Author: Lokchetna

Ranchi : झारखंड शराब घोटाले मामले में एसीबी की जांच लगातार तेज हो रही है। इसी कड़ी में आज तत्कालीन उत्पाद आयुक्त और वर्तमान में जमशेदपुर डीसी के पद पर पदस्थापित कर्ण सत्यार्थ से पूछताछ की जाएगी। इससे पहले एसीबी इस केस में आईएएस मुकेश कुमार, मनोज कुमार और रामगढ़ के डीसी फैज अक अहमद से पूछताछ कर चुकी है। एसीबी ने विनय चौबे सहित 13 लोगों पर दर्ज की एफआईआर झारखंड में हुए शराब घोटाले के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के तत्कालीन सचिव विनय चौबे सहित 13 लोगों पर नामजद एफआईआर की…

Read More

Palamu : पलामू प्रमंडलीय एसीबी की टीम ने गुरुवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चैनपुर अंचल कार्यालय के बड़ा बाबू विनोद कुमार को 5,500 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार, एक आवेदक से नकल निकालने के नाम पर पैसे की मांग की गई थी। शिकायत दर्ज होने के बाद एसीबी ने सत्यापन किया और आरोप की पुष्टि होने पर जाल बिछाया। तय योजना के तहत विनोद कुमार को घूस की राशि स्वीकार करते ही टीम ने मौके पर पकड़ लिया। एसीबी ने घटनास्थल पर ही सभी कागजी प्रक्रियाएं पूरी कीं और आरोपी…

Read More

Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने वर्ष 2026 की मैट्रिक और इंटर परीक्षा के शुल्क में उल्लेखनीय वृद्धि की है। जारी अधिसूचना के अनुसार, मैट्रिक परीक्षा शुल्क में अधिकतम 340 रुपये और इंटर परीक्षा शुल्क में 290 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। कई वर्षों से परीक्षा शुल्क में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ था, लेकिन इस बार बढ़े हुए व्यय और बजट की मांग को देखते हुए शुल्क में लगभग 25 प्रतिशत तक वृद्धि की गई है। लाखों छात्रों और अभिभावकों पर असर राज्य में हर वर्ष लगभग 7.5 लाख विद्यार्थी मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं देते हैं।…

Read More

Ranchi : रांची में ऑटो चालक यूनियन ने नगर निगम पर मनमानी व अवैध पार्किंग शुल्क वसूली का गंभीर आरोप लगाया है। यूनियन के अध्यक्ष अर्जुन यादव और महासचिव सुनील कुमार सिंह ने मंगलवार को राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। यूनियन ने बताया कि नगर निगम ने ऑटो रिक्शा के लिए केवल राउट रोड में अधिकृत पार्किंग स्थल निर्धारित किया है, जहां पार्किंग शुल्क 30 रुपये तय है, लेकिन वसूली 35 रुपये की जा रही है। कई स्थानों पर बिना अनुमति वसूली यूनियन का आरोप है कि अशोक चौक, न्यू मार्केट, आईटीआई बस स्टैंड और राष्ट्रीय राजमार्ग…

Read More

Dhanbad : धनसार थाना क्षेत्र में 52 लाख रुपये की ठगी के आरोपी आशीष कुमार गुप्ता की फरारी को देखते हुए पुलिस ने बुधवार को उसके घर इश्तिहार चस्पा किया। आरोपी का घर बलवाड़ी स्कूल के पास स्थित है। नोटिस और वारंट जारी होने के बावजूद लंबे समय से वह फरार है, जिसके बाद न्यायालय के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। जमीन और घर दिलाने के नाम पर 52 लाख की ठगी मामला जमीन और घर दिलाने के नाम पर 52 लाख रुपये ठगने से जुड़ा है। पीड़ित की शिकायत पर धनसार थाना में प्राथमिकी दर्ज है। इसी सिलसिले…

Read More

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे चल रहे कई लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार तेज रफ्तार में थी और अचानक चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। सड़क के किनारे खड़े और पैदल चल रहे लोगों को वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। घटना में कई लोग घायल हुए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। चालक को पकड़कर लोगों ने की पिटाई, पुलिस ने…

Read More

Ranchi : हजारीबाग में वन भूमि की अवैध खरीद-बिक्री और नियमविरुद्ध म्यूटेशन के मामले में प्रमुख आरोपी के रूप में नामित आईएएस विनय चौबे की पत्नी स्निग्धा सिंह को फिलहाल अग्रिम जमानत नहीं मिल सकी है। झारखंड हाईकोर्ट ने उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए एसीबी से दो सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई 3 दिसंबर को तय की न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत में अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। एसीबी की ओर से विशेष लोक अभियोजक सुमित गाड़ोदिया ने पक्ष रखा, जबकि स्निग्धा सिंह की ओर से अधिवक्ता…

Read More

Ranchi : झारखंड शराब घोटाले की जांच में एसीबी ने कार्रवाई तेज कर दी है। जांच को आगे बढ़ाते हुए एसीबी ने तत्कालीन उत्पाद आयुक्त और वर्तमान में रामगढ़ के डीसी फैज अकरम को तलब किया है। उन्हें सोमवार को पूछताछ में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा गया है। इससे पहले एसीबी इस मामले में आईएएस मुकेश कुमार और आईएएस मनोज कुमार से भी पूछताछ कर चुकी है। विनय चौबे सहित 13 अधिकारियों पर नामजद एफआईआर इस घोटाले में एसीबी ने उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के तत्कालीन सचिव विनय चौबे समेत 13 लोगों को नामजद किया है। इस…

Read More

Ranchi : झारखंड के आदिवासी गौरव और स्वतंत्रता संग्राम के महानायक धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने रांची के कोकर स्थित समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सुबह से ही श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा, जहां राज्यभर से लोग बिरसा मुंडा को नमन करने पहुंचे। मुख्यमंत्री का संदेश सीएम हेमंत सोरेन ने एक्स हैंडल पर भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए लिखा कि धरती आबा को शत–शत नमन। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा आदिवासी समाज की उम्मीद, संघर्ष, स्वाभिमान और अधिकारों…

Read More

Ranchi : झारखंड के 25वें स्थापना दिवस पर राज्यभर में उत्सव का माहौल है। राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में मुख्य समारोह के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। थोड़ी देर में राज्यस्तरीय भव्य कार्यक्रम की शुरुआत होने वाली है। मोरहाबादी मैदान में जोरदार तैयारी मुख्य आयोजन स्थल मोरहाबादी मैदान को खास आकर्षक सजावट के साथ तैयार किया गया है। मुख्य मंच को विशेष रूप से डिजाइन और सजाया गया है ताकि राज्य की इस ऐतिहासिक घड़ी का उत्सव भव्य तरीके से मनाया जा सके। परिसर में साउंड, लाइट, बैठने की व्यवस्था और प्रवेश-निकास मार्गों की तैयारी भी पूर्ण…

Read More