Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    देवघर के एडीएस नीति विद्यालय में पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, स्कूल का सामान जलकर राख

    May 10, 2026

    झारखंड का पहला मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स हजारीबाग में बनने की तैयारी, खिलाड़ियों को मिलेंगी अंतरराष्ट्रीय सुविधाएं

    May 10, 2026

    जंगली हाथी के हमले में महिला की मौत, वन विभाग ने दी तत्काल सहायता राशि

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • देवघर के एडीएस नीति विद्यालय में पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, स्कूल का सामान जलकर राख
    • झारखंड का पहला मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स हजारीबाग में बनने की तैयारी, खिलाड़ियों को मिलेंगी अंतरराष्ट्रीय सुविधाएं
    • जंगली हाथी के हमले में महिला की मौत, वन विभाग ने दी तत्काल सहायता राशि
    • नकली NCERT किताबों की बिक्री पर बड़ी कार्रवाई, तीन बुक डिपो पर कॉपीराइट एक्ट में केस दर्ज
    • पंडरा के विद्यानगर में बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, बहू से पूछताछ में जुटी पुलिस
    • महिला आरपीएफ जवान की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, चलती ट्रेन से गिरने से यात्री की बची जान
    • 30 दिन में कोर्ट में पेश नहीं हुआ तो गैरहाजिरी में चलेगा ट्रायल, माओवादी रवींद्र गंझू पर एनआईए कोर्ट सख्त
    • अभिनेता विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, 200 यूनिट मुफ्त बिजली का ऐलान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » देवघर के एडीएस नीति विद्यालय में पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, स्कूल का सामान जलकर राख
    Deoghar

    देवघर के एडीएस नीति विद्यालय में पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, स्कूल का सामान जलकर राख

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaMay 10, 2026No Comments141 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देवघर : झारखंड के देवघर जिले में असामाजिक तत्वों की शर्मनाक करतूत सामने आई है। पथरौल थाना क्षेत्र के कजरा मोड़ गोविंदपुर रोड स्थित एडीएस नीति विद्यालय को निशाना बनाते हुए स्कूल परिसर में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

    बताया जा रहा है कि यह विद्यालय किराए के मकान में संचालित होता है। आगजनी की घटना में स्कूल प्रबंधन को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। स्कूल में रखी बेंच, कुर्सियां, किताबें और अन्य जरूरी सामान जलकर राख हो गए।

    गांव में फैली खबर, मौके पर जुटे लोग

    घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण स्कूल पहुंच गए। महिलाओं और पुरुषों ने घटना पर गहरा आक्रोश जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

    ग्रामीणों का कहना है कि जिस जगह बच्चों का भविष्य संवारने का काम होता है, उसी शिक्षा के मंदिर को निशाना बनाना बेहद चिंताजनक है।

    पुलिस ने शुरू की जांच

    सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से पेट्रोल से भरी बोतल और कुछ अन्य अवशेष बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में आगजनी की पुष्टि हुई है।

    पथरौल थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिलुंग ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगाने का प्रतीत हो रहा है। मकान मालिक की ओर से थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।

    अधूरी सुरक्षा का उठाया फायदा

    जानकारी के अनुसार, स्कूल एक अर्धनिर्मित भवन में संचालित हो रहा था और परिसर में चारदीवारी भी नहीं थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी कमजोरी का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व स्कूल में घुसे और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

    यह विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों तक शिक्षा पहुंचाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा था। ऐसे में इस घटना को केवल संपत्ति का नुकसान नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था पर भी बड़ा हमला माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई में जुटी है।

    ADS Niti Vidyalaya Deoghar latest news Deoghar News Education News Jharkhand crime news Jharkhand News Pathrol News Pathrol Police School Arson Case School Fire News देवघर समाचार
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    झारखंड का पहला मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स हजारीबाग में बनने की तैयारी, खिलाड़ियों को मिलेंगी अंतरराष्ट्रीय सुविधाएं

    May 10, 2026

    जंगली हाथी के हमले में महिला की मौत, वन विभाग ने दी तत्काल सहायता राशि

    May 10, 2026

    नकली NCERT किताबों की बिक्री पर बड़ी कार्रवाई, तीन बुक डिपो पर कॉपीराइट एक्ट में केस दर्ज

    May 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026231

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026158

    JAC 10th Result 2026 जारी, झारखंड बोर्ड मैट्रिक में 95.27 प्रतिशत छात्र पास

    April 23, 2026153

    Jharkhand News: जामताड़ा की जनता को अब मिलेगी 24 घंटे बिजली, मंत्री इरफान अंसारी ने बिजली विभाग को दिया सख्त अल्टीमेटम

    June 16, 2025146
    Don't Miss
    Deoghar

    देवघर के एडीएस नीति विद्यालय में पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, स्कूल का सामान जलकर राख

    By Lok ChetnaMay 10, 2026141

    देवघर : झारखंड के देवघर जिले में असामाजिक तत्वों की शर्मनाक करतूत सामने आई है।…

    झारखंड का पहला मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स हजारीबाग में बनने की तैयारी, खिलाड़ियों को मिलेंगी अंतरराष्ट्रीय सुविधाएं

    May 10, 2026

    जंगली हाथी के हमले में महिला की मौत, वन विभाग ने दी तत्काल सहायता राशि

    May 10, 2026

    नकली NCERT किताबों की बिक्री पर बड़ी कार्रवाई, तीन बुक डिपो पर कॉपीराइट एक्ट में केस दर्ज

    May 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    देवघर के एडीएस नीति विद्यालय में पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, स्कूल का सामान जलकर राख

    May 10, 2026

    झारखंड का पहला मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स हजारीबाग में बनने की तैयारी, खिलाड़ियों को मिलेंगी अंतरराष्ट्रीय सुविधाएं

    May 10, 2026

    नकली NCERT किताबों की बिक्री पर बड़ी कार्रवाई, तीन बुक डिपो पर कॉपीराइट एक्ट में केस दर्ज

    May 10, 2026

    पंडरा के विद्यानगर में बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, बहू से पूछताछ में जुटी पुलिस

    May 10, 2026
    Bihar

    बिहार में कैबिनेट विस्तार की तैयारी तेज: 7 मई को गांधी मैदान में मंत्रियों का शपथग्रहण संभव

    May 5, 2026

    BPSC परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव: अब हर सवाल में 5 विकल्प, ‘E’ चुनना होगा अनिवार्य, नहीं करने पर निगेटिव मार्किंग

    May 1, 2026

    बिहार शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, अटेंडेंस के आधार पर मिलेगा वेतन

    April 27, 2026

    भागलपुर में बर्ड फ्लू की पुष्टि, H5N1 वायरस से 3000 मुर्गियों की मौत, इलाका रेड जोन घोषित

    April 27, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.