Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप
- JPSC-JSSC आंदोलन में पहुंचे रघुवर दास, सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम; बोले- मांगें नहीं मानीं तो बैठूंगा अनशन पर
- मधुकम के 12 मकानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से महादेव उरांव को झटका, एसएलपी खारिज
- JPSC-JSSC विवाद पर कांग्रेस का BJP पर हमला, चार मंत्रियों ने कहा- छात्रों के आंदोलन को राजनीतिक रंग दे रही भाजपा
- जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति विवाद में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, महाधिवक्ता की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय समिति गठित
- रांची में ‘इंटेन्सीफाइड एचआईवी कैंपेन 2026’ शुरू, स्वास्थ्य मंत्री बोले- रोकथाम और जागरूकता से ही संक्रमण पर लगेगी रोक
- स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस के 29 अधिकारियों-कर्मियों को मिलेगा पुलिस पदक, 3 IPS और 5 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल
- झारखंड का राजस्व घाटा हुआ शून्य, लेकिन 1.29 लाख करोड़ का कर्ज बढ़ा; CAG रिपोर्ट में बजट प्रबंधन पर सवाल
Author: Lokchetna
रांची में क्रिकेट का जश्न, JSCA स्टेडियम में IND vs SA मैच की टिकट के लिए देर रात से लगी लंबी कतारें
Ranchi : रांची के JSCA स्टेडियम में 30 नवंबर को होने वाले भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। टिकट बिक्री आज सुबह 9 बजे शुरू होनी है, लेकिन फैंस का जोश इतना अधिक है कि लोग पिछली रात से ही स्टेडियम के बाहर कतारों में खड़े हो गए। रातभर स्टेडियम के बाहर इंतजार रात के समय ही बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी JSCA स्टेडियम पहुंचने लगे थे। कई युवा और छात्र सुबह की भीड़ से बचने के लिए देर रात ही टिकट काउंटर के बाहर लाइनों में लग…
Ranchi : स्थानीय शहरी निकाय चुनाव को लेकर रांची की निवर्तमान पार्षद रोशनी खलखो द्वारा दायर अवमानना याचिका पर सोमवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता तथा राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से अधिवक्ता सुमित गाडोड़िया ने पक्ष रखा। सरकार की ओर से महाधिवक्ता ने अदालत को बताया कि नगर निगम और अन्य शहरी निकाय चुनाव से संबंधित सभी आवश्यक प्रक्रियाएँ पूरी कर ली गई हैं। चुनाव से जुड़े सभी निर्णयों की प्रतियां राज्य निर्वाचन आयोग को उपलब्ध करा दी गई हैं, जिन्हें आयोग ने स्वीकार भी कर लिया है। आयोग ने…
Ranchi : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि के विरोध में छात्रों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी है। शनिवार सुबह 8 बजे से अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट के छात्र विश्वविद्यालय परिसर में तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। लगातार विरोध के कारण पूरे कैंपस में शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हैं और कक्षाएं पूरी तरह ठप पड़ी हैं। फीस वृद्धि के खिलाफ छात्रों में आक्रोश छात्रों ने आरोप लगाया है कि वे कई महीनों से फीस में कटौती और विभागीय सुविधाओं में सुधार की मांग कर रहे हैं, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन इन मुद्दों पर कोई ठोस कदम नहीं…
Ranchi : झारखंड में ठंड एक बार फिर तेजी पकड़ने वाली है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 23 नवंबर से राज्य के अधिकांश जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की जा सकती है। विभाग के अनुसार तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की कमी संभव है, जिससे राज्य में ठंड का असर तेजी से बढ़ेगा। पिछले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री से बढ़कर 14.6 डिग्री तक पहुंच गया था, वहीं अधिकतम तापमान 29 से 29.2 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा था। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज से हल्की गिरावट…
Ranchi : JSSC CGL पेपर लीक मामले में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि विनय साह की गिरफ्तारी ऐसे वक्त की गई है, जब हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई समाप्त हो गई थी। इससे कई नए सवाल खड़े होते हैं। बाबूलाल मरांडी बोले – सरकार चाहे तो CBI जांच अभी भी संभव मरांडी ने कहा कि मामले की पारदर्शी जांच के लिए यह आवश्यक है कि मुख्यमंत्री तुरंत CBI जांच की अनुशंसा करें। उन्होंने कहा कि यदि सरकार की नीयत साफ है, तो इसमें देर नहीं होनी चाहिए। उन्होंने दावा…
Ranchi : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्यवासियों से अपील की है कि “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के दौरान जब अधिकारी गांव–गांव पहुंचें, तो लोग अपने वास्तविक सवालों और समस्याओं के साथ उनका सामना करें। उन्होंने कहा कि सरकार केवल दिखावे और प्रचार के लिए यह आयोजन कर रही है, लेकिन जनता को इसे अधिकार मांगने का मौका बनाना होगा। नागरिकों से कहा — अपने अधिकारों और भविष्य के लिए आवाज उठाएं बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सत्ता में बैठे सभी लोग जनता के सेवक हैं, मालिक नहीं। राज्यवासियों को अपने हक के लिए आवाज उठानी होगी और सवाल पूछने…
Palamu : हैदरनगर थाना क्षेत्र के कुकही टोला मुगलजान में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज डकैती की वारदात सामने आई है। करीब 15 हथियारबंद डकैतों ने शिक्षक दंपती के घर पर धावा बोल दिया और उन्हें लगभग चार घंटे तक बंधक बनाकर लूटपाट की। इस दौरान दंपती के साथ बेरहमी से मारपीट भी की गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। घटना मुगलजान निवासी 45 वर्षीय मृत्युंजय मेहता के घर पर हुई, जो जपला के सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षक हैं। उनकी पत्नी अनिता देवी पारा शिक्षिका हैं। दोनों रात लगभग 11 बजे सो चुके थे। इसी बीच मृत्युंजय…
Ranchi : झारखंड विधानसभा के स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने शुक्रवार को घाटशिला उपचुनाव में जीत दर्ज करने वाले सोमेश सोरेन को विधायक पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह विधानसभा परिसर में आयोजित किया गया, जहां अधिकारियों और विधायकों की उपस्थिति में सोमेश सोरेन ने विधिवत पदभार ग्रहण किया। घाटशिला उपचुनाव में सोमेश सोरेन ने भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को 38 हजार से अधिक मतों के अंतर से हराकर निर्णायक जीत दर्ज की थी। उनकी यह जीत क्षेत्र में महागठबंधन के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सोमेश सोरेन पूर्व शिक्षा मंत्री दिवंगत रामदास सोरेन के पुत्र हैं। शपथ ग्रहण…
Ranchi : प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार सुबह धनबाद के चर्चित ठेकेदार और बड़े कोयला कारोबारी एलबी सिंह सहित कई कोयला व्यापारियों और बीसीसीएल अधिकारियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। कार्रवाई सुबह छह बजे शुरू हुई और जांच एजेंसी की टीमें लगातार तलाशी अभियान में जुटी हुई हैं। सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी की यह बड़ी कार्रवाई बीसीसीएल के टेंडरों में कथित गड़बड़ियों और अनियमितताओं की जांच से संबंधित है। इस अभियान में कुल 18 ठिकानों को शामिल किया गया है, जिनमें धनबाद और आसपास के इलाकों के कोयला कारोबारी तथा बीसीसीएल के कई अधिकारियों के पते शामिल हैं।…
Ranchi : झारखंड शराब घोटाले मामले में एसीबी की जांच लगातार तेज हो रही है। इसी कड़ी में आज तत्कालीन उत्पाद आयुक्त और वर्तमान में जमशेदपुर डीसी के पद पर पदस्थापित कर्ण सत्यार्थ से पूछताछ की जाएगी। इससे पहले एसीबी इस केस में आईएएस मुकेश कुमार, मनोज कुमार और रामगढ़ के डीसी फैज अक अहमद से पूछताछ कर चुकी है। एसीबी ने विनय चौबे सहित 13 लोगों पर दर्ज की एफआईआर झारखंड में हुए शराब घोटाले के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के तत्कालीन सचिव विनय चौबे सहित 13 लोगों पर नामजद एफआईआर की…