Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भाजपा ने राज्यसभा उम्मीदवारों का किया ऐलान, कर्नाटक से एम नागराज और मध्य प्रदेश से महेश केवट को टिकट

    June 8, 2026

    महागठबंधन दोनों सीटें जीतेगा, भाजपा धनबल के सहारे राजनीति कर रही है : राजद

    June 8, 2026

    भाजपा के खिलाफ रणनीति बनाने के लिए दिल्ली में जुटेंगे 23 विपक्षी दलों के शीर्ष नेता

    June 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भाजपा ने राज्यसभा उम्मीदवारों का किया ऐलान, कर्नाटक से एम नागराज और मध्य प्रदेश से महेश केवट को टिकट
    • महागठबंधन दोनों सीटें जीतेगा, भाजपा धनबल के सहारे राजनीति कर रही है : राजद
    • भाजपा के खिलाफ रणनीति बनाने के लिए दिल्ली में जुटेंगे 23 विपक्षी दलों के शीर्ष नेता
    • परिमल नथवाणी ने भरा नामांकन, भाजपा के समर्थन से मजबूत हुई दावेदारी
    • प्रत्याशी परिमल नाथवानी ने भरा नामांकन, कहा- सभी दलों के समर्थन की उम्मीद
    • राज्यसभा चुनाव: एनडीए के पास पर्याप्त संख्या नहीं, इसलिए परिमल नथवानी को समर्थन दे रहे हैं : बाबूलाल मरांडी
    • खूंटी पहुंचे अर्जुन मुंडा, भाजपा पदाधिकारियों संग की बैठक, संगठन मजबूती पर दिया जोर
    • जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, चलती मेमू ट्रेन से गिर पड़े महिला और युवक, बाल-बाल बची जान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » Jharkhand News: दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सम्मान में समाहरणालय और सिविल सर्जन कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित
    Lead News

    Jharkhand News: दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सम्मान में समाहरणालय और सिविल सर्जन कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

    LokchetnaBy LokchetnaAugust 4, 2025No Comments56 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन की खबर के बाद पूरे राज्य में शोक की गहरी लहर दौड़ गई है। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन को झारखंड की राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

    राज्यभर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी अंतिम विदाई

    शिबू सोरेन के निधन पर समाहरणालय परिसर और सिविल सर्जन कार्यालय में श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया गया। समाहरणालय में वरीय पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान सभी अधिकारी भावुक नजर आए।

    स्वास्थ्य विभाग की ओर से शोक सभा का आयोजन

    सिविल सर्जन कार्यालय में भी सभी चिकित्सकों, नर्सों और कर्मियों ने एकत्र होकर शिबू सोरेन के योगदान को याद किया। उनके आदिवासी समाज और झारखंड राज्य के लिए किए गए संघर्षों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। चिकित्सा पदाधिकारी ने उनके राजनीतिक जीवन और सामाजिक समर्पण को प्रेरणास्रोत बताया।

    रांची नगर निगम में भी हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    रांची नगर निगम सभागार में भी एक शोक सभा का आयोजन हुआ, जिसमें महापौर, उपमहापौर, आयुक्त सहित निगमकर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। झारखंड सरकार द्वारा घोषित तीन दिवसीय राजकीय शोक के तहत निगम कार्यालय को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है।

    झारखंड के राजनीतिक इतिहास में शिबू सोरेन की भूमिका

    शिबू सोरेन आठ बार लोकसभा सांसद और तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने झारखंड आंदोलन को संगठित रूप से आगे बढ़ाया और आदिवासी अधिकारों, जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष किया। केंद्रीय मंत्री रहते हुए भी उन्होंने झारखंड के हितों को सर्वोपरि रखा।

    राज्यभर में जारी श्रद्धांजलियों का सिलसिला

    शिबू सोरेन को दिशोम गुरु की उपाधि से नवाजा गया था, जिसका अर्थ है ‘देश का गुरु’। उनके निधन के बाद झारखंड के सभी जिलों में श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की जा रही हैं। आम जनता से लेकर प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिक दलों के नेता सभी उनके योगदान को याद कर रहे हैं।

    इसे भी पढ़ें

    Jharkhand News: शाम पांच बजे रांची पहुंचेगा शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर, मंगलवार को नेमरा गांव में होगा अंतिम संस्कार

    Civil Surgeon Tribute Shibu Soren Dishom Guru Tribute Jharkhand Former CM News Jharkhand Government News Jharkhand Latest News Jharkhand Mourning Jharkhand News Samaharnalay Shok Sabha Shibu Soren Death Shibu Soren Latest Updates Shibu Soren Obituary Shibu Soren Political Journey
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lokchetna
    • Website

    Related Posts

    भाजपा ने राज्यसभा उम्मीदवारों का किया ऐलान, कर्नाटक से एम नागराज और मध्य प्रदेश से महेश केवट को टिकट

    June 8, 2026

    महागठबंधन दोनों सीटें जीतेगा, भाजपा धनबल के सहारे राजनीति कर रही है : राजद

    June 8, 2026

    भाजपा के खिलाफ रणनीति बनाने के लिए दिल्ली में जुटेंगे 23 विपक्षी दलों के शीर्ष नेता

    June 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026233

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026159

    JAC 10th Result 2026 जारी, झारखंड बोर्ड मैट्रिक में 95.27 प्रतिशत छात्र पास

    April 23, 2026153

    हजारीबाग में वाहन सेवाएं हुईं फेसलेस, अब घर बैठे ऑनलाइन होंगे RC ट्रांसफर, NOC और मोबाइल अपडेट

    May 20, 2026152
    Don't Miss
    Delhi

    भाजपा ने राज्यसभा उम्मीदवारों का किया ऐलान, कर्नाटक से एम नागराज और मध्य प्रदेश से महेश केवट को टिकट

    By Lok ChetnaJune 8, 2026122

    नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों के…

    महागठबंधन दोनों सीटें जीतेगा, भाजपा धनबल के सहारे राजनीति कर रही है : राजद

    June 8, 2026

    भाजपा के खिलाफ रणनीति बनाने के लिए दिल्ली में जुटेंगे 23 विपक्षी दलों के शीर्ष नेता

    June 8, 2026

    परिमल नथवाणी ने भरा नामांकन, भाजपा के समर्थन से मजबूत हुई दावेदारी

    June 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    भाजपा ने राज्यसभा उम्मीदवारों का किया ऐलान, कर्नाटक से एम नागराज और मध्य प्रदेश से महेश केवट को टिकट

    June 8, 2026

    महागठबंधन दोनों सीटें जीतेगा, भाजपा धनबल के सहारे राजनीति कर रही है : राजद

    June 8, 2026

    भाजपा के खिलाफ रणनीति बनाने के लिए दिल्ली में जुटेंगे 23 विपक्षी दलों के शीर्ष नेता

    June 8, 2026

    खूंटी पहुंचे अर्जुन मुंडा, भाजपा पदाधिकारियों संग की बैठक, संगठन मजबूती पर दिया जोर

    June 8, 2026
    Bihar

    बिहार विधान परिषद चुनाव: एनडीए उम्मीदवारों की सूची में नहीं मिला स्थान, दीपक प्रकाश के मंत्री पद पर बढ़ी चर्चा

    June 7, 2026

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, ICU में फंसे मरीजों में 10 की मौत की आशंका, 20 से अधिक का रेस्क्यू

    June 4, 2026

    पटना में खान सर की कोचिंग के बाहर फायरिंग से मचा हड़कंप, गार्ड और युवकों के विवाद के बाद चली गोली

    June 3, 2026

    हवेली खड़गपुर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, ससुराल जाने निकला था अजीत दास

    May 29, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.