Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कदमा में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार किशोर की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

    July 26, 2026

    रांची में पेट्रोल ₹105.26 और डीजल ₹100.89 प्रति लीटर, जानें दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख शहरों के ताजा रेट

    July 26, 2026

    सदर अस्पताल के ब्लड बैंक के जीर्णोद्धार को ₹36.63 लाख मंजूर, मरीजों को मिलेगी बेहतर रक्त सेवा

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कदमा में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार किशोर की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल
    • रांची में पेट्रोल ₹105.26 और डीजल ₹100.89 प्रति लीटर, जानें दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख शहरों के ताजा रेट
    • सदर अस्पताल के ब्लड बैंक के जीर्णोद्धार को ₹36.63 लाख मंजूर, मरीजों को मिलेगी बेहतर रक्त सेवा
    • Kargil Vijay Diwas 2026: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- सर्वोच्च समर्पण का अमर प्रतीक है विजय दिवस
    • Maiya Samman Yojana: दुमका में अपात्र लाभुकों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, रेलवे कर्मी और सरकारी कर्मचारियों के परिवारों से होगी राशि की वसूली
    • बेल्जियम के छात्रों से मिले विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो, झारखंड की शिक्षा व्यवस्था और विकास मॉडल से कराया परिचय
    • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राजद की प्रतिक्रिया, कैलाश यादव बोले- यह लोकतंत्र और संविधान की जीत
    • Kargil Vijay Diwas 2026: कारगिल विजय दिवस पर सीएम योगी समेत सभी दलों के नेताओं ने वीर शहीदों को किया नमन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » झारखंड में औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार, हेमन्त सोरेन ने झारक्राफ्ट, लॉजिस्टिक पार्क और वर्ल्ड ट्रेड सेंटर परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश
    Lead News

    झारखंड में औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार, हेमन्त सोरेन ने झारक्राफ्ट, लॉजिस्टिक पार्क और वर्ल्ड ट्रेड सेंटर परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaJune 4, 2026No Comments112 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बुधवार को झारखंड मंत्रालय में उद्योग विभाग की योजनाओं, परियोजनाओं और विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में निवेश प्रोत्साहन, रोजगार सृजन, झारक्राफ्ट के विस्तार, पारंपरिक शिल्पकारों के सशक्तीकरण तथा औद्योगिक अवसंरचना परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि औद्योगिक विकास की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और परिणामोन्मुख बनाया जाए ताकि राज्य में आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिले और युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित हो सकें। उन्होंने राज्य की औद्योगिक संभावनाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर तरीके से प्रस्तुत कर निवेशकों को आकर्षित करने पर जोर दिया।

    झारक्राफ्ट में नवाचार और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

    बैठक में झारक्राफ्ट की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाजार की मांग के अनुरूप उत्पाद विकसित किए जाएं और युवाओं, विशेषकर नई पीढ़ी को इस क्षेत्र से जोड़ा जाए।

    मुख्यमंत्री ने झारक्राफ्ट उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री को राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों से जोड़ने का सुझाव देते हुए कहा कि झारखंड की कला, संस्कृति और हस्तशिल्प को आधुनिक स्वरूप देकर व्यापक बाजार उपलब्ध कराया जाए। इसके लिए दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार करने का भी निर्देश दिया गया।

    पारंपरिक शिल्पकारों को बाजार से जोड़ने की पहल

    माटी कला बोर्ड की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने लौह-कर्म, काष्ठ-कर्म और कुम्भकारी जैसे पारंपरिक शिल्पों से जुड़े कारीगरों को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि ये व्यवसाय राज्य की सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, लेकिन बदलते समय और आधुनिक उत्पादों की बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण इनकी आजीविका प्रभावित हो रही है।

    मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इन शिल्पकारों की पहचान कर उन्हें प्रशिक्षण, क्षमता विकास, आधुनिक डिजाइन और तकनीक से जोड़ा जाए। साथ ही उनके उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ाने और उन्हें बाजार से जोड़ने के लिए विशेष रणनीति तैयार की जाए।

    उन्होंने लकड़ी और मिट्टी से निर्मित उत्पादों का मूल्य संवर्धन कर उन्हें आकर्षक और बाजारोन्मुख बनाने पर बल दिया। साथ ही ब्रांडिंग, पैकेजिंग और प्रभावी विपणन व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए, ताकि इन उत्पादों को राज्य और देशभर में नई पहचान मिल सके।

    लॉजिस्टिक पार्क और वर्ल्ड ट्रेड सेंटर परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश

    मुख्यमंत्री ने राज्य में निर्माणाधीन प्रमुख औद्योगिक अवसंरचना परियोजनाओं, विशेषकर लॉजिस्टिक पार्क और वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।

    उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन से राज्य में उद्योगों के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाएं मजबूत होंगी। लॉजिस्टिक पार्क के विकसित होने से परिवहन, भंडारण और वितरण प्रणाली को मजबूती मिलेगी, जिससे औद्योगिक इकाइयों की लागत कम होगी और व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के निर्माण से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापारिक संपर्कों का विस्तार होगा तथा राज्य में नए निवेश की संभावनाएं बढ़ेंगी। उन्होंने परियोजनाओं से जुड़े सभी अवरोधों को दूर कर निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

    निवेश और रोजगार सृजन पर सरकार का फोकस

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड को उभरते हुए औद्योगिक और निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करने के लिए सभी विभागों को समन्वित प्रयास करने होंगे। उन्होंने अधिकारियों को निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने और रोजगार सृजन से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

    बैठक में उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह, विभागीय सचिव अरवा राजकमल, झारक्राफ्ट की प्रबंध निदेशक गरिमा सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    कदमा में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार किशोर की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

    July 26, 2026

    रांची में पेट्रोल ₹105.26 और डीजल ₹100.89 प्रति लीटर, जानें दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख शहरों के ताजा रेट

    July 26, 2026

    सदर अस्पताल के ब्लड बैंक के जीर्णोद्धार को ₹36.63 लाख मंजूर, मरीजों को मिलेगी बेहतर रक्त सेवा

    July 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026243

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026169

    पश्चिम बंगाल: डेबरा में टीएमसी नेता हुमायूं कबीर गिरफ्तार, पुलिस जांच से राजनीतिक हलचल तेज

    June 29, 2026154
    Don't Miss
    Jamshedpur

    कदमा में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार किशोर की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

    By Lok ChetnaJuly 26, 20260

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के कदमा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क…

    रांची में पेट्रोल ₹105.26 और डीजल ₹100.89 प्रति लीटर, जानें दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख शहरों के ताजा रेट

    July 26, 2026

    सदर अस्पताल के ब्लड बैंक के जीर्णोद्धार को ₹36.63 लाख मंजूर, मरीजों को मिलेगी बेहतर रक्त सेवा

    July 26, 2026

    Kargil Vijay Diwas 2026: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- सर्वोच्च समर्पण का अमर प्रतीक है विजय दिवस

    July 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    कदमा में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार किशोर की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

    July 26, 2026

    रांची में पेट्रोल ₹105.26 और डीजल ₹100.89 प्रति लीटर, जानें दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख शहरों के ताजा रेट

    July 26, 2026

    सदर अस्पताल के ब्लड बैंक के जीर्णोद्धार को ₹36.63 लाख मंजूर, मरीजों को मिलेगी बेहतर रक्त सेवा

    July 26, 2026

    Kargil Vijay Diwas 2026: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- सर्वोच्च समर्पण का अमर प्रतीक है विजय दिवस

    July 26, 2026
    Bihar

    बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने दाखिल किया नामांकन, हलफनामे में बताई करोड़ों की संपत्ति

    July 10, 2026

    बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई: सिवान के उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ के 5 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 201% अधिक संपत्ति का आरोप

    July 9, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: मां आज से आमरण अनशन पर, दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

    July 9, 2026

    बिहार में 250 मीटर से लंबे पुलों पर देना होगा टोल टैक्स, जानिए किन पुलों की सूची में शामिल हैं नाम

    July 6, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.