Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुहर्रम पर 27 जून को रांची के सभी स्कूल रहेंगे बंद, जिला प्रशासन ने जारी किया अवकाश का आदेश

    June 26, 2026

    सीआईएससीई जोनल कराटे चैंपियनशिप में इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी का शानदार प्रदर्शन, 5 स्वर्ण सहित 8 पदक जीते

    June 26, 2026

    जमशेदपुर-कोलकाता इंडिया वन एयर की उड़ानें अनिश्चितकाल के लिए बंद, बढ़ती लागत और सरकारी सहायता खत्म होने का असर

    June 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुहर्रम पर 27 जून को रांची के सभी स्कूल रहेंगे बंद, जिला प्रशासन ने जारी किया अवकाश का आदेश
    • सीआईएससीई जोनल कराटे चैंपियनशिप में इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी का शानदार प्रदर्शन, 5 स्वर्ण सहित 8 पदक जीते
    • जमशेदपुर-कोलकाता इंडिया वन एयर की उड़ानें अनिश्चितकाल के लिए बंद, बढ़ती लागत और सरकारी सहायता खत्म होने का असर
    • ‘पेपर लीक से टूट रहे युवाओं के सपने’, गुवाहाटी में कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान में बोलीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की
    • झारखंड कांग्रेस में पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव की घर वापसी, निष्कासन के बाद फिर बने पार्टी का हिस्सा
    • पश्चिम बंगाल में भी यूसीसी लागू करने की तैयारी, विधानसभा के विशेष सत्र में अगले सप्ताह पेश हो सकता है विधेयक
    • एक करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा फिर सुरक्षा बलों को चकमा देकर फरार, सारंडा से कोल्हान तक बढ़ा मेगा ऑपरेशन
    • जगन्नाथपुर रथ मेला 2026: टेंडर प्रक्रिया पारदर्शी हो, जिला प्रशासन खुद संभाले आयोजन की जिम्मेदारी- कैलाश यादव
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » Jharkhand News: रांची की बेकन फैक्ट्री को पुनर्जीवित करने के लिए जल्द होगा MoU – शिल्पी नेहा तिर्की
    Jharkhand

    Jharkhand News: रांची की बेकन फैक्ट्री को पुनर्जीवित करने के लिए जल्द होगा MoU – शिल्पी नेहा तिर्की

    LokchetnaBy LokchetnaMay 4, 2025No Comments39 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची – झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने जानकारी दी है कि रांची की बंद पड़ी बेकन फैक्ट्री को पुनर्जीवित करने की दिशा में तेज़ी से कार्य हो रहा है और इसके लिए बहुत जल्द एक महत्वपूर्ण समझौता (MoU) किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस परियोजना में नेशनल मीट रिसर्च सेंटर ‘नॉलेज पार्टनर’ की भूमिका निभाएगा और फैक्ट्री में लगी पुरानी एवं जर्जर मशीनों को बदला जाएगा।

    यह जानकारी उन्होंने नेपाल हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी, जहाँ उन्होंने राज्य में पशुपालन, मछली पालन, मोती उत्पादन एवं मोटे अनाज पर आधारित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।

    झारखंड में शूकर पालन को मिलेगा नया बल

    मंत्री तिर्की ने बताया कि झारखंड में शूकर पालन से जुड़े लोगों की संख्या बहुत अधिक है। कभी इस फैक्ट्री के कर्मियों को प्रशिक्षण के लिए डेनमार्क तक भेजा गया था। बेकन फैक्ट्री के पुनरुद्धार से न केवल स्थानीय शूकर पालकों को लाभ मिलेगा, बल्कि राज्य में मांस प्रोसेसिंग इकाइयों को नया जीवन मिलेगा। यह पहल स्वरोजगार और कृषि आधारित उद्योगों के लिए एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है।

    झारखंड में मत्स्य पालन और मोती उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा

    मंत्री ने बताया कि झारखंड सरकार ने नेशनल फिशरीज डेवलपमेंट बोर्ड के सहयोग से मत्स्य पालन के विकास की योजनाएं तैयार की हैं। इसके साथ ही हजारीबाग ज़िले को मोती उत्पादन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

    राज्य के 100 किसानों को प्रशिक्षण के लिए सीआईएफए भुवनेश्वर भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई है, जिससे किसान मोती पालन को एक आजीविका विकल्प के रूप में अपना सकें।

    राज्य में मोटे अनाज की खेती को मिलेगा प्रोत्साहन

    शिल्पी नेहा तिर्की ने बताया कि झारखंड सरकार द्वारा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मिलेट रिसर्च (IIMR) के सहयोग से मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। किसानों को 3000 रुपये प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है, जिससे उत्पादन में दोगुनी वृद्धि दर्ज की गई है।

    इसके साथ ही राज्य में मिलेट कैफेटेरिया खोलने की योजना भी है, जिसके लिए अलग से MoU किया जाएगा। वर्तमान में 40 प्रकार के मिलेट उत्पाद विकसित किए जा रहे हैं, और छोटे-छोटे प्रोसेसिंग यूनिट लगाने की भी योजना है।

    महिला समूहों और एफपीओ को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

    रांची के सी पार्क से जुड़े महिला समूहों और एफपीओ को मिलेट आधारित उत्पादों के निर्माण में प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए IIMR से विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया है। यह पहल महिला सशक्तिकरण और कृषि-उद्योग में सहभागिता की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

    तेलंगाना मॉडल से प्रेरणा लेगा झारखंड प्रशासन

    अपने 28 से 30 अप्रैल के तेलंगाना दौरे का ज़िक्र करते हुए मंत्री ने कहा कि वहाँ के अधिकारियों की कार्यप्रणाली से उन्हें प्रेरणा मिली है। उन्होंने झारखंड के अधिकारियों से अपील की कि वे भी जवाबदेही और कर्तव्यबोध के साथ कार्य करें, जिससे राज्य का कृषि, पशुपालन और सहकारिता क्षेत्र तेज़ी से आगे बढ़ सके।

    agriculture and cooperation minister Jharkhand Bacon factory Ranchi CIFA Bhubaneswar training fish farming Jharkhand FPO training Jharkhand Google News Jharkhand Government Schemes Jharkhand Indian Institute of Millet Research Jharkhand agriculture news Jharkhand cabinet news Jharkhand farming schemes Jharkhand government updates Jharkhand meat processing Jharkhand News latest Jharkhand news millet cafeteria Jharkhand millet farming Jharkhand MoU bacon factory National Meat Research Center pearl farming Hazaribagh pig farming Jharkhand Ranchi bacon plant revival Ranchi development news Ranchi latest news ranchi minister news Shilpi Neha Tirkey news Shilpi Neha Tirkey statement women SHG training Jharkhand
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lokchetna
    • Website

    Related Posts

    मुहर्रम पर 27 जून को रांची के सभी स्कूल रहेंगे बंद, जिला प्रशासन ने जारी किया अवकाश का आदेश

    June 26, 2026

    सीआईएससीई जोनल कराटे चैंपियनशिप में इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी का शानदार प्रदर्शन, 5 स्वर्ण सहित 8 पदक जीते

    June 26, 2026

    जमशेदपुर-कोलकाता इंडिया वन एयर की उड़ानें अनिश्चितकाल के लिए बंद, बढ़ती लागत और सरकारी सहायता खत्म होने का असर

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026234

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026159

    JAC 10th Result 2026 जारी, झारखंड बोर्ड मैट्रिक में 95.27 प्रतिशत छात्र पास

    April 23, 2026153
    Don't Miss
    Lead News

    मुहर्रम पर 27 जून को रांची के सभी स्कूल रहेंगे बंद, जिला प्रशासन ने जारी किया अवकाश का आदेश

    By Lok ChetnaJune 26, 2026132

    रांची: मुहर्रम पर्व के अवसर पर शनिवार, 27 जून को रांची जिले के सभी सरकारी,…

    सीआईएससीई जोनल कराटे चैंपियनशिप में इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी का शानदार प्रदर्शन, 5 स्वर्ण सहित 8 पदक जीते

    June 26, 2026

    जमशेदपुर-कोलकाता इंडिया वन एयर की उड़ानें अनिश्चितकाल के लिए बंद, बढ़ती लागत और सरकारी सहायता खत्म होने का असर

    June 26, 2026

    ‘पेपर लीक से टूट रहे युवाओं के सपने’, गुवाहाटी में कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान में बोलीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की

    June 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    मुहर्रम पर 27 जून को रांची के सभी स्कूल रहेंगे बंद, जिला प्रशासन ने जारी किया अवकाश का आदेश

    June 26, 2026

    सीआईएससीई जोनल कराटे चैंपियनशिप में इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी का शानदार प्रदर्शन, 5 स्वर्ण सहित 8 पदक जीते

    June 26, 2026

    जमशेदपुर-कोलकाता इंडिया वन एयर की उड़ानें अनिश्चितकाल के लिए बंद, बढ़ती लागत और सरकारी सहायता खत्म होने का असर

    June 26, 2026

    ‘पेपर लीक से टूट रहे युवाओं के सपने’, गुवाहाटी में कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान में बोलीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की

    June 26, 2026
    Bihar

    बिहार टेंडर घोटाला जांच तेज: निलंबित आईएएस अधिकारियों के घर पहुंची एसवीयू, मातृस्वा इंफ्रा के निदेशक के यहां भी छापेमारी

    June 19, 2026

    नगरनौसा डिग्री कॉलेज विवाद ने लिया हिंसक रूप, छात्रों और पुलिस में पथराव, लाठीचार्ज के बाद 7 हिरासत में

    June 18, 2026

    खान सर पर फिर गंभीर आरोप: रौशन आनंद ने भाई की हत्या और साजिश का लगाया आरोप, एफआईआर की मांग को लेकर थाने के बाहर धरना

    June 18, 2026

    सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में 29 प्रस्ताव मंजूर, सैटेलाइट टाउनशिप, हेली टूरिज्म और भूमि नीति पर बड़े फैसले

    June 18, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.