Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    चाईबासा में स्वास्थ्य सेवाओं पर सख्ती, डीसी मनीष कुमार ने योजनाओं की समीक्षा कर दिए अहम निर्देश

    May 16, 2026

    मेधा डेयरी ने बढ़ाए दूध, दही और पनीर के दाम, जानिए नए रेट की पूरी लिस्ट

    May 16, 2026

    वट सावित्री व्रत पर सीएम हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएं, कहा- नारी शक्ति समाज की सबसे बड़ी ताकत

    May 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चाईबासा में स्वास्थ्य सेवाओं पर सख्ती, डीसी मनीष कुमार ने योजनाओं की समीक्षा कर दिए अहम निर्देश
    • मेधा डेयरी ने बढ़ाए दूध, दही और पनीर के दाम, जानिए नए रेट की पूरी लिस्ट
    • वट सावित्री व्रत पर सीएम हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएं, कहा- नारी शक्ति समाज की सबसे बड़ी ताकत
    • गढ़वा फोरलेन पर दो भीषण सड़क हादसे, चार लोगों की मौत, दो गंभीर घायल
    • झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी राहत, SNMMCH और MGM मेडिकल कॉलेज में बढ़ीं MBBS सीटें
    • झारखंड के 35 बालू घाटों से फिर शुरू होगा बालू उठाव, सरकार ने डीसी को दिए बड़े अधिकार
    • रांची सदर अस्पताल पहुंचे डीसी मंजूनाथ भजंत्री, गंदगी और दवा की कमी पर जताई नाराजगी
    • रांची के अनिल टाइगर हत्याकांड में बड़ा खुलासा, सुपारी किलर सूरज गिरफ्तार, हत्या की साजिश का किया खुलासा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » मेधा डेयरी ने बढ़ाए दूध, दही और पनीर के दाम, जानिए नए रेट की पूरी लिस्ट
    Lead News

    मेधा डेयरी ने बढ़ाए दूध, दही और पनीर के दाम, जानिए नए रेट की पूरी लिस्ट

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaMay 16, 2026No Comments125 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची : आम लोगों की रसोई पर महंगाई का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मदर डेयरी और अमूल के बाद अब मेधा डेयरी ने भी अपने विभिन्न डेयरी उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने दूध, दही और पनीर के नए रेट जारी कर दिए हैं, जो शनिवार दोपहर से लागू हो जाएंगे।

    नई कीमतें लागू होने के बाद उपभोक्ताओं को रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले डेयरी उत्पादों के लिए पहले से अधिक पैसे खर्च करने होंगे।

    दूध के दाम में बढ़ोतरी

    मेधा डेयरी द्वारा जारी नई दरों के अनुसार, डबल टोंड मिल्क, टोंड मिल्क, शक्ति मिल्क और गोल्ड मिल्क समेत कई उत्पाद महंगे हो गए हैं।

    अब 1 लीटर डबल टोंड मिल्क 50 रुपये की जगह 52 रुपये में मिलेगा, जबकि आधा लीटर पैक की कीमत 25 रुपये से बढ़ाकर 26 रुपये कर दी गई है। वहीं 6 लीटर टोंड मिल्क पैक का दाम 312 रुपये से बढ़कर 324 रुपये हो गया है।

    इसके अलावा 1 लीटर टोंड मिल्क अब 56 रुपये में मिलेगा, जो पहले 54 रुपये का था। आधा लीटर टोंड मिल्क की कीमत भी 27 रुपये से बढ़ाकर 28 रुपये कर दी गई है।

    काऊ मिल्क के दाम में भी बढ़ोतरी की गई है। अब आधा लीटर काऊ मिल्क के लिए ग्राहकों को 29 रुपये चुकाने होंगे, जबकि पहले इसकी कीमत 28 रुपये थी।

    शक्ति और गोल्ड मिल्क भी हुए महंगे

    मेधा शक्ति मिल्क की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। 1 लीटर शक्ति मिल्क अब 62 रुपये में मिलेगा, जो पहले 60 रुपये का था। वहीं आधा लीटर पैक की कीमत 31 रुपये तय की गई है।

    शक्ति स्पेशल मिल्क का 1 लीटर पैक अब 62 रुपये में मिलेगा, जबकि आधा लीटर पैक 32 रुपये में उपलब्ध होगा।

    फुल क्रीम गोल्ड मिल्क के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। 6 लीटर गोल्ड मिल्क पैक अब 396 रुपये में मिलेगा, जो पहले 378 रुपये का था। वहीं आधा लीटर पैक की कीमत 33 रुपये से बढ़ाकर 34 रुपये कर दी गई है।

    पनीर और दही के नए रेट जारी

    मेधा डेयरी ने पनीर और दही की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है। अब 1 किलो ब्लॉक पनीर 420 रुपये में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत 400 रुपये थी।

    500 ग्राम पनीर का पैक अब 215 रुपये का हो गया है, जो पहले 205 रुपये में मिलता था। वहीं 200 ग्राम पनीर की कीमत में सीधे 5 रुपये की बढ़ोतरी की गई है और इसका नया रेट 90 रुपये तय किया गया है।

    दही के दामों में भी बदलाव किया गया है। 200 ग्राम पाउच दही अब 20 रुपये में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत 18 रुपये थी। 400 ग्राम दही का पैक 35 रुपये में उपलब्ध होगा। वहीं 1 किलो पाउच दही की कीमत 72 रुपये से बढ़ाकर 75 रुपये कर दी गई है।

    आम लोगों पर बढ़ेगा बोझ

    डेयरी उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी से आम उपभोक्ताओं की रसोई का बजट प्रभावित होने की संभावना है। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच दूध और अन्य डेयरी उत्पादों के महंगे होने से लोगों की चिंता बढ़ गई है।

    Curd Price Increase Dairy Product Price Jharkhand News Medha Dairy Price Hike Medha Milk New Rate Milk Price Increase Milk Rate Today Paneer Price Hike Ranchi News
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    चाईबासा में स्वास्थ्य सेवाओं पर सख्ती, डीसी मनीष कुमार ने योजनाओं की समीक्षा कर दिए अहम निर्देश

    May 16, 2026

    वट सावित्री व्रत पर सीएम हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएं, कहा- नारी शक्ति समाज की सबसे बड़ी ताकत

    May 16, 2026

    गढ़वा फोरलेन पर दो भीषण सड़क हादसे, चार लोगों की मौत, दो गंभीर घायल

    May 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026231

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026158

    JAC 10th Result 2026 जारी, झारखंड बोर्ड मैट्रिक में 95.27 प्रतिशत छात्र पास

    April 23, 2026153

    कोलकाता में झारक्राफ्ट के नए एम्पोरियम का उद्घाटन

    May 14, 2026148
    Don't Miss
    Chaibasa

    चाईबासा में स्वास्थ्य सेवाओं पर सख्ती, डीसी मनीष कुमार ने योजनाओं की समीक्षा कर दिए अहम निर्देश

    By Lok ChetnaMay 16, 2026131

    चाईबासा : चाईबासा में उपायुक्त मनीष कुमार ने शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं…

    मेधा डेयरी ने बढ़ाए दूध, दही और पनीर के दाम, जानिए नए रेट की पूरी लिस्ट

    May 16, 2026

    वट सावित्री व्रत पर सीएम हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएं, कहा- नारी शक्ति समाज की सबसे बड़ी ताकत

    May 16, 2026

    गढ़वा फोरलेन पर दो भीषण सड़क हादसे, चार लोगों की मौत, दो गंभीर घायल

    May 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    चाईबासा में स्वास्थ्य सेवाओं पर सख्ती, डीसी मनीष कुमार ने योजनाओं की समीक्षा कर दिए अहम निर्देश

    May 16, 2026

    मेधा डेयरी ने बढ़ाए दूध, दही और पनीर के दाम, जानिए नए रेट की पूरी लिस्ट

    May 16, 2026

    वट सावित्री व्रत पर सीएम हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएं, कहा- नारी शक्ति समाज की सबसे बड़ी ताकत

    May 16, 2026

    गढ़वा फोरलेन पर दो भीषण सड़क हादसे, चार लोगों की मौत, दो गंभीर घायल

    May 16, 2026
    Bihar

    बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS और 16 IPS अधिकारियों का तबादला, अहम विभागों में नई जिम्मेदारी

    May 11, 2026

    बिहार में कैबिनेट विस्तार की तैयारी तेज: 7 मई को गांधी मैदान में मंत्रियों का शपथग्रहण संभव

    May 5, 2026

    BPSC परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव: अब हर सवाल में 5 विकल्प, ‘E’ चुनना होगा अनिवार्य, नहीं करने पर निगेटिव मार्किंग

    May 1, 2026

    बिहार शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, अटेंडेंस के आधार पर मिलेगा वेतन

    April 27, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.