Author: Lokchetna

दुमका : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को झारखंड के संथाल परगना इलाके में एक ही वक्त पर चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर एक-दूसरे को कठघरे में खड़ा किया। अमित शाह ने दुमका में जिस वक्त भाजपा की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए घुसपैठ के लिए झारखंड की कांग्रेस, झामुमो और राजद गठबंधन सरकार को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया, ठीक उसी समय वहां से 75 किलोमीटर दूर जामताड़ा में कांग्रेस की सभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने सवाल उठाया कि अगर घुसपैठ हुई है…

Read More

रांची: रांची के बीआईटी मेसरा में छात्रों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक छात्र की मौत हो गई है। मृतक छात्र का नाम राजा पासवान है। मामले की जानकारी मिलने के बाद रांची पुलिस बीआईटी कैंपस में पहुंचकर जांच कर रही है। रिम्स में पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव को परिजन को सौंप दिया गया। मृतक छात्र के पिता कृष्णा पासवान ने बताया कि उनका बेटा हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। 14 नवंबर को बीआईटी मेसरा में छात्रों के दो गुटों के बीच हुई झड़प में उनके बेटे को चोट आई।लेकिन संस्थान…

Read More

रांची/ जामताड़ा : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को झारखंड के जामताड़ा और रांची जिले की खिजरी सीटों पर चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी झारखंड का जल, जंगल, जमीन लूटने के लिए यहां सरकार बनाना चाहती है। वह न तो इस राज्य का विकास चाहती है और न गरीबों, दलितों, पिछड़ों को उनके अधिकार देना चाहती है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने गरीबों के लिए मनरेगा योजना लागू की। शिक्षा के अधिकार का कानून बनाया। आईआईटी और आईआईएम बनाया। भाजपा की सरकार…

Read More

दुमका : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर सीधा हमला बोला।उन्होंने दुमका में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड हाईकोर्ट ने घुसपैठियों की पहचान करने, मतदाता सूची से उनके नाम काटने का आदेश दिया है। अगर हेमंत सोरेन के मन में जरा भी राम बसे हैं तो वह घोषणा करें कि हाईकोर्ट के आदेश का पालन करेंगे। शाह ने कहा कि हेमंत सोरेन तो हाईकोर्ट के इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट चले गए हैं। वे झारखंड…

Read More

चुनाव में रोटी, बेटी, माटी बचाने की बात जामताड़ा: जामताड़ा में आयोजित चुनावी सभा के दौरान असम के मुख्यमंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने जनता को संबोधित किया। उन्होंने इस चुनाव को रोटी, बेटी, माटी बचाने का चुनाव बताया और कहा कि यह चुनाव जीतना आवश्यक है। सरमा ने कहा, “इरफान अंसारी और आलमगीर आलम का कोई वजूद नहीं है। ये लोग समाज को बांटकर चुनाव जीतते हैं। इरफान अंसारी सीता सोरेन के खिलाफ अनाप-शनाप बातें बोलते हैं, लेकिन हेमंत सोरेन चुप रहते हैं। यह दिखाता है कि वे इरफान और आलमगीर के सामने…

Read More

जामताड़ा में चुनावी सभा में पप्पू यादव का संबोधन जामताड़ा: नारायणपुर प्रखंड के मालवा मैदान में आयोजित एक चुनावी सभा में पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी इरफान अंसारी के पक्ष में जनता से समर्थन की अपील की। सभा में भाजपा और उसके शीर्ष नेताओं पर तीखे प्रहार करते हुए यादव ने कई आरोप लगाए और राज्य में बदलाव के लिए हेमंत सोरेन के नेतृत्व को समर्थन देने की वकालत की। भाजपा पर आरोप, गुजरातियों का घुसपैठ पप्पू यादव ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ की बातें निराधार हैं। उन्होंने कहा, “असल…

Read More

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान राजनीति के मैदान में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज़ हो गया है। इस बीच, झारखंड में बीजेपी के सह-प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने राज्य पुलिस की छापेमारी पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि इस कार्रवाई से सत्ताधारी दल की हताशा और बेचैनी पूरी तरह से सामने आ गई है। झारखंड पुलिस की छापेमारी: हिमंता का बयान 11 नवंबर की रात, जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रांची के सरला बिरला स्कूल गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे, झारखंड पुलिस ने वहां छापेमारी की। हिमंता बिस्वा सरमा…

Read More

मानगो डिमना रोड पर खौफनाक वारदात जमशेदपुर: शुक्रवार देर रात जमशेदपुर के मानगो डिमना रोड पर अमरनाथ गिरोह के सदस्य टोनी सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने टोनी के सिर पर करीब से गोली चलाई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। परिजन और स्थानीय लोग तुरंत उसे ब्रह्मानंद अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का बयान प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वारदात के समय टोनी अपने साथी राजीव और अन्य लोगों के साथ उमा टिफिन के पास खड़ा था। इस दौरान एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी वहां आकर रुकी,…

Read More

पोस्टरबाजी से दहशत का माहौल बेरमो: झारखंड में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को मतदान होना है और इस बीच डुमरी विधानसभा क्षेत्र के नावाडीह प्रखंड में माओवादियों ने शुक्रवार की रात पोस्टरबाजी कर चुनाव बहिष्कार की अपील की। पेंक नारायणपुर थाना के पलामू और नावाडीह थाना क्षेत्र के सारुबेड़ा में सड़क किनारे रखे गए इन पोस्टरों को पत्थरों से दबाया गया था। इन पोस्टरों से ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल बन गया है। माओवादी पोस्टरों की सामग्री माओवादियों द्वारा लगाए गए इन पोस्टरों में लिखा था, “वोट क्यों, जंल, जंगल, जमीन से बेदखल करने…

Read More

महगामा: चुनावी जनसभा में राजनाथ सिंह ने किया बड़ा बयान Mahagama : महगामा में आयोजित एक चुनावी जनसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, “आज गुरु पर्व, भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड प्रदेश का स्थापना दिवस है। इस मौके पर यह बताना जरूरी नहीं है कि भाजपा और हमारे नेताओं का आदिवासी समाज के प्रति कितना सम्मान रहा है। भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष आज भी देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।” हेमंत सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप राजनाथ सिंह ने राज्य की सत्तारूढ़…

Read More