Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पाकुड़ में सियारों के झुंड का हमला, ढाई माह की बच्ची की मौत, दूसरी गंभीर घायल

    May 9, 2026

    झारखंड में 27 ट्रेनें रहेंगी रद्द, चक्रधरपुर और बिलासपुर मंडल के कार्यों से रेल सेवा प्रभावित

    May 9, 2026

    कोडरमा में वज्रपात से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

    May 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पाकुड़ में सियारों के झुंड का हमला, ढाई माह की बच्ची की मौत, दूसरी गंभीर घायल
    • झारखंड में 27 ट्रेनें रहेंगी रद्द, चक्रधरपुर और बिलासपुर मंडल के कार्यों से रेल सेवा प्रभावित
    • कोडरमा में वज्रपात से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं
    • प्लास्टिक बोतलों से छात्रों ने बनाए इको-फ्रेंडली डस्टबिन, पर्यावरण संरक्षण की अनोखी पहल
    • सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन
    • पलामू टाइगर रिजर्व में ट्रैकर गार्ड की करंट लगने से मौत, परिजनों ने वन विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप
    • खाद की कालाबाजारी पर सख्त हुआ प्रशासन, डीसी अनन्य मित्तल ने छापेमारी के दिए निर्देश
    • जमशेदपुर के स्कूल परिसर में नाबालिग लड़की का शव मिलने से सनसनी, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » पलामू टाइगर रिजर्व में ट्रैकर गार्ड की करंट लगने से मौत, परिजनों ने वन विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप
    Latehar

    पलामू टाइगर रिजर्व में ट्रैकर गार्ड की करंट लगने से मौत, परिजनों ने वन विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaMay 9, 2026No Comments133 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लातेहार : झारखंड के पलामू टाइगर रिजर्व के गारू रेंज में तैनात ट्रैकर गार्ड लल्लू उरांव की करंट लगने से मौत हो गई। घटना देर रात की बताई जा रही है। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि परिजनों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

    मृतक के परिजनों का आरोप है कि वन विभाग के एक फॉरेस्ट गार्ड के कहने पर लल्लू उरांव को बिजली का तार ठीक करने के लिए पेड़ पर चढ़ाया गया था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

    बिना सूचना शव अस्पताल भेजने का आरोप

    परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद विभागीय अधिकारियों ने उन्हें इसकी जानकारी नहीं दी और बिना सूचना दिए शव को सीधे लातेहार अस्पताल पहुंचा दिया गया। इससे परिवार और स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई।

    मृतक के भाई निलेम उरांव ने बताया कि गारू स्थित वन विभाग कार्यालय के पास बिजली का तार गिर गया था। आरोप है कि इसकी सूचना बिजली विभाग को देने के बजाय उनके भाई को ही तार ठीक करने के लिए भेज दिया गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

    अधिकारियों पर संपर्क नहीं करने का आरोप

    परिजनों का कहना है कि घटना के बाद से संबंधित विभागीय अधिकारियों के मोबाइल फोन बंद हैं और कोई भी अधिकारी संपर्क में नहीं आ रहा है। इससे लोगों में आक्रोश और बढ़ गया है।

    परिवार ने सरकार और प्रशासन से मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी देने और 60 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि लल्लू उरांव परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे।

    पुलिस ने शुरू की जांच

    वन विभाग के ट्रैकर गार्ड अजय कुमार ने भी बताया कि रात में बिजली का तार गिरने के बाद लल्लू उरांव को उसे ठीक करने के लिए पेड़ पर चढ़ाया गया था, जहां करंट लगने से उनकी मौत हो गई।

    वहीं थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले की सूचना मिल चुकी है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल में जुटी हुई है।

    Electric Shock Death Forest Department News Garu Range Jharkhand Forest Department Jharkhand News Lallu Oraon Latehar Accident News Latehar News Palamu Tiger Reserve Tracker Guard Death करंट लगने से मौत
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    पाकुड़ में सियारों के झुंड का हमला, ढाई माह की बच्ची की मौत, दूसरी गंभीर घायल

    May 9, 2026

    झारखंड में 27 ट्रेनें रहेंगी रद्द, चक्रधरपुर और बिलासपुर मंडल के कार्यों से रेल सेवा प्रभावित

    May 9, 2026

    कोडरमा में वज्रपात से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

    May 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026231

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026158

    JAC 10th Result 2026 जारी, झारखंड बोर्ड मैट्रिक में 95.27 प्रतिशत छात्र पास

    April 23, 2026153

    Jharkhand News: जामताड़ा की जनता को अब मिलेगी 24 घंटे बिजली, मंत्री इरफान अंसारी ने बिजली विभाग को दिया सख्त अल्टीमेटम

    June 16, 2025146
    Don't Miss
    Lead News

    पाकुड़ में सियारों के झुंड का हमला, ढाई माह की बच्ची की मौत, दूसरी गंभीर घायल

    By Lok ChetnaMay 9, 2026133

    पाकुड़ : झारखंड के पाकुड़ जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।…

    झारखंड में 27 ट्रेनें रहेंगी रद्द, चक्रधरपुर और बिलासपुर मंडल के कार्यों से रेल सेवा प्रभावित

    May 9, 2026

    कोडरमा में वज्रपात से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

    May 9, 2026

    प्लास्टिक बोतलों से छात्रों ने बनाए इको-फ्रेंडली डस्टबिन, पर्यावरण संरक्षण की अनोखी पहल

    May 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    पाकुड़ में सियारों के झुंड का हमला, ढाई माह की बच्ची की मौत, दूसरी गंभीर घायल

    May 9, 2026

    झारखंड में 27 ट्रेनें रहेंगी रद्द, चक्रधरपुर और बिलासपुर मंडल के कार्यों से रेल सेवा प्रभावित

    May 9, 2026

    कोडरमा में वज्रपात से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

    May 9, 2026

    प्लास्टिक बोतलों से छात्रों ने बनाए इको-फ्रेंडली डस्टबिन, पर्यावरण संरक्षण की अनोखी पहल

    May 9, 2026
    Bihar

    बिहार में कैबिनेट विस्तार की तैयारी तेज: 7 मई को गांधी मैदान में मंत्रियों का शपथग्रहण संभव

    May 5, 2026

    BPSC परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव: अब हर सवाल में 5 विकल्प, ‘E’ चुनना होगा अनिवार्य, नहीं करने पर निगेटिव मार्किंग

    May 1, 2026

    बिहार शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, अटेंडेंस के आधार पर मिलेगा वेतन

    April 27, 2026

    भागलपुर में बर्ड फ्लू की पुष्टि, H5N1 वायरस से 3000 मुर्गियों की मौत, इलाका रेड जोन घोषित

    April 27, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.