Ranchi Crime News: झारखंड पुलिस के मोस्ट वांटेड अपराधी डब्लू सिंह ने रविवार रात उत्तर प्रदेश से पलामू आकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। डब्लू सिंह के खिलाफ पलामू, गढ़वा, लातेहार और रांची जिलों में 40 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। साल 2023 में उसके सरेंडर पर 40 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।

डब्लू सिंह के गिरोह की सक्रियता और अपराध इतिहास

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, डब्लू सिंह के गिरोह में 38 से अधिक अपराधी सक्रिय हैं। इनकी गतिविधियाँ पलामू, लातेहार, गढ़वा और रांची जिलों में केंद्रित हैं। गिरोह ने कई बड़े अपराध को अंजाम दिया है, जिसमें हत्या, लूट और आपराधिक साजिश शामिल हैं। लंबे समय तक फरार रहने के बावजूद रविवार रात डब्लू सिंह ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

डब्लू सिंह ने कराई थी कुख्यात गैंगस्टर कुणाल की हत्या

पुलिस जांच में सामने आया कि डब्लू सिंह ने अपनी हत्या के डर से जून 2020 में गैंगस्टर कुणाल किशोर की हत्या कराई थी। हत्या के लिए उसने शूटरों को 15 लाख रुपये का ऑफर दिया था। रांची से गिरफ्तार शूटर विजय शर्मा उर्फ गुरु जी ने एसआईटी के समक्ष इस योजना का खुलासा किया।

हत्या की योजना और शूटरों का रोल

कुणाल गिरोह के सहयोगी राजेश वर्मा उर्फ फंटूस ने डब्लू सिंह को सूचित किया था कि कुणाल उसकी हत्या की योजना बना रहा है। इसके बाद डब्लू सिंह ने कुणाल को रास्ते से हटाने के लिए विजय शर्मा, अन्नु विश्वकर्मा, श्वेतकेतु तिवारी उर्फ चंगु और अमरेश मेहता को शामिल कर हत्या की योजना बनाई।

घटना के दिन अमरेश मेहता ने सफारी वाहन से कुणाल की गाड़ी को टक्कर मारी। अन्नु और विजय अपाची वाहन से घटनास्थल पर पहुंचे और कुणाल पर फायरिंग की। घटना के बाद विजय शर्मा रांची भाग गया था।

पुलिस की सतत निगरानी और गिरफ्तारी

डब्लू सिंह की तलाश लंबे समय से की जा रही थी। पलामू पुलिस सहित अन्य जिले की टीमों ने उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी। रविवार रात उत्तर प्रदेश से पलामू आते ही उसने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

इसे भी पढ़ें

Hazaribagh Crime News : पेट्रोल पंप मैनेजर को गोली मारकर 2.90 लाख लूट

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version