Jamshedpur: झारखंड विधानसभा चुनाव में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने 15 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पार्टी ने पहले चरण में छह सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा भी कर दी है। यह जानकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष काशीफ़ रज़ा ने मीडिया को दी।
घोषित उम्मीदवारों की सूची
आजाद समाज पार्टी ने जिन छह उम्मीदवारों का नाम घोषित किया है, वे हैं:
- हज़ारीबाग से संजय रविराज
- जमशेदपुर पश्चिमी से काशीफ़ रज़ा
- कांके से मधुसूदन कुमार
- डालटनगंज से अजय सिंह चेरो
- विश्रामपुर से सिराज खान
- हुसैनाबाद से प्रभा देवी
झारखंड के विकास पर चिंता
प्रदेश अध्यक्ष और जमशेदपुर पश्चिमी के प्रत्याशी काशीफ़ रज़ा ने बताया कि झारखंड में आदिवासी, पिछड़े, दलित और मुस्लिम समुदाय का विकास पिछले 24 वर्षों में नहीं हो पाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता को लगातार छलने का काम किया गया है और जनप्रतिनिधि चुनाव जीतने के बाद जनता से किए गए वादे भूल जाते हैं।
मूलभूत सुविधाओं की कमी
काशीफ़ रज़ा ने कहा कि जमशेदपुर में शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं का कोई विकास नहीं हुआ है, जिस कारण पार्टी इस बार चुनावी मैदान में है। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि वे जनता से जो वादा करेंगे, उसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इसे भी पढ़ें
झारखंड विधानसभा चुनाव: रांची जिले में पहले दिन दो उम्मीदवारों ने किया नामांकन