Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- जामताड़ा नगर चुनाव में सियासी घमासान तेज, JMM ने BJP प्रत्याशी पर लगाया दुष्प्रचार का आरोप
- झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन आज, पेश होगा अनुपूरक बजट
- Ranchi News: सिल्ली अंचल कार्यालय के अमीन को 8 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा
- हजारीबाग में फुटपाथ सब्जी विक्रेताओं को हटाने पर बवाल, 24 घंटे से बिक्री ठप
- बजट सत्र की शुरुआत में शोक प्रस्ताव, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीदों, दिवंगत हस्तियों और हादसों के मृतकों को दी श्रद्धांजलि
- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले हजारीबाग के अल्पसंख्यक बुद्धिजीवी, समस्याओं पर हुई चर्चा
- आवास योजना ग्रामीण कर्मियों का आंदोलन शुरू, काला बिल्ला पहन जताया विरोध, चरणबद्ध हड़ताल की चेतावनी
- होली से पहले सरकार का तोहफा, हजारों आउटसोर्स कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी
Author: Lokchetna
चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिले से बड़ी वारदात सामने आई है। चाईबासा शहर के सदर थाना क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) के बाहर दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने पेट्रोल पंप कर्मियों से पांच लाख रुपये लूट लिए। पूरी घटना बैंक परिसर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। बैंक ऑफ बड़ौदा के बाहर हुई लूट जानकारी के अनुसार, सिंहभूम ट्रेडिंग पेट्रोल पंप के कर्मचारी विमलेश कुमार और संजय बड़ी रकम जमा करने बैंक ऑफ बड़ौदा पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक दो बाइक पर सवार हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। अपराधियों ने पिस्टल दिखाकर पांच लाख रुपये से…
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका विधानसभा के विधायक और अपने छोटे भाई बसंत सोरेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सीएम ने सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक संदेश साझा करते हुए उनके स्वस्थ और लंबी आयु की कामना की। सोशल मीडिया पर साझा किया संदेश मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने संदेश में लिखा कि इस विशेष अवसर पर दिवंगत दिशोम गुरुजी शिबू सोरेन के आदर्श और विचार परिवार व समाज को सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे। उन्होंने मरांग बुरु से प्रार्थना करते हुए कहा कि बसंत सोरेन का जीवन सुखमय और सुदीर्घ हो। भाई के प्रति स्नेह झलकाया हेमंत…
JPSC कार्यालय के सामने परीक्षार्थियों का प्रदर्शन, फूड सेफ्टी ऑफिसर और CDPO रिजल्ट जारी करने की मांग
रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के कार्यालय के बाहर सोमवार को फूड सेफ्टी ऑफिसर (FSO) और CDPO परीक्षा के परीक्षार्थियों ने रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा संपन्न हुए डेढ़ साल से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन आयोग की ओर से अब तक परिणाम घोषित नहीं किया गया है। फूड सेफ्टी ऑफिसर परीक्षा परिणाम में देरी फूड सेफ्टी ऑफिसर के 56 पदों के लिए 27 मई 2024 को परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा का विज्ञापन जून 2023 में जारी किया गया था और 10 जून 2024…
रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने सोमवार को TGT (Trained Graduate Teacher) नियुक्ति मामले में अहम आदेश जारी किया है। न्यायमूर्ति दीपक रोशन की एकलपीठ ने सुनवाई के दौरान नियुक्ति प्रक्रिया में सामने आई खामियों पर गंभीर टिप्पणी की और पूरी जांच के लिए फैक्ट फाइंडिंग कमेटी गठित करने का निर्देश दिया। 2034 रिक्त पदों को भरने का भी निर्देश हाईकोर्ट ने न केवल जांच के आदेश दिए बल्कि झारखंड सरकार और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) को यह भी कहा कि जल्द से जल्द शेष 2034 रिक्त पदों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाए। अदालत ने स्पष्ट किया कि योग्य अभ्यर्थियों…
चतरा: झारखंड के चतरा जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने फर्जी तरीके से सरकारी सुरक्षा लेने वाले व्यक्ति को न केवल एस्कॉर्ट उपलब्ध कराया बल्कि उसे शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी कर दिया। बाद में जब उसकी असली पहचान उजागर हुई तो पुलिस हरकत में आई, लेकिन तब तक आरोपी कार्यक्रम स्थल से फरार हो चुका था। कार्यक्रम में शामिल हुआ फर्जी पहचान बनाने वाला गजराज सिंह मामला प्रतापपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, 29 अगस्त को दिल्ली के खानपुर निवासी गजराज सिंह गुर्जर चतरा जिले के प्रतापपुर में आयोजित बजरंग वाहिनी दल…
रांची: राजधानी रांची के लाल गुटुवा स्थित बैंक्वेट हॉल में रविवार को क्षत्रिय समाज की एकता बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व एमएलसी प्रवीण सिंह ने की, जबकि झारखंड के विभिन्न जिलों से आए समाज के प्रतिनिधियों ने इसमें हिस्सा लिया। बैठक में समाज के सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक और राजनीतिक उत्थान पर गहन चर्चा हुई। क्षत्रिय समाज की बैठक में पारित हुए पांच प्रमुख प्रस्ताव बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसमें शामिल थे: इन प्रस्तावों को समाज के प्रतिनिधियों ने समान रूप से महत्वपूर्ण बताते हुए इसे आगे बढ़ाने का आह्वान किया।…
रांची: एशियन डेवलपमेंट बैंक इंस्टीट्यूट (ADBI) ने झारखंड कैडर के वरिष्ठ IAS अधिकारी डॉ. मनीष रंजन की केस स्टडी “पलाश” को अपने अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म पर प्रकाशित किया है। इस केस स्टडी को अब दुनिया भर के विश्वविद्यालयों और प्रबंधन संस्थानों के लिए उपलब्ध कराया गया है। पलाश केस स्टडी का उद्देश्य और महत्व ADBI Case Study on Palash को “ग्रामीण महिलाओं को सशक्त करने के लिए बाजार बनाकर कमोडिटी से ब्रांड तक” शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इसमें झारखंड की ग्रामीण महिलाओं की आजीविका सुधारने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों को केंद्र में रखा गया…
धनबाद: लंबे इंतजार के बाद रविवार को हुए धनबाद बार एसोसिएशन चुनाव 2025 (Dhanbad Bar Association Chunav Result 2025) के नतीजे घोषित कर दिए गए। इस बार अधिवक्ताओं ने नए नेतृत्व पर भरोसा जताया है। राधेश्याम गोस्वामी ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की, जबकि महासचिव पद पर जीतेंद्र कुमार विजयी बने। चुनाव परिणाम घोषित होते ही अधिवक्ताओं में खुशी जैसे ही बार एसोसिएशन चुनाव का परिणाम आया, अधिवक्ताओं और समर्थकों में जश्न और उत्साह का माहौल बन गया। जगह-जगह मिठाई बांटी गई और समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए विजेताओं का स्वागत किया। अधिवक्ताओं का कहना है कि नए नेतृत्व…
रांची: राजधानी रांची 19 से 21 सितंबर 2025 तक एक ऐतिहासिक आयोजन की मेज़बानी करने जा रही है। खेलगांव स्थित विश्वनाथ शाहदेव स्टेडियम में तीन दिवसीय डिफेंस एक्सपो ईस्ट टेक 2025 (Defence Expo East Tech 2025 Ranchi) का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम भारतीय सेना के ईस्टर्न कमांड और सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (SIDM) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। डिफेंस एक्सपो ईस्ट टेक 2025 में होगा आधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन इस आयोजन में देशभर की 200 से अधिक रक्षा और तकनीकी कंपनियां हिस्सा लेंगी। इनमें 50 से ज्यादा MSME और स्टार्टअप्स शामिल होंगे। एक्सपो में डीआरडीओ…
रामगढ़: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को रामगढ़ जिले में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनडोर स्टेडियम छत्तरमांडू और राधा गोविंद यूनिवर्सिटी, ललकी घाटी में हुए कार्यक्रम में बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर रामगढ़ उपायुक्त (DC) फैज अक अहमद मुमताज ने कहा कि जीवन में पढ़ाई के साथ खेल भी समान रूप से आवश्यक है, क्योंकि खेल से न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि मानसिक मजबूती भी मिलती है। रामगढ़ में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम के तहत बैडमिंटन, योग, वुशू, फुटबॉल, कबड्डी, मटका दौड़, गुलेल और…