Author: Lokchetna

Dhanbad : बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के भेलाटांड़ स्थित आठ लेन सड़क पर रविवार देर रात तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई जा रही एक हुंडई कार ने भीषण हादसा कर दिया. मेमको मोड़ से गोल बिल्डिंग की ओर जाने वाली सर्विस रोड पर हुई इस दुर्घटना में चार वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जेएच10आर 9354 नंबर की हुंडई कार तेज गति में थी. इसी दौरान कार ने आगे चल रही एक वाहन को पीछे से टक्कर मार दी. इसके बाद पीछे से आ रही जेएच10एबी 8756 नंबर…

Read More

Ranchi : झारखंड अपराध अनुसंधान विभाग (CID) के साइबर क्राइम थाना को डिजिटल अरेस्ट धोखाधड़ी के एक बड़े मामले में अहम सफलता मिली है. सीआईडी ने इस संगठित साइबर ठगी के मुख्य आरोपी योगेश सिंह सिसोदिया को राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई उन साइबर अपराधियों के नेटवर्क के खिलाफ की गई है, जो खुद को केंद्रीय प्रवर्तन एजेंसियों का अधिकारी बताकर लोगों को डराते-धमकाते थे और डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर मोटी रकम की ठगी करते थे. यह मामला साइबर क्राइम थाना कांड संख्या 118/24, दिनांक 22 अप्रैल 2024 के तहत दर्ज किया गया था. केस…

Read More

Ranchi/Delhi : आईएएस विनय चौबे के हजारीबाग डीसी कार्यकाल के दौरान वन भूमि की अवैध खरीद-बिक्री और नियमविरुद्ध म्यूटेशन से जुड़े मामले में प्रमुख आरोपी विनय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने FIR 11/2025 में विनय सिंह को अंतरिम जमानत प्रदान की है. विनय सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस एन वी अंजारिया की खंडपीठ में हुई. सुनवाई के बाद कोर्ट ने उन्हें फिलहाल अंतरिम जमानत देने का आदेश दिया. उल्लेखनीय है कि ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो…

Read More

Dhanbad : धनबाद जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को तकनीक से जोड़कर अधिक पारदर्शी और सुचारू बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. उपायुक्त आदित्य रंजन ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में पीडीएस डीलरों के बीच 4जी ई-पॉस मशीनों का वितरण किया. इस दौरान डीलरों को मशीन की कार्यप्रणाली, उपयोग और तकनीकी विशेषताओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई. एडीएम सप्लाई जियाउल अंसारी ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के कुल 721 पीडीएस डीलरों के बीच चरणबद्ध तरीके से 4जी ई-पॉस मशीनों का वितरण किया जाना है. मशीन वितरण के साथ ही डीलरों को लाभुक…

Read More

Ranchi : दिल्ली में अत्यधिक वायु प्रदूषण, घना कोहरा और स्मॉग के कारण रांची से दिल्ली जाने वाली कई उड़ानें रद्द कर दी गईं. इसी वजह से झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड मेडिकल समिट में शामिल नहीं हो सके. 107 देशों के स्वास्थ्य मंत्री और विशेषज्ञ हो रहे शामिल दिल्ली में आयोजित इस वर्ल्ड मेडिकल समिट में 107 देशों के स्वास्थ्य मंत्री, वरिष्ठ डॉक्टर, मेडिकल विशेषज्ञ और वैश्विक स्वास्थ्य नीति से जुड़े एक्सपर्ट भाग ले रहे हैं. सम्मेलन में प्रधानमंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री समेत सभी…

Read More

Dhanbad : धनबाद जिले के टुंडी प्रखंड में गुरुवार देर रात जंगली हाथियों के एक झुंड ने भारी उत्पात मचाया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया. बताया जा रहा है कि झुंड में पांच हाथी शामिल थे, जिनमें एक बच्चा हाथी भी था. यह झुंड गिरिडीह जिले के पीरटांड़ क्षेत्र से होते हुए धनबाद के पश्चिमी टुंडी प्रखंड में प्रवेश किया और डंडाटांड़ के रास्ते दलुगोड़ा गांव पहुंच गया. गांव में घुसते ही हाथियों ने रिहायशी इलाकों में तोड़फोड़ शुरू कर दी. दलुगोड़ा गांव निवासी रामलाल मुर्मू के घर को हाथियों ने बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. घर…

Read More

Ranchi/Delhi : JSSC-CGL परीक्षा से जुड़ा मामला एक बार फिर सुर्खियों में है. झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ छात्रों के एक समूह ने अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. याचिका दाखिल किए जाने के बाद यह मामला देश की सर्वोच्च अदालत के समक्ष पहुंच गया है. गौरतलब है कि 3 दिसंबर को झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने इस मामले में अहम फैसला सुनाया था. कोर्ट ने 10 अभ्यर्थियों के परिणाम पर रोक लगाते हुए शेष सफल उम्मीदवारों की नियुक्ति का रास्ता साफ कर दिया था. छात्रों का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश…

Read More

Ranchi : झारखंड के जेलों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने राज्य के जेलों में पारा चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी किया है. यह भर्ती नियमित और बैकलॉग रिक्त पदों पर की जाएगी. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 जनवरी 2026 से शुरू होगी और 7 फरवरी 2026 की मध्यरात्रि तक चलेगी. इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. यह नियुक्ति गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड सरकार के अंतर्गत कारा एवं सुधारात्मक सेवाएं निरीक्षणालय…

Read More

Giridih : गिरिडीह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी में संलिप्त दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से गुप्त सूचना मिली थी कि ताराटांड़ जाने वाली मुख्य सड़क पर उसरी नदी पुल के पास झाड़ियों में कुछ युवक मोबाइल फोन के जरिए साइबर ठगी कर रहे हैं. सूचना के सत्यापन के बाद साइबर डीएसपी आबिद खां के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. छापेमारी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित कुमार शर्मा (19 वर्ष) और…

Read More

Ranchi : राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में कड़ाके की ठंड का असर जारी है. कई जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है. सुबह और शाम घने कोहरे की वजह से जनजीवन के साथ-साथ हवाई यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से संचालित होने वाली कई उड़ानों को रद्द करना पड़ा है, जबकि कई फ्लाइटें अपने तय समय से देरी से चल रही हैं. सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट प्रशासन ने यह फैसला लिया है. एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार,…

Read More