Author: Siyasi Khabar

मीट द मेंटर” कार्यक्रम में शामिल हए मशहूर फिल्म एडीटर असीम सिन्हा रांची : झारखंड के स्थानीय फिल्मकार भी जनजातीय और क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों के जरिए वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि शहरों से लेकर गांवों तक में सिनेमा के लिए एक सकारात्मक माहौल तैयार किया जाए। मशहूर फिल्म एडिटर और फिल्मकार असीम सिन्हा शनिवार को रांची के सूचना भवन के सभागार में झारखंड फिल्म विकास निगम लिमिटेड (जेएफडीसीएल) द्वारा आयोजित “मीट द मेंटर” कार्यक्रम में बोल रहे थे। श्री सिन्हा ने कहा कि झारखंड जैसे राज्य में फिल्मों का विकास करने…

Read More

                                                   अरविन्द कुमार पाण्डेय खांटी झारखंडी माटी से सनी हुई, झारखंडी संवेदना के धागों से बुनी हुई और खालिस झारखंडी जायके के साथ झारखण्ड में बनी हुई संथाली फिल्म आंगेन को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार केवल उपलब्धि का उत्सव मनाने भर का नहीं है. हमें उन स्रोतों की तलाश करनी चाहिए जिनसे ताकत पाकर रवि राज मुर्मू जैसे झारखंडी युवाओं को आंगेन जैसी फिल्म बनाने की शक्ति मिलती है, प्रेरणा मिलती है. हम उन कमजोरियों की पड़ताल करें जिनकी वजह से झारखण्ड में आंगेन जैसी फ़िल्में बार – बार नहीं बन पातीं, लगातार नहीं बन पाती. यह भी पड़ताल करने…

Read More

नवरात्रि या दुर्गा पूजा का त्यौहार जिस वजह से ख़ास माना जाता है, वह है स्त्री शक्ति या मातृ शक्ति की पूजा – अराधना. नौ दिनों तक लगभग पूरा देश मां दुर्गा की पूजा से जुड़े अनेकानेक अनुष्ठानों के माध्यम से नारी शक्ति की महत्ता को स्वीकार करता है, सिर नवाता है. कन्या पूजन के जरिये नारी शक्ति की श्रेष्ठता का मुक्तकंठ से उद्घोष करता है. पूरी दुनिया में हम अपनी संस्कृति और परम्परा की श्रेष्ठता का दावा करते हैं, यह कहकर कि हमारी मान्यता है कि “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता” यानि जहां नारियों की पूजा होती है,…

Read More

धनबाद : धनबाद जिले के मैथन डैम में नहाने के दौरान तीन युवक डूब गए। इनमें से दो के शव बाहर निकाल लिए गए हैं, जबकि एक अन्य की तलाश जारी है। तीनों धनबाद के बरमसिया और नया बाजार इलाके के रहने वाले थे। मैथन डैम घूमने गया था धनबाद के छह युवकों का समूह बताया गया कि धनबाद के छह युवकों का समूह बुधवार को मैथन डैम घूमने गया था। शाम के वक्त सभी लोग डैम में नहाने उतरे। इनमें से तीन गहराई की ओर चले गए और वहां से बाहर नहीं आ सके। इन्हें डूबता देख बाकी तीन…

Read More

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने दावा किया है कि राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाला गठबंधन दो तिहाई बहुमत के साथ फिर से सरकार बनाएगा। पार्टी के महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने गुरुवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राज्य के 24 में से 11 जिलों में भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगियों का खाता तक नहीं खुलेगा। उन्होंने कहा कि बाकी 13 जिलों में भी एनडीए को एक-एक सीट पर कड़ा संघर्ष करना पड़ेगा। सुप्रियो भट्टाचार्य: जनादेश और जनसरोकार के साथ हमारी सरकार गठित होने जा रही है झामुमो के महासचिव…

Read More

श्रीमती अन्नपूर्णा देवी फ़िलहाल भारत सरकार में शिक्षा राज्य मंत्री हैं और झारखण्ड के कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की सांसद हैं| भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर अन्नपूर्णा देवी को कोडरमा सीट से उम्मीदवार बनाया है| कोडरमा में मतदान 20 मई को है सो फिलहाल चुनाव प्रचार का शोर और सरगर्मी यहाँ नहीं है| लेकिन जोड़ – तोड़, कानाफूसी, जुमलों और बतकही का दौर चुनाव की घोषणा के साथ ही शुरू हो गया है, शायद उसके पहले से ही| कुछ इसी तरह के वातावरण में हमने अन्नपूर्णा देवी से लम्बी – बेबाक बातचीत की| सौम्य, सुशील…

Read More