Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    24 घंटे बंद रहेंगी बिजली बिल भुगतान और स्मार्ट मीटर रिचार्ज सेवाएं, जानें कब तक रहेगा असर

    June 27, 2026

    176 दिनों में 311 असामान्य मौतें, सड़क हादसों में सबसे ज्यादा 146 लोगों की गई जान

    June 27, 2026

    तीन दिवसीय सेशेल्स दौरे पर रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रीय दिवस समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 24 घंटे बंद रहेंगी बिजली बिल भुगतान और स्मार्ट मीटर रिचार्ज सेवाएं, जानें कब तक रहेगा असर
    • 176 दिनों में 311 असामान्य मौतें, सड़क हादसों में सबसे ज्यादा 146 लोगों की गई जान
    • तीन दिवसीय सेशेल्स दौरे पर रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रीय दिवस समारोह में होंगे मुख्य अतिथि
    • ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप, कहा- शहीद जवानों की जानकारी छिपाकर संसद को किया गया गुमराह
    • केरल: पुलिस थाने से 64 ग्राम सोने के आभूषण गायब होने का मामला, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही जांच टीम
    • तीसरे सांसद पर आपराधिक केस, औसत संपत्ति 115 करोड़ रुपये, झारखंड के परिमल नथवानी भी शीर्ष अमीर सांसदों में
    • धनबाद के बाघमारा में थाने के सामने पंप ऑपरेटर को मारी गोली, केबल चोरी का विरोध करना पड़ा भारी
    • आधुनिक शिक्षा, उद्योगोन्मुखी पाठ्यक्रम और बेहतर करियर अवसरों के साथ प्रवेश शुरू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » तीसरे सांसद पर आपराधिक केस, औसत संपत्ति 115 करोड़ रुपये, झारखंड के परिमल नथवानी भी शीर्ष अमीर सांसदों में
    Delhi

    तीसरे सांसद पर आपराधिक केस, औसत संपत्ति 115 करोड़ रुपये, झारखंड के परिमल नथवानी भी शीर्ष अमीर सांसदों में

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaJune 27, 2026No Comments133 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: देश की संसद के उच्च सदन राज्यसभा को लेकर एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और माय नेता की जून 2026 की रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। 226 मौजूदा राज्यसभा सांसदों के शपथपत्रों के विश्लेषण पर आधारित इस रिपोर्ट के अनुसार, राज्यसभा में बड़ी संख्या में करोड़पति और अरबपति सांसद मौजूद हैं। इसके साथ ही हर तीसरे सांसद ने अपने खिलाफ आपराधिक मामलों की जानकारी भी घोषित की है, जबकि महिलाओं की भागीदारी अब भी सीमित बनी हुई है।

    हर तीसरे सांसद पर दर्ज हैं आपराधिक मामले

    रिपोर्ट के मुताबिक, राज्यसभा के 226 सांसदों में से 69 सांसदों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। इनमें 36 सांसद ऐसे हैं, जिन पर हत्या के प्रयास, महिलाओं के खिलाफ अपराध, धोखाधड़ी समेत अन्य गंभीर धाराओं के मामले दर्ज हैं।

    राजनीतिक दलों की बात करें तो भाजपा के 107 सांसदों में से 28 और कांग्रेस के 29 सांसदों में से 12 सांसदों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामलों की जानकारी अपने शपथपत्र में दी है।

    राज्यसभा में करोड़पतियों और अरबपतियों का दबदबा

    एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, राज्यसभा सांसदों की औसत घोषित संपत्ति 115.25 करोड़ रुपये है। सभी 226 सांसदों की कुल घोषित संपत्ति 26,047 करोड़ रुपये से अधिक है।

    रिपोर्ट में बताया गया है कि:

    • 100 सांसदों की घोषित संपत्ति 10 करोड़ रुपये से अधिक है।
    • 31 सांसदों की संपत्ति 100 करोड़ रुपये से अधिक है।
    • केवल 4 सांसद ऐसे हैं जिनकी घोषित संपत्ति 20 लाख रुपये से कम है।

    ये हैं राज्यसभा के सबसे अमीर सांसद

    रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक घोषित संपत्ति वाले सांसदों में:

    • डॉ. बंदी पार्थ सारथी (तेलंगाना) – 5300 करोड़ रुपये से अधिक
    • राजिंदर गुप्ता (पंजाब) – 5053 करोड़ रुपये से अधिक
    • डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी – 2558 करोड़ रुपये से अधिक
    • जया बच्चन – 1578 करोड़ रुपये से अधिक

    झारखंड के परिमल नथवानी की घोषित संपत्ति 755 करोड़ रुपये

    झारखंड से राज्यसभा सांसद परिमल नथवानी ने अपने शपथपत्र में 755 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है। वहीं, उनके ऊपर 256 करोड़ रुपये से अधिक की देनदारियां भी दर्ज हैं।

    रिपोर्ट के मुताबिक, झारखंड के छह राज्यसभा सांसदों की कुल घोषित संपत्ति करीब 779 करोड़ रुपये है।

    दूसरी ओर, सबसे कम घोषित संपत्ति वाले सांसदों में पंजाब के संत बलबीर सिंह (3.79 लाख रुपये), केरल के एए रहीम (11.62 लाख रुपये) और मध्य प्रदेश की सुमित्रा बाल्मिक (17.85 लाख रुपये) शामिल हैं।

    तेलंगाना के सांसद सबसे अधिक संपन्न

    राज्यों के आधार पर देखें तो तेलंगाना के राज्यसभा सांसद सबसे अधिक संपत्ति वाले हैं। वहां के सांसदों की कुल घोषित संपत्ति 8310 करोड़ रुपये से अधिक है। इसके बाद पंजाब (5729 करोड़ रुपये से अधिक) और उत्तर प्रदेश का स्थान है।

    शिक्षा के मामले में मजबूत, महिलाओं की भागीदारी अब भी कम

    रिपोर्ट के अनुसार राज्यसभा के अधिकांश सांसद उच्च शिक्षित हैं। इनमें:

    • 68 सांसद स्नातकोत्तर हैं।
    • 53 सांसद स्नातक हैं।
    • 33 सांसदों के पास डॉक्टरेट की डिग्री है।

    इसके अलावा विधि, इंजीनियरिंग, चिकित्सा, प्रबंधन और सामाजिक विज्ञान जैसे क्षेत्रों से जुड़े पेशेवर भी बड़ी संख्या में राज्यसभा में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

    हालांकि, महिलाओं की भागीदारी अब भी सीमित है। वर्तमान में राज्यसभा में 34 महिला सांसद और 192 पुरुष सांसद हैं। यानी महिलाओं की हिस्सेदारी लगभग 15 प्रतिशत ही है।

    Abhishek Manu Singhvi ADR India ADR report BJP MPs Congress MPs Criminal Cases MPs India Politics News Jaya Bachchan MyNeta Report Parimal Nathwani Parliament News Rajya Sabha Assets Rajya Sabha MPs Rajya Sabha Report 2026
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    24 घंटे बंद रहेंगी बिजली बिल भुगतान और स्मार्ट मीटर रिचार्ज सेवाएं, जानें कब तक रहेगा असर

    June 27, 2026

    176 दिनों में 311 असामान्य मौतें, सड़क हादसों में सबसे ज्यादा 146 लोगों की गई जान

    June 27, 2026

    तीन दिवसीय सेशेल्स दौरे पर रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रीय दिवस समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026234

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026159

    JAC 10th Result 2026 जारी, झारखंड बोर्ड मैट्रिक में 95.27 प्रतिशत छात्र पास

    April 23, 2026153
    Don't Miss
    Bihar

    24 घंटे बंद रहेंगी बिजली बिल भुगतान और स्मार्ट मीटर रिचार्ज सेवाएं, जानें कब तक रहेगा असर

    By Lok ChetnaJune 27, 2026133

    पटना: अगर आप बिहार में ऑनलाइन बिजली बिल जमा करते हैं या स्मार्ट मीटर रिचार्ज…

    176 दिनों में 311 असामान्य मौतें, सड़क हादसों में सबसे ज्यादा 146 लोगों की गई जान

    June 27, 2026

    तीन दिवसीय सेशेल्स दौरे पर रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रीय दिवस समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

    June 27, 2026

    ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप, कहा- शहीद जवानों की जानकारी छिपाकर संसद को किया गया गुमराह

    June 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    24 घंटे बंद रहेंगी बिजली बिल भुगतान और स्मार्ट मीटर रिचार्ज सेवाएं, जानें कब तक रहेगा असर

    June 27, 2026

    176 दिनों में 311 असामान्य मौतें, सड़क हादसों में सबसे ज्यादा 146 लोगों की गई जान

    June 27, 2026

    तीन दिवसीय सेशेल्स दौरे पर रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रीय दिवस समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

    June 27, 2026

    ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप, कहा- शहीद जवानों की जानकारी छिपाकर संसद को किया गया गुमराह

    June 27, 2026
    Bihar

    24 घंटे बंद रहेंगी बिजली बिल भुगतान और स्मार्ट मीटर रिचार्ज सेवाएं, जानें कब तक रहेगा असर

    June 27, 2026

    गया में शादी का झांसा देकर मध्य प्रदेश के दो युवकों से 1.70 लाख की लूट, कथित लुटेरी दुल्हन समेत कई लोगों पर केस दर्ज

    June 27, 2026

    बिहार टेंडर घोटाला जांच तेज: निलंबित आईएएस अधिकारियों के घर पहुंची एसवीयू, मातृस्वा इंफ्रा के निदेशक के यहां भी छापेमारी

    June 19, 2026

    नगरनौसा डिग्री कॉलेज विवाद ने लिया हिंसक रूप, छात्रों और पुलिस में पथराव, लाठीचार्ज के बाद 7 हिरासत में

    June 18, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.