Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जेवीएम श्यामली के छात्र सार्थक सिद्धांत ने बनाया 1.66 करोड़ सरकारी खरीद रिकॉर्ड का सार्वजनिक डेटाबेस

    June 28, 2026

    महागठबंधन में समन्वय समिति गठन की मांग तेज, कांग्रेस ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की पहल की अपील

    June 28, 2026

    सरयू राय का बड़ा आरोप, मेडॉल-हेल्थ मैप भुगतान विवाद की सीआईडी जांच और 53 करोड़ रुपये की देनदारी की जांच की मांग

    June 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जेवीएम श्यामली के छात्र सार्थक सिद्धांत ने बनाया 1.66 करोड़ सरकारी खरीद रिकॉर्ड का सार्वजनिक डेटाबेस
    • महागठबंधन में समन्वय समिति गठन की मांग तेज, कांग्रेस ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की पहल की अपील
    • सरयू राय का बड़ा आरोप, मेडॉल-हेल्थ मैप भुगतान विवाद की सीआईडी जांच और 53 करोड़ रुपये की देनदारी की जांच की मांग
    • डॉक्टरों को ओपीडी में 1 घंटे की छूट, निजी प्रैक्टिस पर होगी कार्रवाई, प्रभारी निदेशक डॉ. डीके सिन्हा का बड़ा फैसला
    • कच्चा तेल सस्ता होने से भारत को बड़ी राहत, एविएशन से ऑटो सेक्टर तक इन उद्योगों को होगा सबसे ज्यादा फायदा
    • वेनेजुएला में फिर आया 5.6 तीव्रता का भूकंप, राहत कार्य जारी, मृतकों की संख्या 1430 पहुंची
    • 29 जून को 1042 सहायक आचार्यों को मिलेगा नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे नियुक्ति वितरण
    • बेकार पड़े चापाकलों से बढ़ेगा भूजल स्तर, झारखंड सरकार बनाएगी रिचार्ज पिट, कैबिनेट में जाएगा प्रस्ताव
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » रातू रोड की 5.7 एकड़ सरकारी जमीन का होगा री-डेवलपमेंट, बनेंगे 7 टावर, कॉमर्शियल ब्लॉक और मल्टीपरपज हॉल
    Lead News

    रातू रोड की 5.7 एकड़ सरकारी जमीन का होगा री-डेवलपमेंट, बनेंगे 7 टावर, कॉमर्शियल ब्लॉक और मल्टीपरपज हॉल

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaJune 28, 2026No Comments142 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची: झारखंड सरकार की बिल्डिंग री-डेवलपमेंट प्लान ऑन गवर्नमेंट लैंड योजना के तहत राजधानी रांची में वर्षों से खाली पड़ी सरकारी जमीन के सुनियोजित विकास की दिशा में काम तेज हो गया है। इसी क्रम में रातू रोड स्थित दुर्गा मंदिर के पीछे करीब 5.7 एकड़ सरकारी भूमि के पुनर्विकास की विस्तृत योजना तैयार कर ली गई है। परियोजना का डिजाइन अंतिम रूप ले चुका है और इसके निर्माण की जिम्मेदारी नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन को सौंपी गई है।

    प्रस्तावित योजना के अनुसार यह परियोजना केवल आवासीय परिसर तक सीमित नहीं होगी। इसमें आधुनिक आवास, व्यावसायिक भवन, पार्किंग, क्लब हाउस, हरित क्षेत्र और अन्य शहरी सुविधाएं एक ही परिसर में विकसित की जाएंगी।

    सात आधुनिक आवासीय टावर बनाए जाएंगे

    परियोजना के प्रस्तावित डिजाइन के अनुसार परिसर में अलग-अलग ऊंचाई वाले कुल सात आधुनिक आवासीय टावर बनाए जाएंगे। इनमें बेसमेंट, भूतल और 18 मंजिल तक के टावर शामिल होंगे। इसके अलावा बेसमेंट, भूतल और आठ मंजिला एक बड़ा व्यावसायिक भवन भी बनाया जाएगा।

    इस व्यावसायिक परिसर में सरकारी कार्यालयों, व्यावसायिक गतिविधियों और अन्य सार्वजनिक सेवाओं के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित करने की योजना है।

    पार्क, क्लब हाउस और आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा परिसर

    परियोजना में निवासियों के लिए व्यापक हरित क्षेत्र विकसित किया जाएगा। साइट प्लान के अनुसार परिसर के बीच में बड़ा पार्क, क्लब हाउस, बच्चों के खेलने का क्षेत्र, आंतरिक सड़कें, वॉकिंग पाथ, विजिटर पार्किंग और स्टिल्ट पार्किंग की व्यवस्था होगी।

    इसके अलावा परिसर में विद्युत उपकेंद्र, भूमिगत जलाशय, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। आवासीय और व्यावसायिक परिसरों के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे, जबकि परिसर के भीतर नौ मीटर चौड़ी सड़कें तैयार होंगी, जिससे यातायात सुगम रहेगा और सड़क पर वाहनों का दबाव कम होगा।

    कुसई कॉलोनी में भी बनेगा आधुनिक मल्टीपरपज हॉल

    राज्य सरकार इसी योजना के तहत राजधानी की अन्य सरकारी जमीनों का भी विकास कर रही है। कुसई कॉलोनी की लगभग 2.5 एकड़ भूमि तथा बिजली विभाग की करीब दो एकड़ कॉलोनी की जमीन पर आधुनिक मल्टीपरपज हॉल बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

    इन दोनों परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर डिजाइन को अंतिम रूप दिया जा चुका है। इनका निर्माण कार्य भी नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन के माध्यम से कराया जाएगा।

    आधुनिक शहरी विकास को मिलेगी नई गति

    सरकार का उद्देश्य वर्षों से खाली पड़ी सरकारी जमीन का बेहतर उपयोग करते हुए राजस्व बढ़ाना, आधुनिक शहरी सुविधाओं का विस्तार करना और सार्वजनिक उपयोग के लिए उच्च गुणवत्ता वाला बुनियादी ढांचा विकसित करना है।

    अधिकारियों का मानना है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से राजधानी रांची में आधुनिक आधारभूत संरचना का विस्तार होगा और सरकारी परिसंपत्तियों का अधिक प्रभावी एवं योजनाबद्ध उपयोग सुनिश्चित किया जा सकेगा।

    Commercial Complex Ranchi Government Land Redevelopment Jharkhand government Jharkhand infrastructure Kusai Colony Multi Purpose Hall NBCC Ranchi Development Project Ranchi News Ranchi Real Estate Ratu Road Ranchi Residential Project Ranchi Smart City Ranchi urban development
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    जेवीएम श्यामली के छात्र सार्थक सिद्धांत ने बनाया 1.66 करोड़ सरकारी खरीद रिकॉर्ड का सार्वजनिक डेटाबेस

    June 28, 2026

    महागठबंधन में समन्वय समिति गठन की मांग तेज, कांग्रेस ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की पहल की अपील

    June 28, 2026

    सरयू राय का बड़ा आरोप, मेडॉल-हेल्थ मैप भुगतान विवाद की सीआईडी जांच और 53 करोड़ रुपये की देनदारी की जांच की मांग

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026234

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026159

    JAC 10th Result 2026 जारी, झारखंड बोर्ड मैट्रिक में 95.27 प्रतिशत छात्र पास

    April 23, 2026153
    Don't Miss
    Lead News

    जेवीएम श्यामली के छात्र सार्थक सिद्धांत ने बनाया 1.66 करोड़ सरकारी खरीद रिकॉर्ड का सार्वजनिक डेटाबेस

    By Lok ChetnaJune 28, 2026139

    रांची: जेवीएम श्यामली के कक्षा 12वीं के छात्र सार्थक सिद्धांत एक बार फिर अपनी तकनीकी…

    महागठबंधन में समन्वय समिति गठन की मांग तेज, कांग्रेस ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की पहल की अपील

    June 28, 2026

    सरयू राय का बड़ा आरोप, मेडॉल-हेल्थ मैप भुगतान विवाद की सीआईडी जांच और 53 करोड़ रुपये की देनदारी की जांच की मांग

    June 28, 2026

    डॉक्टरों को ओपीडी में 1 घंटे की छूट, निजी प्रैक्टिस पर होगी कार्रवाई, प्रभारी निदेशक डॉ. डीके सिन्हा का बड़ा फैसला

    June 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    जेवीएम श्यामली के छात्र सार्थक सिद्धांत ने बनाया 1.66 करोड़ सरकारी खरीद रिकॉर्ड का सार्वजनिक डेटाबेस

    June 28, 2026

    महागठबंधन में समन्वय समिति गठन की मांग तेज, कांग्रेस ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की पहल की अपील

    June 28, 2026

    सरयू राय का बड़ा आरोप, मेडॉल-हेल्थ मैप भुगतान विवाद की सीआईडी जांच और 53 करोड़ रुपये की देनदारी की जांच की मांग

    June 28, 2026

    डॉक्टरों को ओपीडी में 1 घंटे की छूट, निजी प्रैक्टिस पर होगी कार्रवाई, प्रभारी निदेशक डॉ. डीके सिन्हा का बड़ा फैसला

    June 28, 2026
    Bihar

    बिहार में बनेगी नई जल नीति, डिजिटल तकनीक से होगा जल प्रबंधन और बाढ़-सूखे पर नियंत्रण

    June 27, 2026

    24 घंटे बंद रहेंगी बिजली बिल भुगतान और स्मार्ट मीटर रिचार्ज सेवाएं, जानें कब तक रहेगा असर

    June 27, 2026

    गया में शादी का झांसा देकर मध्य प्रदेश के दो युवकों से 1.70 लाख की लूट, कथित लुटेरी दुल्हन समेत कई लोगों पर केस दर्ज

    June 27, 2026

    बिहार टेंडर घोटाला जांच तेज: निलंबित आईएएस अधिकारियों के घर पहुंची एसवीयू, मातृस्वा इंफ्रा के निदेशक के यहां भी छापेमारी

    June 19, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.