Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची सदर अस्पताल के पैनल रूम के जीर्णोद्धार को 29 लाख की मंजूरी, जल्द शुरू होगा मरम्मत कार्य

    May 24, 2026

    गिरिडीह केंद्रीय कारा में देर रात छापेमारी, डीसी-एसपी के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था की हुई जांच

    May 24, 2026

    रांची नगर निगम की बड़ी राहत, 30 जून तक होल्डिंग टैक्स जमा करने पर मिलेगा 10 फीसदी तक छूट

    May 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रांची सदर अस्पताल के पैनल रूम के जीर्णोद्धार को 29 लाख की मंजूरी, जल्द शुरू होगा मरम्मत कार्य
    • गिरिडीह केंद्रीय कारा में देर रात छापेमारी, डीसी-एसपी के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था की हुई जांच
    • रांची नगर निगम की बड़ी राहत, 30 जून तक होल्डिंग टैक्स जमा करने पर मिलेगा 10 फीसदी तक छूट
    • हजारीबाग में छात्र का शव फंदे से लटका मिला, संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी
    • हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रेलर ने तीन वाहनों को मारी टक्कर, दो की मौत
    • कॉमनवेल्थ डे का इतिहास और महत्व, जानिए क्यों मनाया जाता है यह खास दिवस
    • झारखंड में भीषण गर्मी और लू का कहर, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 45 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान
    • देवघर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे मंत्री लखेंद्र रोशन और आईजी ए विजयलक्ष्मी, विधिवत की पूजा-अर्चना
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » गिरिडीह केंद्रीय कारा में देर रात छापेमारी, डीसी-एसपी के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था की हुई जांच
    Giridih

    गिरिडीह केंद्रीय कारा में देर रात छापेमारी, डीसी-एसपी के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था की हुई जांच

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaMay 24, 2026No Comments113 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गिरिडीह : गिरिडीह के मोहनपुर स्थित केंद्रीय कारा में शनिवार देर रात प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने औचक छापेमारी की। कार्रवाई जिलाधिकारी रामनिवास यादव और पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार के नेतृत्व में की गई।

    करीब दो घंटे तक चली इस छापेमारी में लगभग 45 अधिकारी और डेढ़ सौ से अधिक पुलिस जवान शामिल रहे। तलाशी अभियान के दौरान पुरुष बंदियों के पांचों ब्लॉक के 20 वार्डों के साथ महिला वार्ड की भी गहन जांच की गई।

    अलग-अलग टीम बनाकर हुई तलाशी

    जानकारी के अनुसार रात करीब 10:45 बजे प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस जवानों की टीम केंद्रीय कारा पहुंची। इसके बाद अलग-अलग टीम बनाकर एक-एक वार्ड की तलाशी शुरू की गई।

    पुरुष वार्डों की जांच पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने की, जबकि महिला वार्ड में महिला अधिकारियों और महिला पुलिसकर्मियों को लगाया गया था।

    सुरक्षा व्यवस्था का भी लिया गया जायजा

    छापेमारी के दौरान सिर्फ वार्डों की तलाशी ही नहीं ली गई, बल्कि जेल की सुरक्षा व्यवस्था का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया।

    अधिकारियों ने संतरी की तैनाती, ड्यूटी व्यवस्था, बंदियों से मुलाकात की प्रक्रिया, पानी की उपलब्धता और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉ बिमल कुमार और एसडीएम श्रीकांत विस्पुते ने जेल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का भी निरीक्षण किया।

    कई स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जेल अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए गए।

    एसपी ने दी कार्रवाई की जानकारी

    एसपी डॉ बिमल कुमार ने बताया कि केंद्रीय कारा का औचक निरीक्षण किया गया है। करीब दो घंटे तक सभी ब्लॉक और वार्डों की तलाशी ली गई तथा सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत अवलोकन किया गया।

    कई अधिकारी और पुलिस पदाधिकारी रहे मौजूद

    इस कार्रवाई में एसडीएम श्रीकांत विस्पुते, दंडाधिकारी बिनोद सिंह, डीएसपी वन नीरज कुमार सिंह, एसडीपीओ सदर जीतबाहन उरांव, एसडीपीओ डुमरी आबिद खान, बीडीओ गणेश रजक और सीओ जितेंद्र प्रसाद समेत कई प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहे।

    वहीं पुलिस टीम में मुफ्फसिल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो, नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह, इंस्पेक्टर कमलेश पासवान, पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार समेत कई थाना क्षेत्रों के पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

    CCTV inspection Central Jail Giridih DC SP inspection Giridih news Giridih Police Mohanpur Jail police action prison raid Jharkhand जेल छापेमारी जेल सुरक्षा जांच झारखंड समाचार
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    रांची सदर अस्पताल के पैनल रूम के जीर्णोद्धार को 29 लाख की मंजूरी, जल्द शुरू होगा मरम्मत कार्य

    May 24, 2026

    रांची नगर निगम की बड़ी राहत, 30 जून तक होल्डिंग टैक्स जमा करने पर मिलेगा 10 फीसदी तक छूट

    May 24, 2026

    हजारीबाग में छात्र का शव फंदे से लटका मिला, संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

    May 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026231

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026159

    JAC 10th Result 2026 जारी, झारखंड बोर्ड मैट्रिक में 95.27 प्रतिशत छात्र पास

    April 23, 2026153

    हजारीबाग में वाहन सेवाएं हुईं फेसलेस, अब घर बैठे ऑनलाइन होंगे RC ट्रांसफर, NOC और मोबाइल अपडेट

    May 20, 2026152
    Don't Miss
    Lead News

    रांची सदर अस्पताल के पैनल रूम के जीर्णोद्धार को 29 लाख की मंजूरी, जल्द शुरू होगा मरम्मत कार्य

    By Lok ChetnaMay 24, 2026136

    रांची : रांची सदर अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा…

    गिरिडीह केंद्रीय कारा में देर रात छापेमारी, डीसी-एसपी के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था की हुई जांच

    May 24, 2026

    रांची नगर निगम की बड़ी राहत, 30 जून तक होल्डिंग टैक्स जमा करने पर मिलेगा 10 फीसदी तक छूट

    May 24, 2026

    हजारीबाग में छात्र का शव फंदे से लटका मिला, संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

    May 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    रांची सदर अस्पताल के पैनल रूम के जीर्णोद्धार को 29 लाख की मंजूरी, जल्द शुरू होगा मरम्मत कार्य

    May 24, 2026

    गिरिडीह केंद्रीय कारा में देर रात छापेमारी, डीसी-एसपी के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था की हुई जांच

    May 24, 2026

    रांची नगर निगम की बड़ी राहत, 30 जून तक होल्डिंग टैक्स जमा करने पर मिलेगा 10 फीसदी तक छूट

    May 24, 2026

    हजारीबाग में छात्र का शव फंदे से लटका मिला, संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

    May 24, 2026
    Bihar

    बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS और 16 IPS अधिकारियों का तबादला, अहम विभागों में नई जिम्मेदारी

    May 11, 2026

    बिहार में कैबिनेट विस्तार की तैयारी तेज: 7 मई को गांधी मैदान में मंत्रियों का शपथग्रहण संभव

    May 5, 2026

    BPSC परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव: अब हर सवाल में 5 विकल्प, ‘E’ चुनना होगा अनिवार्य, नहीं करने पर निगेटिव मार्किंग

    May 1, 2026

    बिहार शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, अटेंडेंस के आधार पर मिलेगा वेतन

    April 27, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.