Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- जामताड़ा नगर चुनाव में सियासी घमासान तेज, JMM ने BJP प्रत्याशी पर लगाया दुष्प्रचार का आरोप
- झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन आज, पेश होगा अनुपूरक बजट
- Ranchi News: सिल्ली अंचल कार्यालय के अमीन को 8 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा
- हजारीबाग में फुटपाथ सब्जी विक्रेताओं को हटाने पर बवाल, 24 घंटे से बिक्री ठप
- बजट सत्र की शुरुआत में शोक प्रस्ताव, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीदों, दिवंगत हस्तियों और हादसों के मृतकों को दी श्रद्धांजलि
- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले हजारीबाग के अल्पसंख्यक बुद्धिजीवी, समस्याओं पर हुई चर्चा
- आवास योजना ग्रामीण कर्मियों का आंदोलन शुरू, काला बिल्ला पहन जताया विरोध, चरणबद्ध हड़ताल की चेतावनी
- होली से पहले सरकार का तोहफा, हजारों आउटसोर्स कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी
Author: Lokchetna
रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों में गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 09/2025 जारी किया है। इसके तहत रजिस्ट्रार, डिप्टी रजिस्ट्रार, असिस्टेंट रजिस्ट्रार, परीक्षा नियंत्रक, वित्त पदाधिकारी और उपनिदेशक (शारीरिक शिक्षा) सहित कुल 23 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 18 सितंबर 2025 से शुरू होगी। JPSC भर्ती 2025 : आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि आयोग ने बताया है कि आवेदन केवल www.jpsc.gov.in पर ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 08 अक्टूबर 2025 शाम 5:00 बजे तक निर्धारित की गई है। वहीं, शुल्क…
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का पाकिस्तान पर तंज, कहा– खोल लो मोहब्बत की दुकान रांची : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने एशिया कप क्रिकेट मैच के बाद पाकिस्तान पर तंज कसते हुए एक बयान दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारतीय क्रिकेट टीम की जीत केवल खेल का नतीजा नहीं बल्कि देश की ताकत और जज़्बे का प्रतीक है। इसी दौरान उन्होंने पाकिस्तान को सलाह दी कि नफरत की राजनीति छोड़कर “मोहब्बत की दुकान” खोलनी चाहिए। एशिया कप में भारत की जीत पर मंत्री का बयान डॉ. इरफान ने भारत की जीत…
रांची : राजधानी रांची के रजिस्ट्री ऑफिस और विभिन्न अंचल कार्यालयों में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटरों का कई वर्षों से ट्रांसफर नहीं किया गया है। जानकारी के अनुसार, पांच साल से अधिक समय से एक ही स्थान पर कार्यरत रहने वाले इन ऑपरेटरों की स्थिति पर अब सवाल उठने लगे हैं। आम नागरिकों और स्थानीय संगठनों का कहना है कि लगातार एक जगह पर जमे रहने से कामकाज की पारदर्शिता प्रभावित हो रही है। कंप्यूटर ऑपरेटरों का लंबे समय तक एक ही पद पर बने रहना जिला स्तर पर रजिस्ट्री ऑफिस और अंचल कार्यालयों में तैनात ऑपरेटरों का दायित्व जमीन संबंधी…
पलामू: प्रकृति और वन्यजीव प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। झारखंड का प्रसिद्ध बेतला नेशनल पार्क 27 सितंबर से पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। हर साल की तरह इस वर्ष भी 1 जुलाई से 31 सितंबर तक वन्यजीवों के प्रजनन काल के कारण पर्यटन गतिविधियां रोक दी गई थीं। लेकिन नवरात्र के मद्देनजर इसे कुछ दिन पहले खोलने का निर्णय लिया गया है। बेतला नेशनल पार्क की खासियत और इतिहास बेतला नेशनल पार्क झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल है। लगभग 1,026 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले इस पार्क में 289 वर्ग किलोमीटर का अतिरिक्त क्षेत्र भी जोड़ा…
धनबाद: उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर सोमवार को समाहरणालय सभागार में अनुकंपा के आधार पर हाल ही में नियुक्त निम्न वर्गीय लिपिकों के लिए कंप्यूटर और हिंदी टाइपिंग का विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यालयीन कार्यों में दक्षता बढ़ाना और कर्मचारियों की तकनीकी क्षमता का मूल्यांकन करना है। कंप्यूटर एवं हिंदी टाइपिंग क्षमता की जांच प्रशिक्षण सत्र के दौरान लिपिकों की हिंदी टाइपिंग की क्षमता की जांच की गई। साथ ही, Microsoft Office के तहत MS Word, MS Excel, PowerPoint और अंग्रेजी टाइपिंग के बुनियादी ज्ञान का भी मूल्यांकन किया गया। अधिकारियों का कहना है…
धनबाद: दुर्गा पूजा से पूर्व जिले की कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए धनबाद पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। एसएसपी प्रभात कुमार ने रविवार देर रात 155 अवर निरीक्षकों (ASI) के तबादले की अधिसूचना जारी की। इन अधिकारियों को विभिन्न थानों, ओपी और पुलिस लाइन में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। दुर्गा पूजा से पहले धनबाद पुलिस में तबादला आदेश जारी सूत्रों के अनुसार, कई अवर निरीक्षकों को एक थाना से हटाकर अन्य थानों में पदस्थापित किया गया है। वहीं, कुछ अधिकारियों को पुलिस लाइन और ओपी में तैनाती दी गई है। इस फेरबदल के बाद…
पुलिस-सीआरपीएफ अभियान में मिली बड़ी सफलता रांची : झारखंड में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे सुरक्षा अभियान ने इस साल महत्वपूर्ण सफलता दर्ज की है। 1 जनवरी से 15 सितंबर 2025 तक झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ (CRPF) की संयुक्त कार्रवाई में कुल 28 नक्सली मारे गए, जिनमें 3.15 करोड़ रुपये के इनामी 11 उग्रवादी शामिल हैं। मुठभेड़ों में ढेर हुए इनामी नक्सली राज्य के लातेहार, चाईबासा, बोकारो, हजारीबाग, पलामू और गुमला जिलों में हुई मुठभेड़ों के दौरान इन नक्सलियों का खात्मा किया गया। मारे गए उग्रवादियों में सीपीआई माओवादी के सेंट्रल कमेटी सदस्य प्रयाग मांझी और सहदेव सोरेन जैसे बड़े…
हजारीबाग भूमि प्रकरण और IAS विनय चौबे की गिरफ्तारी रांची : झारखंड के वरीय IAS अधिकारी विनय चौबे इन दिनों चर्चा में हैं। हजारीबाग में सेवायत भूमि की अवैध खरीद-बिक्री मामले में आरोपी बनाए जाने के बाद उन्हें एसीबी (ACB) ने पिछले महीने गिरफ्तार किया था। इससे पहले, 20 मई को विनय चौबे को चर्चित शराब घोटाला केस में भी गिरफ्तार किया गया था। वर्तमान में वे न्यायिक हिरासत में हैं। पत्नी स्वप्ना संचिता ने बनाई दूरी विनय चौबे की पत्नी स्वप्ना संचिता ने हाल ही में IAS वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) से दूरी बना ली है। बताया जा रहा है…
झारखंड सरकार का 4.5 लाख आवास निर्माण का लक्ष्य रांची : झारखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में अबुआ आवास योजना के तहत 4.5 लाख घर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस योजना के लिए राज्य स्तर पर अब तक 43,35,326 आवेदनों को स्वीकृति दी गई है। इनमें से पहली किस्त 2,97,380 लाभुकों को जारी की गई, जबकि दूसरी किस्त के लिए यह संख्या घटकर 1,96,332 रह गई। तीसरी किस्त तक पहुंचने में केवल 58,831 लाभुक पात्र पाए गए। आवास निर्माण की धीमी प्रगति सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अबुआ आवास योजना के तहत निर्धारित लक्ष्य की तुलना में अब…
लाभुक महिलाओं में असमंजस की स्थिति पलामू : जिले की करीब 3.48 लाख लाभुक महिलाएं अब तक मंईयां योजना की 13वीं किस्त से वंचित हैं। करमा पर्व पर राज्य सरकार ने 12 जिलों के लिए राशि जारी कर दी थी, लेकिन पलामू जिले में भुगतान में देरी के कारण महिलाओं के खाते में पैसा नहीं पहुंचा है।योजना की राशि न मिलने से ग्रामीण इलाकों में महिलाएं सीएसपी (कस्टमर सर्विस प्वाइंट) से लेकर प्रखंड कार्यालय तक चक्कर काट रही हैं। आवंटन की कमी बनी देरी की वजह जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग निदेशक नीरज कुमार ने बताया कि आवंटन नहीं होने की…