Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पूर्व अध्यक्ष एलबी खियांग्ते के रांची आवास पर CID की छापेमारी, परीक्षा अनियमितता मामले में जांच तेज

    July 23, 2026

    Netarhat Lake View Park: रात में रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाता लेक व्यू पार्क बना पर्यटकों की पहली पसंद

    July 23, 2026

    JPSC Exam Postponed: सीआईडी जांच और अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद JPSC की 9 भर्ती परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पूर्व अध्यक्ष एलबी खियांग्ते के रांची आवास पर CID की छापेमारी, परीक्षा अनियमितता मामले में जांच तेज
    • Netarhat Lake View Park: रात में रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाता लेक व्यू पार्क बना पर्यटकों की पहली पसंद
    • JPSC Exam Postponed: सीआईडी जांच और अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद JPSC की 9 भर्ती परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित
    • एटीएम कार्ड बदलकर महिला के खाते से उड़ाए 1 लाख रुपये, बैंक गार्ड बनकर जालसाजों ने लगाया चूना
    • आदिवासी और क्षेत्रीय सिनेमा की नई उड़ान, बुसान से कान्स तक झारखंडी फिल्मकारों का जलवा
    • 7,299 सहायक आचार्य पदों पर पारा शिक्षकों की भर्ती, 31 जुलाई से आवेदन शुरू
    • रांची में मुफ्त टिकट वितरण शुरू, पहले दिन 12,256 टिकट बंटे, 26 जुलाई से होगा फुटबॉल महासंग्राम
    • झारखंड में विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर रोक, अब विश्वविद्यालय सेवा आयोग करेगा नियुक्ति
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » झारखंड में ‘मंईयां’ के आशीर्वाद से हेमंत हुए मालामाल, कल्पना के स्टारडम का भी चला जादू
    Jharkhand

    झारखंड में ‘मंईयां’ के आशीर्वाद से हेमंत हुए मालामाल, कल्पना के स्टारडम का भी चला जादू

    LokchetnaBy LokchetnaNovember 23, 2024Updated:November 23, 2024No Comments21 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची : ‘एक ही नारा, हेमंत दोबारा’- झारखंड के विधानसभा चुनाव में जेएमएम की ओर से दिया गया यह स्लोगन अब सच के तौर पर साकार हो गया है। हेमंत सोरेन की अगुवाई वाले चार दलों के गठबंधन ने झारखंड की सत्ता-सियासत में दो ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना दिया है। पहला यह कि झारखंड के 24 वर्षों के इतिहास में इसके पहले किसी पार्टी या गठबंधन की सरकार दूसरे टर्म में रिपीट नहीं हुई थी। दूसरा रिकॉर्ड यह कि किसी गठबंधन ने आज तक एक साथ 50 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज नहीं की थी।

    शनिवार शाम पांच बजे तक चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़े के अनुसार, जेएमएम-कांग्रेस-राजद-सीपीआई एमएल का गठबंधन 81 सदस्यीय विधानसभा की करीब 55 सीटों पर जीत रहा है। इस रिकॉर्ड जीत में हेमंत सोरेन सरकार की ‘मंईयां सम्मान योजना’ को सबसे बड़ा गेमचेंजर माना जा रहा है। यह योजना अगस्त में लॉन्च हुई थी, जिसके तहत करीब 18 से 50 साल की उम्र तक की 57 लाख महिलाओं के खाते में हर महीने एक-एक हजार रुपए की राशि भेजी जा रही है।

    योजना जबरदस्त लोकप्रिय हुई और झारखंड की ‘मंईयां’ (बहनों) ने हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली सरकार को इस एक हजार की राशि के बदले में वोटों से मालामाल कर दिया। राज्य की 81 में से 68 विधानसभा सीटों पर पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने ज्यादा संख्या में मतदान किया। इस चुनाव में कुल 1 करोड़ 76 लाख 81 हजार सात (1,76,81,007) लोगों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इनमें महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों की तुलना में 5 लाख 51 हजार 797 (5,51,797) ज्यादा रही। महिला वोटरों की यह तादाद इस बात की तस्दीक करती है कि ‘मंईयां सम्मान योजना’ ने इस चुनाव में कैसा जादू किया है।

    हेमंत सोरेन को भी इस ‘जादू’ का अहसास था। 20 नवंबर को आखिरी दौर के मतदान के बाद सोशल मीडिया एक्स पर ‘मंईयां’ के प्रति विशेष तौर पर आभार जताया था। उन्होंने लिखा था, ‘बुजुर्ग, युवा, श्रमिक , महिला, किसान- सभी ने उत्साह और उमंग के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व में अपना अभूतपूर्व आशीर्वाद दिया। सभी ने, खासकर, राज्य की आधी आबादी- हमारी मंईयां ने बढ़-चढ़कर अपने हक-अधिकार, मान और सम्मान के लिए ऐतिहासिक रूप से झामुमो और इंडिया गठबंधन को अपना असीम आशीर्वाद दिया।‘

    इसके अलावा करीब 37 लाख बिजली के बकायेदारों का बिल माफ करने और किसानों के दो लाख रुपए तक के कर्ज माफी जैसे निर्णयों का भी खासा असर रहा। इन निर्णयों से ग्रामीण क्षेत्रों के लोग सबसे ज्यादा लाभान्वित हुए थे और इसी का असर रहा कि गांवों में इस बार अब तक की सर्वाधिक वोटिंग का रिकॉर्ड बना।

    हेमंत सोरेन की दोबारा सत्ता में वापसी की इस पटकथा में उनकी पत्नी कल्पना सोरेन बेहद अहम किरदार साबित हुईं। उन्होंने सत्तारूढ़ गठबंधन के स्टार प्रचारक के तौर पर सबसे अधिक करीब 105 चुनावी सभाएं कीं। लोगों से सीधे संवाद करने की उनकी अदा खूब पसंद की गई। वह झारखंड मुक्ति मोर्चा की पहली नेता हैं, जिनकी शहरी इलाकों में भी जबरदस्त अपील रही। अन्यथा, झामुमो को इसके पहले गांवों की पार्टी के तौर पर देखा जाता रहा है। कल्पना ने इसी साल जनवरी में हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद घर की देहरी लांघकर राजनीति में कदम रखा था और देखते-देखते वह धूमकेतू की तरह छा गईं। लोग उन्हें राजनीति में ‘विपत्ति की उत्पत्ति’ मानते हैं।

    हेमंत सोरेन के जेल जाने से आदिवासियों में जो स्वाभाविक तौर पर गुस्सा उभरा था, उसका असर लोकसभा चुनाव के बाद इस चुनाव में भी बरकरार रहा। भारतीय जनता पार्टी से जो आदिवासियों का जो तबका छिटका था, उसे समेटने में वह नाकाम रही।

    इस चुनाव में भाजपा ने झारखंड के संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा सबसे प्रमुखता से उठाया, लेकिन उसे आदिवासियों के लिए आरक्षित सीटों पर जैसी शिकस्त मिली है, उससे साफ है कि यह मुद्दा जमीनी स्तर पर कारगर नहीं साबित हो पाया। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस चुनाव में भाजपा की ओर से चुनावी अभियान की पूरी कमान असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा और शिवराज सिंह चौहान जैसे प्रदेश के बाहर के नेताओं के हाथ में सौंपा जाना भी पार्टी की बड़ी रणनीतिक चूक रही। झारखंड के लोगों ने पूरी चुनावी लड़ाई को ‘हेमंत बनाम हिमंता’ के रूप में देखा। उन्होंने हिमंता बिस्वा सरमा को बाहरी लीडर करार देते हुए एक तरह से नकार दिया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lokchetna
    • Website

    Related Posts

    पूर्व अध्यक्ष एलबी खियांग्ते के रांची आवास पर CID की छापेमारी, परीक्षा अनियमितता मामले में जांच तेज

    July 23, 2026

    Netarhat Lake View Park: रात में रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाता लेक व्यू पार्क बना पर्यटकों की पहली पसंद

    July 23, 2026

    JPSC Exam Postponed: सीआईडी जांच और अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद JPSC की 9 भर्ती परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित

    July 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026243

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026166

    पश्चिम बंगाल: डेबरा में टीएमसी नेता हुमायूं कबीर गिरफ्तार, पुलिस जांच से राजनीतिक हलचल तेज

    June 29, 2026154
    Don't Miss
    Lead News

    पूर्व अध्यक्ष एलबी खियांग्ते के रांची आवास पर CID की छापेमारी, परीक्षा अनियमितता मामले में जांच तेज

    By Lok ChetnaJuly 23, 20260

    रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच तेज हो…

    Netarhat Lake View Park: रात में रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाता लेक व्यू पार्क बना पर्यटकों की पहली पसंद

    July 23, 2026

    JPSC Exam Postponed: सीआईडी जांच और अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद JPSC की 9 भर्ती परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित

    July 23, 2026

    एटीएम कार्ड बदलकर महिला के खाते से उड़ाए 1 लाख रुपये, बैंक गार्ड बनकर जालसाजों ने लगाया चूना

    July 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    पूर्व अध्यक्ष एलबी खियांग्ते के रांची आवास पर CID की छापेमारी, परीक्षा अनियमितता मामले में जांच तेज

    July 23, 2026

    Netarhat Lake View Park: रात में रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाता लेक व्यू पार्क बना पर्यटकों की पहली पसंद

    July 23, 2026

    JPSC Exam Postponed: सीआईडी जांच और अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद JPSC की 9 भर्ती परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित

    July 23, 2026

    एटीएम कार्ड बदलकर महिला के खाते से उड़ाए 1 लाख रुपये, बैंक गार्ड बनकर जालसाजों ने लगाया चूना

    July 23, 2026
    Bihar

    बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने दाखिल किया नामांकन, हलफनामे में बताई करोड़ों की संपत्ति

    July 10, 2026

    बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई: सिवान के उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ के 5 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 201% अधिक संपत्ति का आरोप

    July 9, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: मां आज से आमरण अनशन पर, दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

    July 9, 2026

    बिहार में 250 मीटर से लंबे पुलों पर देना होगा टोल टैक्स, जानिए किन पुलों की सूची में शामिल हैं नाम

    July 6, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.