Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बजट सत्र की शुरुआत में शोक प्रस्ताव, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीदों, दिवंगत हस्तियों और हादसों के मृतकों को दी श्रद्धांजलि
- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले हजारीबाग के अल्पसंख्यक बुद्धिजीवी, समस्याओं पर हुई चर्चा
- आवास योजना ग्रामीण कर्मियों का आंदोलन शुरू, काला बिल्ला पहन जताया विरोध, चरणबद्ध हड़ताल की चेतावनी
- होली से पहले सरकार का तोहफा, हजारों आउटसोर्स कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी
- Jharkhand News: आज से झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू, 24 फरवरी को पेश होगा 2026-27 का बजट
- Bokaro News: बोकारो की एलआईसी कॉलोनी में बड़ी वारदात, बंद मकान से 32 लाख के जेवर और नकदी चोरी
- मालगाड़ी की चपेट में आया हाथी का शावक, झुंड के विरोध से 4 घंटे ठप रही रेल सेवा
- RTE के तहत निजी स्कूलों में 25% सीटों पर नामांकन शुरू, 1176 बच्चों को मिलेगा मौका
Author: Lokchetna
रांची : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत सोमवार को भावुक माहौल में हुई। सत्र के पहले दिन सदन में शोक प्रस्ताव पढ़ा गया, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मानसून सत्र के बाद से अब तक दिवंगत हुईं प्रमुख हस्तियों और विभिन्न हादसों में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने सदन को संबोधित करते हुए पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटिल, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाड़ी, कांके के पूर्व विधायक रामचंद्र नायक, चंदनकियारी के पूर्व विधायक गौड़ सृजन, शहीद हारुण टोप्णो, साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल, पर्यावरणविद् माधव गाडगिल, शिल्पकार रामस्वीकार…
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज झारखंड विधानसभा स्थित सभा कक्ष में हजारीबाग के अल्पसंख्यक बुद्धिजीवी समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े विभिन्न मुद्दों और समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधियों ने शिक्षा, सामाजिक विकास और प्रशासनिक विषयों से संबंधित अपनी चिंताओं को विस्तार से रखा। उन्होंने अल्पसंख्यक समाज के युवाओं के लिए बेहतर शैक्षणिक अवसर, रोजगार और कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग की। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और कहा कि राज्य सरकार सभी वर्गों, तबकों और समुदायों…
रांची : प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से जुड़े पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत कर दी है। कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर कार्य करते हुए सरकार के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया। “राज्य आवास कर्मी संघ” ने स्पष्ट किया है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। संघ की प्रमुख मांगों में सभी योजना पदाधिकारियों एवं कर्मियों के मासिक मानदेय में वृद्धि, जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदों की स्वीकृति, मानदेय को ग्रेड-पे में परिवर्तित करने, तथा क्षेत्र भ्रमण के लिए विशेष भत्ता…
रांची: होली से पहले राज्य सरकार ने हजारों आउटसोर्स कर्मियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने उनके मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला लिया है। वित्त विभाग के अवर सचिव विजय नारायण सिंह के हस्ताक्षर से 17 फरवरी को इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस फैसले के तहत करीब 35 प्रकार के आउटसोर्स कर्मियों के मानदेय में वृद्धि की गई है। इसमें मल्टी टास्किंग स्टाफ, ड्राइवर, कुक, इलेक्ट्रीशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, ऑफिस असिस्टेंट और अन्य पद शामिल हैं। वित्त विभाग ने आउटसोर्स कंपनियों के कमीशन की राशि भी तय कर दी है। साथ ही विभिन्न पदों…
रांची: झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से हुई, जिसमें सरकार अपनी उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत करेगी। यह सत्र 19 मार्च तक चलेगा और इसमें कुल 17 कार्य दिवस निर्धारित किए गए हैं। 23 फरवरी को नगर निकाय चुनाव के कारण विधानसभा की कार्यवाही स्थगित रहेगी, ताकि विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में मतदान प्रक्रिया में भाग ले सकें। यह निर्णय विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। 24 फरवरी को राज्य सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेगी,…
बोकारो: बोकारो जिले की सुरक्षित मानी जाने वाली एलआईसी कॉलोनी में दिनदहाड़े बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। सेक्टर-6 थाना क्षेत्र स्थित जीवन कुटीर परिसर के मकान नंबर E-2 को निशाना बनाते हुए चोरों ने अलमारी से करीब 32 लाख रुपये के आभूषण और 60 हजार रुपये नकद उड़ा लिए। यह घटना बोकारो स्टील सिटी में हुई, जब घर के सदस्य बाहर गए हुए थे। परिवार को चोरी की जानकारी तब मिली, जब एक पारिवारिक मित्र शादी का निमंत्रण देने घर पहुंचा और मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखा। इसके बाद तुरंत परिजनों को सूचना दी गई। घर लौटकर…
Ranchi: झारखंड के बरकाकाना–बरवाडीह रेलखंड पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे के बाद रेल यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। आमिलान और निद्रा स्टेशन के बीच एक मालगाड़ी की टक्कर से हाथी का एक शावक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी देर रात मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित हाथियों का झुंड रेलवे ट्रैक पर बैठ गया, जिससे करीब साढ़े चार घंटे तक रेल परिचालन बाधित रहा। यह घटना चंदवा थाना क्षेत्र के पुतरी टोला गांव के पास हुई। शाम करीब 7:30 बजे से शुरू हुआ गतिरोध रात 12 बजे के बाद समाप्त हुआ। इसके बाद 12:20 बजे…
रांची: रांची जिले में शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 की धारा 12(1)(c) के तहत सत्र 2026-27 के लिए निजी स्कूलों में 25% आरक्षित सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस योजना का शुभारंभ उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने किया। इस योजना के तहत रांची जिले के CBSE, ICSE एवं अन्य मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी और कक्षा-1 में कुल 1176 सीटें आरक्षित की गई हैं। यह सुविधा बीपीएल परिवारों, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति/जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और 40% या उससे अधिक दिव्यांगता वाले बच्चों के लिए उपलब्ध होगी। उपायुक्त ने बताया कि…
धनबाद: धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित स्टील गेट सब्जी बाजार में रविवार देर रात भीषण आग लग गई, जिसमें कई दुकानें आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गईं। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में प्रशासन का सहयोग किया। घटना में दुकानों में रखे लाखों रुपये मूल्य के सामान के जलकर राख होने की खबर है, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली…
रांची: रांची में 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। शिव बारात जुलूस को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं। शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई है और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। जानकारी के अनुसार शाम 4 से 5 बजे के बीच शिव बारात निकाली जाएगी। जुलूस को ध्यान में रखते हुए सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक शहर में बड़े मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। छोटे वाहनों को निर्धारित…