Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- जामताड़ा नगर चुनाव में सियासी घमासान तेज, JMM ने BJP प्रत्याशी पर लगाया दुष्प्रचार का आरोप
- झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन आज, पेश होगा अनुपूरक बजट
- Ranchi News: सिल्ली अंचल कार्यालय के अमीन को 8 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा
- हजारीबाग में फुटपाथ सब्जी विक्रेताओं को हटाने पर बवाल, 24 घंटे से बिक्री ठप
- बजट सत्र की शुरुआत में शोक प्रस्ताव, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीदों, दिवंगत हस्तियों और हादसों के मृतकों को दी श्रद्धांजलि
- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले हजारीबाग के अल्पसंख्यक बुद्धिजीवी, समस्याओं पर हुई चर्चा
- आवास योजना ग्रामीण कर्मियों का आंदोलन शुरू, काला बिल्ला पहन जताया विरोध, चरणबद्ध हड़ताल की चेतावनी
- होली से पहले सरकार का तोहफा, हजारों आउटसोर्स कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी
Author: Lokchetna
रांची: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन मांडू विधायक तिवारी महतो ने सदन के बाहर धरना देकर सरकार के समक्ष अपनी मांगें रखीं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि जनता की सुविधा और क्षेत्रीय विकास को प्राथमिकता दी जानी है, तो चैनपुर और कर्मा को प्रखंड का दर्जा मिलना चाहिए तथा दाड़ी प्रखंड को रामगढ़ जिले में शामिल किया जाना चाहिए। मांडू विधायक तिवारी महतो की प्रमुख मांगें विधायक तिवारी महतो ने बताया कि उन्होंने बार-बार अपनी मांगें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष रखी हैं, लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि…
रांची: पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी मनोज पुनमिया को झारखंड हाईकोर्ट से राहत नहीं मिल पाई है। अदालत ने उनकी ओर से दाखिल क्रिमिनल रिवीजन याचिका को खारिज कर दिया है। इस फैसले के बाद अब उनके खिलाफ चल रही ट्रायल प्रक्रिया जारी रहेगी। PMLA कोर्ट के आदेश को हाईकोर्ट ने बरकरार रखा इससे पहले रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष अदालत ने मनोज पुनमिया के खिलाफ आरोप तय कर दिए थे। साथ ही उनकी डिस्चार्ज याचिका भी खारिज कर दी थी। इसी आदेश को चुनौती देते हुए वर्ष 2012 में…
रांची: झारखंड आंदोलन के जनक और दिशोम गुरु शिबू सोरेन को लेकर राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा (अनिबंधित) ने बड़ा बयान दिया है। सभा ने सरकार से मांग की है कि शिबू सोरेन का समाधि स्थल रांची स्थित मोरहाबादी आवास परिसर में बनाया जाए। संगठन का कहना है कि झारखंड की अस्मिता और आंदोलन की पहचान बने शिबू सोरेन का अंतिम स्मारक वहीं होना चाहिए, जहां से उन्होंने समाज और राज्य के लिए बड़ा योगदान दिया। झारखंड आंदोलन और शिबू सोरेन की भूमिका शिबू सोरेन को झारखंड की राजनीतिक और सामाजिक चेतना का प्रमुख चेहरा माना जाता है। उन्होंने महाजनी…
धनबाद/रांची: बहुचर्चित नीरज सिंह हत्याकांड में धनबाद के सत्र न्यायालय ने मंगलवार को अहम फैसला सुनाते हुए झरिया के पूर्व भाजपा विधायक संजीव सिंह सहित अन्य आरोपियों को बरी कर दिया। अदालत ने कहा कि प्रस्तुत सबूतों के आधार पर दोष साबित नहीं होता है। फैसले के बाद संजीव सिंह के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और अदालत परिसर में उनके समर्थक जुट गए। डिप्टी मेयर नीरज सिंह की 2017 में हुई थी हत्या यह मामला 21 मार्च 2017 का है, जब धनबाद के तत्कालीन डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या कर दी गई थी। स्टील गेट के…
रांची: झारखंड के बीजेपी सांसद मनीष जायसवाल ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम मांग उठाई है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर हजारीबाग में रिम्स-2 (RIMS-2) की स्थापना की अपील की है। सांसद का कहना है कि राजधानी रांची स्थित रिम्स अस्पताल पर मरीजों का अत्यधिक दबाव है, जिसे कम करने के लिए हजारीबाग को एक नए मेडिकल हब के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। सांसद ने गिनाए हजारीबाग में RIMS-2 बनाने के कारण बीजेपी सांसद ने अपने पत्र में कई कारणों का उल्लेख करते हुए कहा कि हजारीबाग न केवल…
पटना : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC Recruitment 2025) ने सहायक जिला शिक्षा अधिकारी (Assistant District Education Officer – ADEO) पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, कुल 935 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। BPSC Assistant DEO Vacancy 2025 के लिए आवेदन तिथियां बीपीएससी ने स्पष्ट किया है कि इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया केवल ऑनलाइन मोड से होगी। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। BPSC Recruitment 2025: आयु सीमा बीपीएससी द्वारा निर्धारित आयु सीमा के अनुसार: BPSC Assistant DEO Recruitment 2025: आवेदन शुल्क उम्मीदवारों के…
रांची : झारखंड की CID (सीआईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.98 करोड़ रुपये की साइबर ठगी में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अपराधियों की पहचान गरनिया भरत और गोयनिया हार्दिक भाई के रूप में हुई है, जो गुजरात के रहने वाले बताए जा रहे हैं। साइबर अपराध मामले में हुई बड़ी कार्रवाई जानकारी के अनुसार, इस मामले में पहले ही जमशेदपुर निवासी दिनेश कुमार को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब दो और आरोपियों की गिरफ्तारी से जांच एजेंसी को इस ठगी नेटवर्क की गुत्थी सुलझाने में मदद मिलेगी। साइबर ठगी कैसे हुई, CID ने…
रांची : झारखंड में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर हेमंत सरकार पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि सरकार ने युवाओं को बेरोजगारी के दलदल में धकेल दिया है। बीए पास रश्मि बिरहोर का संघर्ष और बेरोजगारी की तस्वीर मरांडी ने अपने पोस्ट में बिरहोर समाज की छात्रा रश्मि बिरहोर का उदाहरण दिया। रश्मि ने वर्ष 2024 में बीए की पढ़ाई पूरी की थी, जो बिरहोर समाज के लिए गर्व का क्षण था। उसे राष्ट्रपति सम्मान भी मिल चुका है। लेकिन आज परिस्थितियों ने उसे मजदूरी…
धनबाद/रांची : बहुचर्चित नीरज सिंह हत्याकांड (Neeraj Singh Murder Case) की सुनवाई के दौरान बुधवार को बड़ा मोड़ सामने आया। झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह समेत चार आरोपी कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। अदालत में सभी की ओर से बीमारी का हवाला देते हुए अलग-अलग आवेदन दाखिल किए गए हैं। फैसले की तारीख पर आरोपियों की अनुपस्थिति जानकारी के अनुसार, इस मामले में बुधवार को फैसले की संभावना थी। ऐसे में आरोपियों की गैर मौजूदगी से फैसला टल सकता है। हालांकि कानूनी प्रावधानों के तहत अदालत चाहे तो आरोपियों की अनुपस्थिति में भी निर्णय सुना सकती है। नीरज सिंह…
रांची : झारखंड एटीएस (Jharkhand ATS) की टीम ने कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा को छह दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच रामगढ़ जेल से उसे रांची के धुर्वा स्थित एटीएस मुख्यालय लाया गया। अजरबैजान से लाया गया था गैंगस्टर मयंक सिंह मयंक सिंह को हाल ही में अजरबैजान से प्रत्यर्पित कर झारखंड लाया गया था। उसके बाद से वह रामगढ़ जेल में न्यायिक हिरासत में था। अदालत से अनुमति मिलने के बाद अब एटीएस ने उसे छह दिनों की रिमांड पर लिया है। एटीएस की पूछताछ के…