Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- Jharkhand News: रजरप्पा मंदिर पहुंचे नौसेना प्रमुख, बोले– भारत की सुरक्षा मजबूत हाथों में
- Jharkhand Weather Update: झारखंड में कड़ाके की ठंड से मिलेगी राहत, अगले 4 दिनों में 4 डिग्री तक बढ़ेगा पारा
- Jamtara News: जामताड़ा में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, राहगीर को लगी गोली, धनबाद रेफर
- Jharkhand News: डीजीपी तदाशा मिश्रा की नियुक्ति पर गृह मंत्रालय की आपत्ति, झारखंड सरकार को पत्र
- Chaibasa News: सारंडा में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़, कई नक्सलियों के मारे जाने की सूचना
- Jamshedpur News : 8 दिन बाद भी कैरव गांधी लापता, VIP स्टाइल किडनैपिंग की आशंका गहराई
- Ranchi News: राहुल दुबे गैंग के नाम पर रांची के बिल्डर से 5 करोड़ की रंगदारी, FIR दर्ज
- Ramgarh News: पंचवटी अपार्टमेंट में नहीं थम रही चोरी की वारदातें, तीसरे फ्लैट से लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ
Author: Lok Chetna
झारखंड में आतंकी, नक्सली और साइबर अपराधियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई रांची: झारखंड पुलिस ने राज्य में आतंकी गतिविधियों, नक्सलवाद और साइबर अपराध के खिलाफ बीते छह महीनों में निर्णायक कार्रवाई की है। जनवरी से जून 2025 के बीच राज्य में 5 आतंकवादियों, 197 नक्सलियों और 767 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में आईजी अभियान एवं प्रवक्ता माइकल राज एस ने दी। आईजी ने बताया कि इस दौरान नक्सली और उग्रवादियों के खिलाफ कई मुठभेड़ों में 17 अपराधी मारे गए। वहीं, कई जिलों में संगठित अपराध, ड्रग तस्करी…
स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था पर बाबूलाल मरांडी का बयान रांची: झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की गिरती स्थिति को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की कार्यप्रणाली ने पूरे विभाग को बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया है। उन्होंने हाल ही में एक ऐसी घटना का उल्लेख किया, जिसमें एक घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस के बजाय टेंपो का सहारा लिया गया। मरांडी ने इसे राज्य…
निगम में वाहन खरीद घोटाले का आरोप, श्रमिक संघ ने उठाई आवाज रांची (झारखंड): झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड में गाड़ियों की खरीद को लेकर सामने आए कथित अनियमितता के मामले में अब श्रमिक संघ ने विरोध का बिगुल फूंक दिया है। झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने शुक्रवार को निगम के महाप्रबंधक (कार्मिक सह सामान्य प्रशासन) सुनील दत्त खाखा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। बिना निविदा प्रक्रिया के 40 गाड़ियों की खरीद पर सवाल संघ का आरोप है कि झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड…
रांची (झारखंड): राजधानी रांची में पुलिस महकमे में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 20 थाना प्रभारियों का तबादला किया गया है। इस निर्णय को रांची जिले में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। तबादला आदेश रांची रेंज के डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा द्वारा जारी किया गया, जिसमें कई संवेदनशील और प्रमुख थानों के प्रभारियों को बदला गया है। Ranchi Police Transfer: इन थानों में हुआ फेरबदल तबादला सूची के अनुसार, डोरंडा, नामकुम, अरगोड़ा, चुटिया, नगड़ी, सुखदेव नगर, रातू, टाटीसिलवे जैसे महत्वपूर्ण थानों में नए थाना प्रभारी नियुक्त…
जामताड़ा (झारखंड) – रेलवे सुरक्षा बल और ओपी चित्तरंजन पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक युवक को ट्रेन में अवैध शराब की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक के पास से रॉयल स्टैग व्हिस्की की 11 बोतलें बरामद की गईं, जिनकी अनुमानित कीमत ₹8,580 बताई गई है। यह कार्रवाई ट्रेन संख्या 18183 टाटानगर-दानापुर एक्सप्रेस के कोच D-5 में चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान की गई। अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार, ट्रेन के बाथरूम के पास मिला संदिग्ध बैग चित्तरंजन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-03 पर गश्त के दौरान पुलिस टीम ने एक युवक…
सिमडेगा (झारखंड) – झारखंड के सिमडेगा जिले में वज्रपात की चपेट में आने से दो चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुखद घटना जलडेगा थाना क्षेत्र के लोम्बोई बांदीसेमर गांव में उस समय हुई जब तीनों व्यक्ति खेत की जुताई का कार्य कर रहे थे। वज्रपात से दो युवकों की मौत, खेत की मेड़ पर गिरा आकाशीय बिजली का कहर प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान सुरेश गोंड और राजकिशोर गोंड के रूप में हुई है, जो आपस में चचेरे भाई थे। खेत की जुताई…
रांची, झारखंड – राजधानी रांची के पिस्का मोड़ क्षेत्र में शुक्रवार को एक सरकारी स्कूल की जर्जर छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुखद घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना उस समय हुई जब स्कूल परिसर में मरम्मत कार्य चल रहा था। स्कूल की छत गिरने से हादसा, मरम्मत के दौरान हुआ हादसा स्थानीय लोगों के अनुसार, सरकारी स्कूल की छत काफी पुरानी और जर्जर हालत में थी। शुक्रवार को जब भवन की मरम्मत का काम चल रहा था, उसी दौरान छत…
गिरिडीह में दर्दनाक सड़क हादसा, झपकी के कारण पेड़ से टकराई बारातियों की गाड़ी गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो बारातियों की मौके पर मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा गिरिडीह-डुमरी मार्ग पर जोड़ा पहाड़ी के समीप उस वक्त हुआ, जब एक चारपहिया वाहन ड्राइवर को झपकी लगने के कारण पेड़ से जा टकराया। हादसा उस समय हुआ जब एक बारात कुम्हरलालो, थाना पीरटांड़ से बेलडीह गई थी और लौटते समय बडडीहा के पास तेज रफ्तार में चल रही गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़…
बोकारो, झारखंड: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने झारखंड की राजनीतिक सरगर्मियों के बीच सोमवार को बोकारो में बड़ा बयान देते हुए कहा — “भाजपा जो कहती है, वह करती है।” यह टिप्पणी उन्होंने बोकारो रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी, जब वे पुरी-नई दिल्ली नीलाचल एक्सप्रेस से स्टेशन पहुंचे। उनके आगमन पर बोकारो और पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले से भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भाजपा सांसद ज्योतिर्मय महतो, स्थानीय विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता भी मौजूद रहे। झारखंड भाजपा में सुनील बंसल का दौरा…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी प्रखंड में उपायुक्त अनन्य मित्तल ने एक अनूठी पहल करते हुए महिलाओं से सीधे संवाद स्थापित किया। उन्होंने कुर्सी छोड़कर जमीन पर बैठकर महिलाओं की समस्याओं को सुना और सरकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। महिला स्वंय सहायता समूहों से संवाद और प्रोत्साहन उपायुक्त अनन्य मित्तल ने महिला स्वंय सहायता समूहों, किसानों, महिला उद्यमियों और शिल्पकारों से मुलाकात की। उन्होंने उनके कार्यों की सराहना करते हुए आत्मनिर्भरता की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान किया। डीसी ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि स्थानीय कला, शिल्प और खेती के माध्यम से ग्रामीणों को सशक्त बनाया…