रांची: झारखंड में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा ने राज्य में चुनाव अभियान के दौरान बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा प्रमुखता से उठाने की कोशिश की, लेकिन संताल क्षेत्र सहित पूरे राज्य में यह नैरेटिव काम नहीं कर सका। इसके साथ ही, अल्पसंख्यक और आदिवासी मतों के एकतरफा ध्रुवीकरण ने एनडीए को भारी नुकसान पहुंचाया।
हिमंता बिस्वा सरमा ने दिया कार्यकर्ताओं को संदेश
भाजपा की इस हार के बाद, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो संदेश साझा किया। अपने पोस्ट में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना की और उनकी सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
क्या बोले हिमंता सरमा?
वीडियो संदेश में हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि झारखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं को उनका समर्थन हमेशा मिलेगा। उन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे को दोहराते हुए इस पर भाजपा की नीति को मजबूत करने की बात कही। उन्होंने पोस्ट में लिखा:
“झारखंड में हमारे कार्यकर्ताओं के लिए मेरा विशेष संदेश। उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है, और असम से उनका यह मित्र हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा।”
इसे भी पढ़ें