की नियुक्ति, कथित भुगतान विवाद और शासी निकाय से जुड़े निर्णयों की भी सीआईडी से जांच कराने की मांग की।

    Banna Gupta CID investigation Dr Rajkumar Health Map health news Jharkhand Health Department Jharkhand News Jharkhand Politics Medall Ranchi News RIMS Controversy RIMS News RIMS Ranchi Saryu Roy
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति विवाद में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, महाधिवक्ता की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय समिति गठित

    August 12, 2026

    रांची में ‘इंटेन्सीफाइड एचआईवी कैंपेन 2026’ शुरू, स्वास्थ्य मंत्री बोले- रोकथाम और जागरूकता से ही संक्रमण पर लगेगी रोक

    August 12, 2026

    स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस के 29 अधिकारियों-कर्मियों को मिलेगा पुलिस पदक, 3 IPS और 5 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026243

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026169

    पश्चिम बंगाल: डेबरा में टीएमसी नेता हुमायूं कबीर गिरफ्तार, पुलिस जांच से राजनीतिक हलचल तेज

    June 29, 2026154
    Don't Miss
    Lead News

    जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति विवाद में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, महाधिवक्ता की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय समिति गठित

    By Lok ChetnaAugust 12, 20260

    रांची: राजधानी रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर की न्यास समिति को लेकर चल रहे विवाद…

    रांची में ‘इंटेन्सीफाइड एचआईवी कैंपेन 2026’ शुरू, स्वास्थ्य मंत्री बोले- रोकथाम और जागरूकता से ही संक्रमण पर लगेगी रोक

    August 12, 2026

    स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस के 29 अधिकारियों-कर्मियों को मिलेगा पुलिस पदक, 3 IPS और 5 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल

    August 12, 2026

    झारखंड का राजस्व घाटा हुआ शून्य, लेकिन 1.29 लाख करोड़ का कर्ज बढ़ा; CAG रिपोर्ट में बजट प्रबंधन पर सवाल

    August 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति विवाद में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, महाधिवक्ता की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय समिति गठित

    August 12, 2026

    रांची में ‘इंटेन्सीफाइड एचआईवी कैंपेन 2026’ शुरू, स्वास्थ्य मंत्री बोले- रोकथाम और जागरूकता से ही संक्रमण पर लगेगी रोक

    August 12, 2026

    स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस के 29 अधिकारियों-कर्मियों को मिलेगा पुलिस पदक, 3 IPS और 5 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल

    August 12, 2026

    झारखंड का राजस्व घाटा हुआ शून्य, लेकिन 1.29 लाख करोड़ का कर्ज बढ़ा; CAG रिपोर्ट में बजट प्रबंधन पर सवाल

    August 12, 2026
    Bihar

    तेजस्वी यादव का NDA सरकार को अल्टीमेटम, बोले- छात्रों को रिहा नहीं किया तो होगा बड़ा आंदोलन

    July 27, 2026

    बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने दाखिल किया नामांकन, हलफनामे में बताई करोड़ों की संपत्ति

    July 10, 2026

    बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई: सिवान के उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ के 5 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 201% अधिक संपत्ति का आरोप

    July 9, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: मां आज से आमरण अनशन पर, दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

    July 9, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.