Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- Ranchi News: सिल्ली अंचल कार्यालय के अमीन को 8 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा
- हजारीबाग में फुटपाथ सब्जी विक्रेताओं को हटाने पर बवाल, 24 घंटे से बिक्री ठप
- बजट सत्र की शुरुआत में शोक प्रस्ताव, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीदों, दिवंगत हस्तियों और हादसों के मृतकों को दी श्रद्धांजलि
- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले हजारीबाग के अल्पसंख्यक बुद्धिजीवी, समस्याओं पर हुई चर्चा
- आवास योजना ग्रामीण कर्मियों का आंदोलन शुरू, काला बिल्ला पहन जताया विरोध, चरणबद्ध हड़ताल की चेतावनी
- होली से पहले सरकार का तोहफा, हजारों आउटसोर्स कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी
- Jharkhand News: आज से झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू, 24 फरवरी को पेश होगा 2026-27 का बजट
- Bokaro News: बोकारो की एलआईसी कॉलोनी में बड़ी वारदात, बंद मकान से 32 लाख के जेवर और नकदी चोरी
Author: Lokchetna
2024 के विधानसभा चुनाव के परिणाम की घड़ी रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम का इंतजार अब खत्म होने वाला है। 20 नवंबर को संपन्न हुए मतदान के बाद, राज्य की 81 सीटों पर चुनावी दंगल की समाप्ति हो चुकी है। अब सबकी नजरें 23 नवंबर को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं, जिसमें यह साफ होगा कि राज्य की राजनीतिक दिशा किस ओर मुड़ने वाली है। मतगणना केंद्रों पर कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़ जैसे-जैसे 23 नवंबर की सुबह 8 बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू होने वाली थी, वैसे-वैसे सभी दलों और प्रत्याशियों के समर्थकों का जोश भी चरम पर…
झारखंड: झारखंड में भ्रष्टाचार के एक बड़े मामले में, राज्य सरकार ने चतरा के तत्कालीन जिला कल्याण पदाधिकारी आशुतोष कुमार को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। उन पर करोड़ों रुपये की अनियमितताओं का गंभीर आरोप है। कैबिनेट ने खारिज की अपील, जारी हुआ बर्खास्तगी आदेश राज्य सरकार ने 27 सितंबर को आयोजित कैबिनेट बैठक में आशुतोष कुमार की अपील को खारिज कर दिया। इसके बाद कार्मिक विभाग ने संकल्प पत्र जारी कर बर्खास्तगी का आदेश लागू किया। जांच और कार्रवाई की पूरी प्रक्रिया 2018 में जांच की शुरुआत आशुतोष कुमार के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच के लिए…
रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता मनोज पांडे ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि पार्टी की जीत तय है और हेमंत सोरेन एक बार फिर राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे। JMM को मतदाताओं पर भरोसा मनोज पांडे ने कहा, “हमें अपने मतदाताओं पर पूरा भरोसा है। राज्य की आधी आबादी ने हमें समर्थन दिया है और यह विश्वास हमारी जीत का आधार है।” उन्होंने यह भी कहा कि JMM को चुनाव में जनता की भावना का पूरा अंदाजा है। पार्टी का मानना है कि उनके काम और हेमंत सोरेन…
जामताड़ा: झारखंड विधानसभा चुनाव में जामताड़ा और नाला विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 23 नवंबर को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी और इन दो महत्वपूर्ण सीटों के विजेताओं की घोषणा दिन में संभावित रूप से हो जाएगी। इस चुनाव ने हर किसी का ध्यान खींचा है, क्योंकि दोनों सीटों पर कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। वज्रगृह में सख्त सुरक्षा, तैयारियां पूरी चुनाव समाप्त होने के बाद जामताड़ा और नाला क्षेत्रों के ईवीएम को पाथरचापड़ा स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनाए गए वज्रगृह में सुरक्षित रखा गया है। नाला विधानसभा: रिकॉर्ड…
चतरा: चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक युवक की मौत के बाद बवाल मच गया। रामपुर गांव के पास स्थित देवी मंडप के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान इंदर यादव के 25 वर्षीय बेटे दिनेश यादव के रूप में हुई है, जो कारूडीह के रहने वाले थे। इस घटना में एक अन्य युवक पप्पू यादव भी घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों का आक्रोश दिनेश यादव की मौत के बाद गांववाले आक्रोशित हो गए और उन्होंने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों…
सरायकेला: सरायकेला विधानसभा सीट झारखंड की राजनीति का एक अहम केंद्र है। यहां भाजपा के चंपई सोरेन और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के गणेश महली के बीच कांटे की टक्कर है। पहले भी इन दोनों नेताओं का मुकाबला हो चुका है, लेकिन इस बार सियासी समीकरण पूरी तरह बदल गया है। आइए जानते हैं सरायकेला के राजनीतिक परिदृश्य और जातीय गणित को विस्तार से। चंपई सोरेन: कोल्हान का राजनीतिक दिग्गज चंपई सोरेन झारखंड की राजनीति का एक बड़ा नाम हैं। चंपई के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को उम्मीद है कि उनके अनुभव और प्रभाव से आदिवासी वोट बैंक…
रांची: 23 नवंबर को झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। मतगणना पंडरा बाजार समिति प्रांगण, रांची में आयोजित की जाएगी। इस मौके पर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए रांची ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन समेत कई प्रतिबंध लगाए हैं। पंडरा बाजार के आसपास ट्रैफिक में बदलाव मतगणना के दिन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक पंडरा बाजार समिति के मुख्य गेट के आसपास भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। किन रूट्स पर रहेगा प्रतिबंध? सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक वैकल्पिक रूट विजय जुलूस के दौरान सावधानी बरतें चुनाव परिणामों के…
हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिले के गोरहर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से सात लोगों की मौत की खबर है। मृतकों की संख्या के बारे में फिलहाल आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। 25 से भी अधिक लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में दाखिल कराया गया है। बताया गया है कि बस कोलकाता से पटना जा रही थी। सुबह करीब 6.30 बजे बस अनियंत्रित होकर एक गड्ढे के पास पलट गई। ज्यादातर यात्री नींद में थे। दुर्घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। आस-पास के लोग मौके…
रांची : केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री एवं झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि झारखंड की जनता ने चुनाव में भारतीय जनता पार्टी-एनडीए को भरपूर प्यार और समर्थन दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के प्रति राज्य की जनता में अद्भुत विश्वास दिखा। इसके आधार पर कह सकता हूं कि 23 नवंबर को परिणाम आने के साथ ही हमारी सरकार बनेगी और राज्य में सुशासन के नए अध्याय की शुरुआत होगी। गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए चौहान ने कहा कि चुनाव अभियान के दौरान झारखंड के जनता ने मुझे जो…
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव का मतदान समाप्त होते ही राजनीतिक गतिविधियों ने जोर पकड़ लिया है। चुनाव के बाद हर पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देने और आगामी रणनीतियों पर चर्चा करने में जुटी है। इसी कड़ी में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों के साथ ऑनलाइन बैठक की। इस बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं की मेहनत को सराहा और भविष्य में भाजपा की साजिशों को विफल करने की रणनीति पर जोर दिया। बैठक के दौरान उन्होंने झामुमो कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए जोश और जज्बा बनाए रखने की अपील की। कार्यकर्ताओं…