Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में गार्ड की हत्या, चोरी के बाद वारदात से मचा हड़कंप, तीन संदिग्ध हिरासत में

    April 24, 2026

    टाटानगर स्टेशन पर 26 अप्रैल को हस्ताक्षर अभियान, ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ उठेगी आवाज

    April 24, 2026

    धनबाद में आधी रात भू-धंसान से मची तबाही, कई घर जमींदोज, एनएच-32 जाम कर लोगों का विरोध

    April 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में गार्ड की हत्या, चोरी के बाद वारदात से मचा हड़कंप, तीन संदिग्ध हिरासत में
    • टाटानगर स्टेशन पर 26 अप्रैल को हस्ताक्षर अभियान, ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ उठेगी आवाज
    • धनबाद में आधी रात भू-धंसान से मची तबाही, कई घर जमींदोज, एनएच-32 जाम कर लोगों का विरोध
    • Jharkhand Weather Update: झारखंड में दो दिन और लू का कहर, 26 अप्रैल से बारिश और आंधी के आसार
    • पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : पहले चरण की रिकॉर्ड वोटिंग से टीएमसी को बढ़त, बीजेपी पर SIR मुद्दे का आरोप – कैलाश यादव
    • Giridih News: पत्थर खदान विवाद में भतीजे ने चाचा की चाकू से हत्या, आरोपी फरार
    • साधु के भेष में लूट का खेल बेनकाब: नशीला लड्डू खिलाकर वारदात करने वाले गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार
    • हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर-ट्रक टक्कर के बाद लगी आग, धू-धूकर जले दोनों वाहन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » Jharkhand Weather Update: झारखंड में दो दिन और लू का कहर, 26 अप्रैल से बारिश और आंधी के आसार
    Lead News

    Jharkhand Weather Update: झारखंड में दो दिन और लू का कहर, 26 अप्रैल से बारिश और आंधी के आसार

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaApril 24, 2026No Comments68 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची: झारखंड में भीषण गर्मी और लू का असर लगातार बना हुआ है। राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

    दो दिन और जारी रहेगा लू का असर

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज और कल राज्य के कई हिस्सों में हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। खासकर उत्तर-पूर्वी जिलों में लू का प्रभाव अधिक देखने को मिलेगा, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

    26 से 28 अप्रैल के बीच बदलेगा मौसम

    पूर्वानुमान के मुताबिक 26, 27 और 28 अप्रैल के बीच मौसम में बदलाव के संकेत हैं। इस दौरान आंशिक बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर हल्की बारिश, बूंदाबांदी तथा मेघगर्जन की संभावना जताई गई है। इससे अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है और गर्मी से राहत मिलेगी।

    इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

    देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा और साहिबगंज में लू का प्रभाव बना रहेगा। इसके अलावा पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम तथा सरायकेला-खरसावां में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

    26-27 अप्रैल को आंधी और ओलावृष्टि का खतरा

    26 अप्रैल से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। धनबाद, हजारीबाग, रामगढ़ और गुमला समेत कई जिलों में मेघगर्जन, 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जो 27 अप्रैल तक प्रभावी रह सकता है।

    पिछले 24 घंटे का मौसम हाल

    पिछले 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रहा। चाईबासा में सबसे अधिक 43 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि गुमला में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। रांची में अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री और न्यूनतम 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    Heatwave Jharkhand IMD Forecast Jharkhand Heatwave Alert Jharkhand weather Rain Alert Jharkhand Ranchi weather weather news Hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में गार्ड की हत्या, चोरी के बाद वारदात से मचा हड़कंप, तीन संदिग्ध हिरासत में

    April 24, 2026

    टाटानगर स्टेशन पर 26 अप्रैल को हस्ताक्षर अभियान, ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ उठेगी आवाज

    April 24, 2026

    धनबाद में आधी रात भू-धंसान से मची तबाही, कई घर जमींदोज, एनएच-32 जाम कर लोगों का विरोध

    April 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026156

    JAC 10th Result 2026 जारी, झारखंड बोर्ड मैट्रिक में 95.27 प्रतिशत छात्र पास

    April 23, 2026153

    Jharkhand News: जामताड़ा की जनता को अब मिलेगी 24 घंटे बिजली, मंत्री इरफान अंसारी ने बिजली विभाग को दिया सख्त अल्टीमेटम

    June 16, 2025146

    Palamu News : DIG नौशाद आलम का सख्त निर्देश, सरकारी मोबाइल पर पारिवारिक DP लगाने पर रोक

    June 28, 2025127
    Don't Miss
    Lead News

    रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में गार्ड की हत्या, चोरी के बाद वारदात से मचा हड़कंप, तीन संदिग्ध हिरासत में

    By Lok ChetnaApril 24, 202671

    रांची : झारखंड की राजधानी रांची स्थित जगन्नाथपुर मंदिर से शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज घटना…

    टाटानगर स्टेशन पर 26 अप्रैल को हस्ताक्षर अभियान, ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ उठेगी आवाज

    April 24, 2026

    धनबाद में आधी रात भू-धंसान से मची तबाही, कई घर जमींदोज, एनएच-32 जाम कर लोगों का विरोध

    April 24, 2026

    Jharkhand Weather Update: झारखंड में दो दिन और लू का कहर, 26 अप्रैल से बारिश और आंधी के आसार

    April 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में गार्ड की हत्या, चोरी के बाद वारदात से मचा हड़कंप, तीन संदिग्ध हिरासत में

    April 24, 2026

    टाटानगर स्टेशन पर 26 अप्रैल को हस्ताक्षर अभियान, ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ उठेगी आवाज

    April 24, 2026

    धनबाद में आधी रात भू-धंसान से मची तबाही, कई घर जमींदोज, एनएच-32 जाम कर लोगों का विरोध

    April 24, 2026

    Jharkhand Weather Update: झारखंड में दो दिन और लू का कहर, 26 अप्रैल से बारिश और आंधी के आसार

    April 24, 2026
    Bihar

    Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री बनते ही एक्शन में सम्राट चौधरी, विकास का रोडमैप तैयार, मोदी-नीतीश मॉडल पर जोर

    April 15, 2026

    Bihar News: बिहार में विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव होंगे डिप्टी सीएम, मई में होगा मंत्रिमंडल विस्तार

    April 15, 2026

    Bihar News: बिहार में सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, पहली बार भाजपा की अपनी सरकार बनी

    April 15, 2026

    सम्राट चौधरी: जानिए सियासत में कैसे बने मजबूत नेता, राजनीतिक सफर और प्रोफाइल | बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

    April 14, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.