Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- Ranchi News: सिल्ली अंचल कार्यालय के अमीन को 8 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा
- हजारीबाग में फुटपाथ सब्जी विक्रेताओं को हटाने पर बवाल, 24 घंटे से बिक्री ठप
- बजट सत्र की शुरुआत में शोक प्रस्ताव, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीदों, दिवंगत हस्तियों और हादसों के मृतकों को दी श्रद्धांजलि
- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले हजारीबाग के अल्पसंख्यक बुद्धिजीवी, समस्याओं पर हुई चर्चा
- आवास योजना ग्रामीण कर्मियों का आंदोलन शुरू, काला बिल्ला पहन जताया विरोध, चरणबद्ध हड़ताल की चेतावनी
- होली से पहले सरकार का तोहफा, हजारों आउटसोर्स कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी
- Jharkhand News: आज से झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू, 24 फरवरी को पेश होगा 2026-27 का बजट
- Bokaro News: बोकारो की एलआईसी कॉलोनी में बड़ी वारदात, बंद मकान से 32 लाख के जेवर और नकदी चोरी
Author: Lokchetna
रांची: मांडर के बंझिला गांव में रविवार शाम को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 40 वर्षीय प्रतिमा देवी का शव उनके घर में साड़ी के फंदे से झूलता हुआ पाया गया। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। प्रतिमा देवी के पति परमेश्वर महली घटना के समय घर पर मौजूद नहीं थे। वह काम के सिलसिले में रांची गए थे। घर लौटने पर जो दृश्य उन्होंने देखा, उसने उन्हें हिला कर रख दिया। घटना का विवरण घर का दरवाजा अंदर से बंद था परमेश्वर महली ने घर लौटने पर देखा कि दरवाजा अंदर से बंद…
रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के मतदान से पहले एक बड़ी घटना ने प्रशासन और स्थानीय लोगों को हिला कर रख दिया। रांची के बुंडू अंचल कार्यालय के पास कचरे के ढेर में सैकड़ों वोटर आईकार्ड और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के स्वीकृत फॉर्म फेंके हुए पाए गए। यह घटना सोमवार को सामने आई, जब स्थानीय ग्रामीणों ने इन दस्तावेजों को देखा और तुरंत प्रशासन को सूचना दी। इस घटना ने ग्रामीणों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है, और प्रशासन पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया जा रहा है। कचरे में मिले संवेदनशील दस्तावेज वोटर आईकार्ड: कचरे…
दूसरे चरण के मतदान की तैयारियां पूरी बोकारो: बोकारो जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों – बोकारो, गोमिया, बेरमो और चंदनकियारी में दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा। इस संबंध में मंगलवार को मतदान कर्मियों का दल, सेक्टर पदाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में रवाना होगा। इस प्रक्रिया के तहत सोमवार को डीसी विजया जाधव और एसपी मनोज स्वर्गियारी ने टाउन हॉल, कैंप टू में सभी सेक्टर पदाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश साझा किए और उनके कार्यदायित्व समझाए। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य बैठक के दौरान डीसी विजया…
रांची : असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने झारखंड में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मांडू, डुमरी और टुंडी विधानसभा सीट पर चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी सरकार पर जोरदार जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन अपनी ही सरकार के मंत्री रहे आलमगीर आलम और इरफान अंसारी के गुलाम हो गए हैं। उनके कहने पर जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जैसे कई जिलों में स्कूल शुक्रवार को बंद रखे जाते हैं। ऐसे में तो हिंदुओं को भी हनुमान जी की पूजा के लिए मंगलवार को छुट्टी दी जानी चाहिए। हिमंता बिस्वा…
रांची : लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को रांची में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि जातिगत जनगणना होते ही देश की राजनीति और व्यवस्था बदल जाएगी। 21वीं सदी में डेटा सबसे कीमती चीज है। जातिगत जनगणना से वह आंकड़ा सामने आएगा, जिससे पता चलेगा कि देश के पावर स्ट्रक्चर और विभिन्न संस्थाओं में पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों कितनी भागीदारी है। इसी के आधार पर हमें उनके लिए योजनाएं बनाने में मदद मिलेगी। हम सभी वर्ग के लोगों को न्याय दे पाएंगे पिछड़े वर्ग की आबादी और उनकी भागीदारी कोई नहीं जानता।…
धनबाद : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सोमवार को झरिया और धनबाद विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए दावा किया कि झारखंड में 23 नवंबर के बाद डबल इंजन की सरकार बननी तय है। उन्होंने कहा कि यहां वे कई सीटों पर चुनाव प्रचार कर चुके हैं और हर जगह लोगों के दिलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के प्रति आस्था और विश्वास का भाव दिखा। राज्य की मौजूदा झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद की सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि…
साहिबगंज : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को झारखंड की राजमहल विधानसभा सीट पर चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही संथाल परगना में लोगों के हक पर डाक डाल रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या को लात मारकर बाहर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में जहां भी भाजपा की डबल इंजन की सरकार है, वहां घुसपैठियों की कोई जगह नहीं है, जबकि झारखंड को रोहिंग्या मुसलमानों का गढ़ बना दिया गया है। योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘मैं आपसे एक ही बात कहने आया हूं। जैसे यूपी के अंदर डबल…
रांची: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज झारखंड के तीन महत्वपूर्ण क्षेत्रों में जनसभा को संबोधित करेंगे। इन जनसभाओं का मुख्य उद्देश्य जनता से संवाद स्थापित कर समर्थन जुटाना है। भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इसकी जानकारी दी है। राजमहल में पहली जनसभा आज सुबह 10 बजे योगी आदित्यनाथ झारखंड के राजमहल विधानसभा क्षेत्र में तीनपहाड़ी स्थित मुरली मैदान में पहली जनसभा करेंगे। इस क्षेत्र में जनसभा के माध्यम से योगी आदित्यनाथ जनता को केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के बारे में जानकारी देंगे और भाजपा के लिए समर्थन की अपील…
झारखंड में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में करेंगे प्रचार रांची: लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्र सरकार में मंत्री चिराग पासवान दो दिवसीय झारखंड दौरे पर पहुंचे हैं। विधानसभा चुनाव के दूसरे एवं अंतिम चरण के मद्देनजर, चिराग पासवान भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाएं करेंगे। वे 17 नवंबर की रात 10 बजे विशेष विमान से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे और रात्रि विश्राम के बाद 18 नवंबर को जामताड़ा, झरिया, धनबाद और बेरमो विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो एवं जनसभाएं करने वाले हैं। जनसभाओं के दौरान जनता से करेंगे विशेष अपील चिराग पासवान आज सुबह…
बोकारो/जामताड़ा : असम के मुख्यमंत्री और झारखंड चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने शनिवार को बोकारो में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार का चुनाव रोटी-बेटी-माटी की सुरक्षा के लिए है। इसे लेकर पूरे समाज को एकजुट होना पड़ेगा। हमारा समाज हर बंट जाता है, लेकिन इस बार हम बंटेंगे नहीं। यह बात समझ लेनी चाहिए कि जब तक हम एक हैं, तभी तक हम सेफ हैं। सरमा ने कहा कि इस सरकार के संरक्षण में राज्य के संथाल परगना में बांग्लादेशियों की घुसपैठ हो रही है। आदिवासियों की आबादी लगातार कम हो रही है।…