Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम

    September 1, 2026

    झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा

    August 24, 2026

    संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल  

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम
    • झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा
    • संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल  
    • स्त्री को देवी मत बनाईये, बस उसे उसके अधिकार दे दीजिये
    • कानपुर में छात्र का कथित पिस्टल के साथ वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग
    • JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप
    • JPSC-JSSC आंदोलन में पहुंचे रघुवर दास, सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम; बोले- मांगें नहीं मानीं तो बैठूंगा अनशन पर
    • मधुकम के 12 मकानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से महादेव उरांव को झटका, एसएलपी खारिज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » लोहरदगा-गुमला-धरमजयगढ़ नई रेल लाइन को मिली मंजूरी, दक्षिणी झारखंड के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
    Lead News

    लोहरदगा-गुमला-धरमजयगढ़ नई रेल लाइन को मिली मंजूरी, दक्षिणी झारखंड के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaJune 14, 2026No Comments112 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची : दक्षिणी झारखंड के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ने जा रहा है। वर्षों से प्रत्यक्ष रेल संपर्क की मांग कर रहे गुमला, लोहरदगा, जशपुर और आसपास के लाखों लोगों का सपना अब साकार होने की दिशा में आगे बढ़ चुका है। केंद्र सरकार ने लोहरदगा से गुमला होते हुए छत्तीसगढ़ के धरमजयगढ़ तक नई रेलवे लाइन बिछाने की महत्वाकांक्षी परियोजना को अधिसूचित कर दिया है।

    यह परियोजना लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत के लगातार प्रयासों और रेल मंत्रालय के समक्ष की गई पैरवी का परिणाम मानी जा रही है। रेल मंत्रालय के अधीन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा इस परियोजना को सार्वजनिक उद्देश्य और राष्ट्रीय अवसंरचना विकास के तहत स्वीकृति प्रदान की गई है।

    291.881 किलोमीटर लंबी होगी नई रेल लाइन

    प्रस्तावित रेल परियोजना की कुल लंबाई 291.881 किलोमीटर होगी। यह रेल मार्ग झारखंड और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती आदिवासी एवं ग्रामीण क्षेत्रों को सीधे जोड़ने का कार्य करेगा। माना जा रहा है कि इससे क्षेत्र के सामाजिक, आर्थिक और औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलेगी।

    स्थानीय लोगों ने इस परियोजना को क्षेत्र के विकास का टर्निंग पॉइंट बताते हुए सांसद सुखदेव भगत के प्रति आभार व्यक्त किया है।

    संसद में कई बार उठाई गई थी मांग

    सांसद सुखदेव भगत ने अपने कार्यकाल के दौरान गुमला को रेल नेटवर्क से जोड़ने की मांग को लगातार प्रमुखता से उठाया। उन्होंने संसद में इस विषय को कई बार उठाते हुए केंद्रीय रेल मंत्री का ध्यान इस ओर आकर्षित किया था।

    उन्होंने बताया था कि गुमला जिला परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का की जन्मस्थली है। इसके अलावा आंजन धाम, सीरा सीता नाला और टांगीनाथ जैसे धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल इस क्षेत्र की पहचान हैं। बेहतर रेल संपर्क से इन स्थलों को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

    लोहरदगा से धरमजयगढ़ तक बनेंगे कई नए स्टेशन

    रेल मंत्रालय द्वारा तैयार ब्लूप्रिंट के अनुसार यह रेल लाइन लोहरदगा से शुरू होकर सेन्हा, घाघरा, टोटो, गुमला और रायडीह के पोगरा क्षेत्र से होकर गुजरेगी। मार्ग में कई नए रेलवे स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा।

    इसके बाद रेल लाइन छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी और लोदाम, जशपुर सहित अन्य क्षेत्रों को जोड़ते हुए धरमजयगढ़ तक पहुंचेगी। इससे दोनों राज्यों के दूरदराज और अब तक रेल संपर्क से वंचित क्षेत्रों को सीधे राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से जोड़ने में मदद मिलेगी।

    व्यापार और उद्योग को मिलेगा बड़ा लाभ

    नई रेलवे लाइन शुरू होने के बाद क्षेत्र के लोगों को रांची, कोलकाता, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और देश के अन्य हिस्सों की यात्रा के लिए दूसरे जिलों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

    इसके अलावा कृषि और खनिज संपदा से समृद्ध इस क्षेत्र के किसानों और व्यापारियों को भी बड़ा लाभ मिलेगा। कृषि उत्पाद, फल-सब्जियां और अन्य स्थानीय उत्पाद कम समय में बड़े बाजारों तक पहुंच सकेंगे। इससे किसानों की आय बढ़ने और व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलने की संभावना है।

    पर्यटन और रोजगार के नए अवसर

    विशेषज्ञों का मानना है कि बेहतर रेल संपर्क से क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। आंजन धाम, टांगीनाथ और अन्य धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों तक पहुंच आसान होने से पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हो सकती है।

    साथ ही होटल, परिवहन, पर्यटन और सेवा क्षेत्र में हजारों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा और पलायन की समस्या में भी कमी आ सकती है।

    Dharamjaigarh Railway Line Gumla news Jashpur News Jharkhand development Jharkhand Rail Project Jharkhand Transport News Lohardaga Gumla Railway Line Lohardaga News New Railway Line Jharkhand Rail Ministry India Railway Infrastructure Railway Project Update South Jharkhand News Sukhdeo Bhagat
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम

    September 1, 2026

    झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा

    August 24, 2026

    संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल  

    August 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    कानपुर में छात्र का कथित पिस्टल के साथ वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग

    August 15, 2026386

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026245

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026197

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026172
    Don't Miss
    Jharkhand

    असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम

    By Siyasi KhabarSeptember 1, 20267

    Ranchi : नेतरहाट की पहाड़ियों में उगने वाली प्रीमियम गुणवत्ता की नाशपाती अब स्थानीय हाट-बाजारों…

    झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा

    August 24, 2026

    संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल  

    August 23, 2026

    स्त्री को देवी मत बनाईये, बस उसे उसके अधिकार दे दीजिये

    August 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम

    September 1, 2026

    झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा

    August 24, 2026

    संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल  

    August 23, 2026

    JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप

    August 13, 2026
    Bihar

    तेजस्वी यादव का NDA सरकार को अल्टीमेटम, बोले- छात्रों को रिहा नहीं किया तो होगा बड़ा आंदोलन

    July 27, 2026

    बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने दाखिल किया नामांकन, हलफनामे में बताई करोड़ों की संपत्ति

    July 10, 2026

    बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई: सिवान के उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ के 5 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 201% अधिक संपत्ति का आरोप

    July 9, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: मां आज से आमरण अनशन पर, दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

    July 9, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.