Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पूर्व अध्यक्ष एलबी खियांग्ते के रांची आवास पर CID की छापेमारी, परीक्षा अनियमितता मामले में जांच तेज

    July 23, 2026

    Netarhat Lake View Park: रात में रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाता लेक व्यू पार्क बना पर्यटकों की पहली पसंद

    July 23, 2026

    JPSC Exam Postponed: सीआईडी जांच और अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद JPSC की 9 भर्ती परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पूर्व अध्यक्ष एलबी खियांग्ते के रांची आवास पर CID की छापेमारी, परीक्षा अनियमितता मामले में जांच तेज
    • Netarhat Lake View Park: रात में रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाता लेक व्यू पार्क बना पर्यटकों की पहली पसंद
    • JPSC Exam Postponed: सीआईडी जांच और अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद JPSC की 9 भर्ती परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित
    • एटीएम कार्ड बदलकर महिला के खाते से उड़ाए 1 लाख रुपये, बैंक गार्ड बनकर जालसाजों ने लगाया चूना
    • आदिवासी और क्षेत्रीय सिनेमा की नई उड़ान, बुसान से कान्स तक झारखंडी फिल्मकारों का जलवा
    • 7,299 सहायक आचार्य पदों पर पारा शिक्षकों की भर्ती, 31 जुलाई से आवेदन शुरू
    • रांची में मुफ्त टिकट वितरण शुरू, पहले दिन 12,256 टिकट बंटे, 26 जुलाई से होगा फुटबॉल महासंग्राम
    • झारखंड में विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर रोक, अब विश्वविद्यालय सेवा आयोग करेगा नियुक्ति
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » झारखंड में मौसम का बदला मिजाज, 18 मई तक आंधी-बारिश का अलर्ट, कई जिलों में तेज हवाओं की चेतावनी
    Lead News

    झारखंड में मौसम का बदला मिजाज, 18 मई तक आंधी-बारिश का अलर्ट, कई जिलों में तेज हवाओं की चेतावनी

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaMay 15, 2026No Comments133 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची : झारखंड में मौसम इन दिनों लगातार करवट बदल रहा है। सुबह और दिन के समय तेज धूप और गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, जबकि दोपहर बाद कई जिलों में अचानक आंधी और बारिश से मौसम बदल जा रहा है। दिन में उमस और गर्मी के बीच रात के समय तापमान में गिरावट से थोड़ी राहत जरूर मिल रही है।

    राज्य के लगभग सभी जिलों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। सबसे अधिक गर्मी मेदिनीनगर में दर्ज की गई, जहां पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं जमशेदपुर में 36 डिग्री, बोकारो और चाईबासा में 36.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। रांची का न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

    15 और 16 मई को कई जिलों में येलो अलर्ट

    मौसम विभाग के अनुसार 15 और 16 मई को राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम बदला रह सकता है। कई जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने, हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

    हालांकि पलामू और गढ़वा को छोड़कर लगभग पूरे झारखंड के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।

    17 मई को तेज आंधी और तूफान की चेतावनी

    17 मई को मौसम और ज्यादा आक्रामक रूप ले सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़ और रांची में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

    इसके अलावा गुमला और खूंटी समेत दक्षिणी जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।

    18 मई तक खराब मौसम के आसार

    18 मई को भी राज्य के कई हिस्सों में मौसम खराब बना रह सकता है। मौसम विभाग ने कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, रांची, धनबाद और चतरा में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है।

    लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और जर्जर भवनों के आसपास खड़े होने से बचें। बिजली चमकने के दौरान खुले में मोबाइल फोन इस्तेमाल नहीं करने और सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह भी दी गई है।

    किसानों को भी सतर्क रहने की सलाह

    मौसम में लगातार बदलाव को देखते हुए किसानों को भी फसल सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने को कहा गया है। विभाग ने किसानों से नियमित मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की है, ताकि तेज हवा और बारिश से होने वाले नुकसान से बचा जा सके।

    Heatwave Jharkhand Jharkhand IMD Jharkhand Rain Alert Jharkhand weather update Ranchi News Ranchi weather Thunderstorm Alert weather news Jharkhand yellow alert Jharkhand
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    पूर्व अध्यक्ष एलबी खियांग्ते के रांची आवास पर CID की छापेमारी, परीक्षा अनियमितता मामले में जांच तेज

    July 23, 2026

    Netarhat Lake View Park: रात में रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाता लेक व्यू पार्क बना पर्यटकों की पहली पसंद

    July 23, 2026

    JPSC Exam Postponed: सीआईडी जांच और अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद JPSC की 9 भर्ती परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित

    July 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026243

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026166

    पश्चिम बंगाल: डेबरा में टीएमसी नेता हुमायूं कबीर गिरफ्तार, पुलिस जांच से राजनीतिक हलचल तेज

    June 29, 2026154
    Don't Miss
    Lead News

    पूर्व अध्यक्ष एलबी खियांग्ते के रांची आवास पर CID की छापेमारी, परीक्षा अनियमितता मामले में जांच तेज

    By Lok ChetnaJuly 23, 20260

    रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच तेज हो…

    Netarhat Lake View Park: रात में रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाता लेक व्यू पार्क बना पर्यटकों की पहली पसंद

    July 23, 2026

    JPSC Exam Postponed: सीआईडी जांच और अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद JPSC की 9 भर्ती परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित

    July 23, 2026

    एटीएम कार्ड बदलकर महिला के खाते से उड़ाए 1 लाख रुपये, बैंक गार्ड बनकर जालसाजों ने लगाया चूना

    July 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    पूर्व अध्यक्ष एलबी खियांग्ते के रांची आवास पर CID की छापेमारी, परीक्षा अनियमितता मामले में जांच तेज

    July 23, 2026

    Netarhat Lake View Park: रात में रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाता लेक व्यू पार्क बना पर्यटकों की पहली पसंद

    July 23, 2026

    JPSC Exam Postponed: सीआईडी जांच और अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद JPSC की 9 भर्ती परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित

    July 23, 2026

    एटीएम कार्ड बदलकर महिला के खाते से उड़ाए 1 लाख रुपये, बैंक गार्ड बनकर जालसाजों ने लगाया चूना

    July 23, 2026
    Bihar

    बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने दाखिल किया नामांकन, हलफनामे में बताई करोड़ों की संपत्ति

    July 10, 2026

    बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई: सिवान के उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ के 5 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 201% अधिक संपत्ति का आरोप

    July 9, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: मां आज से आमरण अनशन पर, दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

    July 9, 2026

    बिहार में 250 मीटर से लंबे पुलों पर देना होगा टोल टैक्स, जानिए किन पुलों की सूची में शामिल हैं नाम

    July 6, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.