रांची: झारखंड विधानसभा के संयुक्त सचिव माणिक लाल हेंब्रम को झारखंड विधानसभा का सचिव नियुक्त किया गया है। इस संबंध में शनिवार को विधानसभा सचिवालय के अवर सचिव जितेंद्र कुमार द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया गया। नोटिफिकेशन के अनुसार, माणिक लाल हेंब्रम को 1 दिसंबर 2024 से अगले आदेश तक सचिव पद का प्रभार सौंपा गया है।
सत्र से पहले सचिव की नियुक्ति आवश्यक
झारखंड विधानसभा के पूर्व सचिव सैयद जावेद हैदर का कार्यकाल नवंबर 2024 में समाप्त हो गया था। चूंकि 9 दिसंबर से विधानसभा का विशेष सत्र आहूत है, जिसमें हेमंत सोरेन सरकार बहुमत पेश करेगी, ऐसे में सत्र को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सचिव की नियुक्ति आवश्यक थी।
विशेष सत्र 9 से 12 दिसंबर तक
झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र 9 दिसंबर से 12 दिसंबर तक आयोजित होगा। इस सत्र में हेमंत सरकार बहुमत परीक्षण के साथ अन्य महत्वपूर्ण विधायी कार्य निपटाएगी। माणिक लाल हेंब्रम की नियुक्ति से सत्र की तैयारियों को गति मिलेगी।