Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- रामनवमी पर तपोवन मंदिर पहुंचे हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन संग की पूजा-अर्चना, राज्य की खुशहाली की कामना
- बहरागोड़ा NH-18 हादसा: खड़े टैंकर से टकराई कार, एक युवक गंभीर, कटक रेफर
- ग्लोबल मार्केट अपडेट: अमेरिकी बाजारों में गिरावट, एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख, निवेशकों में अनिश्चितता
- रांची एयरपोर्ट समर शेड्यूल जारी: 24 फ्लाइट्स से दिल्ली-मुंबई समेत 8 शहरों के लिए सीधी उड़ान
- हजारीबाग कांड पर भड़के आदित्य साहू, बोले- झारखंड में अपराधी बेखौफ, बेटियां असुरक्षित
- झारखंड में सैटेलाइट से खुलासा: कई जिलों में फिर शुरू हुई अवैध अफीम खेती, NCB ने जारी किया अलर्ट
- झारखंड मौसम अपडेट: 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, वज्रपात और तेज बारिश की चेतावनी, 50 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं
- रामनवमी और CBSE 12वीं परीक्षा एक दिन, रांची में हाई अलर्ट, ट्रैफिक प्लान और सुरक्षा के खास इंतजाम
Author: Lokchetna
जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर से रोजगार को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। टाटा समूह ने टाटा स्टील के 128 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आने वाले वर्षों के लिए बड़ा ऐलान किया है। समूह के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कहा कि अगले पांच वर्षों में लगभग चार लाख नई नौकरियां सृजित की जाएंगी। समूह के विस्तार के साथ बढ़ेंगे रोजगार के अवसर मीडिया से बातचीत में एन. चंद्रशेखरन ने बताया कि टाटा समूह तेजी से विस्तार कर रहा है। नई परियोजनाओं के साथ आधुनिक तकनीक और डिजिटल सेवाओं पर भी बड़े पैमाने पर काम किया जा रहा है।…
रांची : भाजपा रांची महानगर कार्यालय में महानगर अध्यक्ष वरुण साहू की अध्यक्षता में रांची नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर रोशनी खलखो के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर रांची नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों का भी स्वागत किया गया। सम्मानित किए गए पार्षदों में नकुल तिर्की, सविता कच्छप, बसंती लकड़ा, गीता कुमारी, सुनील यादव, प्रदीप अग्रवाल, रश्मि चौधरी, नीरज कुमार, संजय सिंह, अजीत कच्छप, नीलम चौधरी, ममता देवी, अंजू देवी और परमजीत सिंह टिंकू शामिल रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सी.पी. सिंह, नवीन जायसवाल, सत्यनारायण सिंह, बलराम सिंह, जितेन्द्र वर्मा, रमेश सिंह और राजू…
रांची : सीए परीक्षा के घोषित परिणाम में चान्हो प्रखंड के चोरया गांव की अंकिता रानी ने रांची जिला में तीसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। परिणाम घोषित होते ही घर में जश्न मनाया गया और परिजनों ने केक काटकर खुशी जाहिर की। अंकिता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन के बिना यह सफलता संभव नहीं थी। मेहनत और लगन से पाया मुकाम अंकिता के पिता बिरजू साहू…
धनबाद : धनबाद नगर निगम के मेयर पद के लिए मतगणना शुक्रवार देर रात तक जारी रही, लेकिन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। अब शनिवार को शेष मतों की गिनती की जाएगी, जिसके बाद स्पष्ट होगा कि शहर की कमान किसके हाथ में जाएगी। अब तक के रुझानों में पूर्व विधायक संजीव सिंह ने मजबूत बढ़त बना ली है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार वे 9,944 वोटों से आगे चल रहे हैं। उल्लेखनीय है कि उन्हें भाजपा का आधिकारिक समर्थन नहीं मिला, इसके बावजूद वे हर राउंड में बढ़त बनाए हुए हैं। जिला प्रशासन द्वारा जारी दो राउंड के आधिकारिक परिणामों…
रांची : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को कथित रूप से HIV संक्रमित खून चढ़ाने का मामला जोरदार तरीके से उठा। माले विधायक अरूप चटर्जी ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मंत्री दोषियों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। सदन में अरूप चटर्जी ने सरकार से सवाल किया कि क्या यह सही है कि चाईबासा में थैलेसीमिया पीड़ित पांच बच्चों को HIV संक्रमित रक्त चढ़ाया गया, जिससे वे संक्रमित हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री एक तरफ घटना की पुष्टि करते हैं, वहीं दूसरी तरफ इससे इनकार भी…
रांची : राजधानी रांची के हटिया इलाके में एक जंगली हाथी के घुस आने से इलाके में दहशत का माहौल है। हाथी को सड़क किनारे घूमते देखा गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से सतर्क रहने की अपील की। घटना की जानकारी वन विभाग को भी दे दी गई है। वन विभाग की टीम हाथी को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर वापस भेजने की तैयारी में जुटी हुई है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि हाथी के पास न जाएं…
रांची : झारखंड में स्थानीय स्वशासन के भविष्य का फैसला आज होने जा रहा है। राज्य के 48 नगर निकायों में आज सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हो रही है। रांची, धनबाद और जमशेदपुर जैसे बड़े शहरों के परिणामों पर पूरे राज्य की नजर टिकी हुई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने 1,309 मतगणना टेबलों पर पारदर्शी और निष्पक्ष प्रक्रिया अपनाने का दावा किया है। इस बार चुनाव बैलेट पेपर (मतपत्र) से कराए गए हैं, जिसके कारण परिणाम आने में अपेक्षाकृत अधिक समय लग सकता है। यह चुनाव न केवल स्थानीय विकास की दिशा तय…
रांची : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को एक दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची पहुंचीं। राजधानी रांची से लेकर जमशेदपुर तक प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सुरक्षा एजेंसियां हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति एयरफोर्स के विशेष विमान से रांची एयरपोर्ट पहुंचीं। यहां राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गईं। एयरपोर्ट परिसर में सीआईएसएफ, जिला पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।…
गिरिडीह : गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान पूर्णानगर निवासी नंदकिशोर माली के रूप में हुई है। गोली उसकी कमर में लगी है और उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना करमाटांड़ और बरमसिया के बीच स्थित जंगल क्षेत्र में उस समय हुई, जब नंदकिशोर सीमेंट की दुकान में काम समाप्त कर घर लौट रहा था। घायल युवक के अनुसार, पीछे से आए एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने अचानक उस पर फायरिंग की और मौके…
जमशेदपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज जमशेदपुर दौरे पर आ रही हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनका शहर का दूसरा दौरा है। इससे पहले वह 29 दिसंबर 2025 को भी यहां आ चुकी हैं। उनके आगमन को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। राष्ट्रपति सुबह नागपुर से रांची पहुंचेंगी और वहां से भारतीय वायुसेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर से दोपहर 12 बजे सोनारी एयरपोर्ट पहुंचेंगी। इसके बाद वे कदमा स्थित मरीन ड्राइव जाएंगी, जहां 100 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 90 फीट ऊंचे श्री जगन्नाथ मंदिर के भूमि पूजन…