रांची: रांची के नये डीसी (उपायुक्त) मंजूनाथ भजंत्री ने पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने रांची उपायुक्त कार्यालय में वरुण रंजन से पदभार लिया। यह भजंत्री का रांची के उपायुक्त के तौर पर दूसरा कार्यकाल है।
गौरतलब है कि अक्टूबर माह में ही मंजूनाथ भजंत्री को रांची का उपायुक्त नियुक्त किया गया था। लेकिन इसके बाद 15 अक्टूबर को, जब चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ, भाजपा के शिष्टमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार से मिलकर भजंत्री को तत्काल रांची के उपायुक्त पद से हटाने की मांग की थी।
अब भजंत्री एक बार फिर रांची के डीसी के रूप में कार्यभार संभालने के लिए तैयार हैं और उन्होंने औपचारिक रूप से अपने पद का कार्यभार संभाल लिया है।
इसे भी पढ़ें
मंजूनाथ भजंत्री बने रांची के नए DC, वरूण रंजन को भेजा गया JIIDCO