Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- किरीबुरू में अर्जुन मुंडा का भव्य स्वागत, भाजपा प्रशिक्षण अभियान में संगठन मजबूती पर जोर
- मिहिजाम में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विदेशी शराब के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार
- गोड्डा में 3 साल की मासूम की बेरहमी से हत्या, बोरे में मिला शव, ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़ा
- झारखंड में हेमंत सरकार के खिलाफ बीजेपी का बड़ा आंदोलन प्लान, कोर कमेटी बैठक में बनी रणनीति
- रांची रिम्स में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर निदेशक के चैंबर का घेराव
- झारखंड टेंडर कमीशन घोटाला: रिटायर्ड इंजीनियर ने कोर्ट में किया सरेंडर, सशर्त जमानत पर मिली राहत
- चाईबासा में बाल-संवेदनशील पुलिसिंग पर विशेष कार्यशाला, बच्चों से जुड़े मामलों में पुलिस को दिया गया प्रशिक्षण
- रांची यूनिवर्सिटी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, परीक्षा विभाग में तैनात किए गए 5 कर्मचारी
Author: Lokchetna
Ranchi : रांची नगर निगम (RMC) ने झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) को 3 करोड़ 35 लाख 28 हजार 152 रुपये का होल्डिंग टैक्स बिल थमाया है। यह बकाया राशि वित्तीय वर्ष 2013-14 से 2025-26 तक की बताई जा रही है। निगम ने जेएससीए को एक सप्ताह के भीतर भुगतान करने का निर्देश दिया है। होल्डिंग टैक्स बिल पर निगम का पक्ष निगम के अपर प्रशासक के हस्ताक्षर से पत्रांक 714/Rev. जारी किया गया है। इसमें उल्लेख किया गया है कि होल्डिंग नंबर SAF/02/04/00192 जेएससीए को आवंटित है। निगम की ओर से नियुक्त कंपनी ने एरिया का सर्वे कर रिपोर्ट…
Jharkhand News: पलामू मुठभेड़ में शहीद जवानों को CRPF IG और पुलिस अधिकारियों ने दी अंतिम श्रद्धांजलि
Palamu : झारखंड के पलामू जिले में हुई मुठभेड़ में शहीद हुए सीआरपीएफ और पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए रविवार को लाइन ग्राउंड में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और झारखंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने शहीद जवानों को नमन किया। शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सीआरपीएफ आईजी साकेत सिंह, आईजी अभियान माइकल राज, आईजी अनूप बिरथरे, एसपी अभियान अमित रेणु, आईजी सुनील भास्कर और डीआईजी नौशाद आलम मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने शहीद जवान संतन कुमार और सुनील राम के तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर पर पुष्प…
Ranchi : झारखंड में इस साल मॉनसून की अच्छी बारिश ने कृषि क्षेत्र को मजबूती दी है। कृषि निदेशालय के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, राज्य में धान की रोपाई ने बीते वर्षों की तुलना में रिकॉर्ड स्तर हासिल किया है। झारखंड में धान की रोपाई के आंकड़े 2 सितंबर 2025 तक झारखंड में धान की रोपाई 94.42% (16.88 लाख हेक्टेयर) पूरी हो चुकी है। यह पिछले दो वर्षों की तुलना में कहीं बेहतर है। मॉनसूनी बारिश का फायदा सीधे तौर पर किसानों को मिला है और अधिकांश जिलों में धान की खेती में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है। खरीफ…
रांची/दिल्ली : गोड्डा जिले में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए सूर्या हांसदा के परिजनों ने पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सूर्या की पत्नी सुशीला मुर्मू और मां नीलमुनी मुर्मू ने इस एनकाउंटर को फर्जी करार देते हुए क्रिमिनल रिट याचिका दायर की है। हाईकोर्ट में सीबीआई जांच की अर्जी दाखिल याचिका में राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों को पार्टी बनाया गया है, जिनमें मुख्य सचिव, गृह सचिव, झारखंड पुलिस महानिदेशक (DGP), गोड्डा एसपी और देवघर एसपी शामिल हैं। परिजनों का कहना है कि एनकाउंटर की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच सिर्फ…
रांची/पलामू : झारखंड के पलामू जिले में बुधवार देर रात पुलिस और तृतीय प्रस्तुति कमेटी (TPC) के उग्रवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है। यह घटना मनातू थाना क्षेत्र के केदल जंगल में उस समय हुई जब पुलिस बल ने टीपीसी के जोनल कमांडर शशिकांत गंझू और उसके दस्ते के खिलाफ विशेष सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। पलामू नक्सली मुठभेड़ : गोलीबारी में दो जवान शहीद मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से कई राउंड गोलीबारी हुई। इस भीषण फायरिंग में संतन कुमार और सुनील राम नामक दो पुलिस…
रांची। जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में टैक्स संरचना को सरल बनाने के लिए अहम निर्णय लिया गया है। परिषद ने 12% और 28% वाले टैक्स स्लैब को समाप्त करते हुए अब सिर्फ दो दरें– 5% और 18% लागू करने पर सहमति जताई है। इस फैसले को लेकर झारखंड भाजपा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इसे “दीपावली से पहले जीएसटी में नेक्स्ट जनरेशन सुधार” बताया है। जीएसटी दरों में बड़ा बदलाव : 5% और 18% स्लैब लागू बैठक के बाद मिली जानकारी के अनुसार, अब स्वास्थ्य और जीवन बीमा पर लगने वाला जीएसटी पूरी तरह समाप्त कर दिया…
रांची। झारखंड के पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र स्थित केदल जंगल में नक्सली संगठन टीपीसी (तृतीय प्रस्तुति कमेटी) के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ में पुलिस के दो जवान शहीद हो गए। इस घटना ने पूरे राज्य को गमगीन कर दिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीद जवान संतन मेहता और सुनील राम को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह क्षति अत्यंत पीड़ादायक है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बयान सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि विशेष अभियान के दौरान दो बहादुर जवानों की शहादत राज्य के लिए बड़ी क्षति है।…
धनबाद – पाथरडीह स्थित मोनेट वाशरी गेट (Monnet Washery Gate Dhanbad) पर रैयत शिवशंकर उर्फ जादू महतो का शव तीसरे दिन भी नहीं उठाया गया। परिजन कंपनी प्रबंधन और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई के साथ-साथ परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग पर डटे हुए हैं। आंदोलन को झारखंड लोक कल्याण मंच (JLKAM) का समर्थन मिला है। जादू महतो की आत्मदाह से हुई थी मौत जानकारी के अनुसार, जादू महतो ने 28 अगस्त को मोनेट कंपनी से समझौते का पालन न होने से क्षुब्ध होकर पेट्रोल डालकर आत्मदाह कर लिया था। गंभीर स्थिति में उन्हें बोकारो के बीजीएच…
रांची – झारखंड सरकार द्वारा विस्थापन एवं पुनर्वास आयोग गठन कार्य एवं दायित्व नियमावली 2025 को स्वीकृति दिए जाने पर माकपा (CPM) ने इसे एक सकारात्मक पहल बताया है। पार्टी के अनुसार यह कदम राज्य में लंबे समय से उपेक्षित रहे लाखों विस्थापितों के अधिकारों की रक्षा की दिशा में अहम साबित हो सकता है। कैबिनेट की मंजूरी और नियमावली की तैयारी सीपीएम ने बताया कि जुलाई 2024 में ही विस्थापन आयोग गठन के प्रस्ताव को कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी थी। हालांकि, आयोग की नियमावली तैयार होने में लगभग एक वर्ष का समय लगा और अब जाकर इसे अंतिम…
रांची/गोड्डा – सूर्या हांसदा केस (Surya Hansda Case) में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने सख्ती दिखाते हुए गोड्डा जिला प्रशासन से जवाब तलब किया है। आयोग ने गोड्डा डीसी और एसपी को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। यह कार्रवाई मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम 1993 की धारा 12 के तहत की गई है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान सूत्रों के अनुसार, आयोग के सदस्य प्रियांक कानूनगो की अध्यक्षता में मामले पर सुनवाई हुई। आयोग ने दर्ज शिकायत में लगाए गए आरोपों को प्रथम दृष्टया मानवाधिकार उल्लंघन मानते हुए कार्रवाई शुरू की। शिकायत…