Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    JAC Board Result 2025: झारखंड 12वीं बोर्ड की टॉपर बनीं रांची की जिया, टिफिन बांटने वाले पिता की बेटी ने रचा इतिहास

    May 31, 2025

    Dhanbad News: धनबाद में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, 21 नए स्थल होंगे विकसित

    May 31, 2025

    Hazaribagh News: आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली की जेल में संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटा प्रशासन

    May 31, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • JAC Board Result 2025: झारखंड 12वीं बोर्ड की टॉपर बनीं रांची की जिया, टिफिन बांटने वाले पिता की बेटी ने रचा इतिहास
    • Dhanbad News: धनबाद में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, 21 नए स्थल होंगे विकसित
    • Hazaribagh News: आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली की जेल में संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटा प्रशासन
    • Ranchi News: रांची नगर निगम बनाएगा महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट, अब सार्वजनिक स्थलों पर नहीं झेलनी होगी शर्मिंदगी
    • Jharkhand News: JAC 12वीं साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट इस तारीख को होगा जारी, ऐसे करें चेक
    • BIT Mesra Placement News: छात्र को Rubrik से मिला 1.45 करोड़ का इंटरनेशनल पैकेज
    • झारखंड क्राइम न्यूज: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, हर्ष फायरिंग से युवक की दर्दनाक मौत
    • Hazaribagh News: एनटीपीसी डीजीएम गौरव हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » भगवान बिरसा मुंडा, जिनके ‘उलगुलान’ ने कर दिया था अंग्रेजी राज के खात्मे का ऐलान
    Jharkhand

    भगवान बिरसा मुंडा, जिनके ‘उलगुलान’ ने कर दिया था अंग्रेजी राज के खात्मे का ऐलान

    LokchetnaBy LokchetnaNovember 15, 2024No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची : झारखंड की राजधानी रांची से 66 किलोमीटर दूर खूंटी जिले में जंगलों-पहाड़ियों से घिरा एक गांव है- उलिहातू। आज से ठीक 150 साल पहले इसी गांव में जन्मे बिरसा मुंडा ने ऐसी क्रांति का बिगुल फूंका था, जिसमें झारखंड के एक बड़े इलाके ने अंग्रेजी राज के खात्मे और ‘अबुआ राइज’ यानी अपना शासन का एलान कर दिया था। इन्हीं बिरसा मुंडा की जयंती पर आज पूरा देश जनजातीय गौरव दिवस मना रहा है। उनकी 150वीं जयंती पर आज से जनजातीय गौरव वर्ष की भी शुरुआत हो रही है, जिसका समापन 15 नवंबर 2025 को होगा।

    15 नवंबर 1875 को जन्मे बिरसा मुंडा ने जिस क्रांति का एलान किया था, उसे झारखंड की आदिवासी भाषाओं में ‘उलगुलान’ के नाम से जाना जाता है। 1899 में उलगुलान के दौरान उनके साथ हजारों लोगों ने अपनी भाषा में एक स्वर में कहा था-‘दिकू राईज टुन्टू जना-अबुआ राईज एटे जना।’ इसका अर्थ है, दिकू राज यानी बाहरी राज खत्म हो गया और हमलोगों का अपना राज शुरू हो गया।

    बिरसा मुंडा ऐसे अप्रतिम योद्धा थे, जिन्हें लोग भगवान बिरसा मुंडा के रूप में जानते हैं। बहुत कम लोगों को पता है कि बिरसा मुंडा के उलगुलान से घबरायी ब्रिटिश हुकूमत ने खूंटी जिले की डोंबारी बुरू पहाड़ी पर जलियांवाला बाग से भी बड़ा नरसंहार किया था।

    रांची स्थित ट्राइबल रिसर्च इंस्टीट्यूट में भगवान बिरसा मुंडा और अन्य जनजातीय नायकों की स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका पर शोध करने वाले विवेक आर्यन बताते हैं, ‘बिरसा मुंडा जब स्कूल के छात्र थे, तभी उन्हें यह बात समझ आ गयी थी कि ब्रिटिश शासन के चलते आदिवासियों की परंपरागत व्यवस्था छिन्न-भिन्न हो रही है। उन्होंने विरोध की आवाज बुलंद की तो 1890 में उन्हें स्कूल से निकाल दिया गया। इसके बाद उन्होंने गांव-गांव घूमकर आदिवासी समाज को अपने अधिकारों के लिए जागरूक करना शुरू किया।

    आदिवासी सरदार उनके नेतृत्व में एकजुट हुए तो अंग्रेजों की पुलिस ने वर्ष 24 अगस्त 1895 को चलकद गांव से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इतिहास के दस्तावेजों के अनुसार 19 नवंबर 1895 को भारतीय दंड विधान की धारा 505 के तहत उन्हें दो वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई।’

    30 नवंबर 1897 को जब वे जेल से बाहर आये तो खूंटी और आस-पास के इलाकों में एक बार फिर मुंडा आदिवासी अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ एकजुट हो गये। बिरसा मुंडा ने 24 दिसंबर, 1899 को उलगुलान का ऐलान कर दिया। घोषणा कर दी गयी कि जल, जंगल, जमीन पर हमारा हक है, क्योंकि यह हमारा राज है। जनवरी 1900 तक पूरे मुंडा अंचल में उलगुलान की चिंगारियां फैल गईं। 9 जनवरी, 1900 को हजारों मुंडा तीर-धनुष और परंपरागत हथियारों के साथ डोम्बारी बुरू पहाड़ी पर इकट्ठा हुए। इधर गुप्तचरों ने अंग्रेजी पुलिस तक मुंडाओं के इकट्ठा होने की खबर पहले ही पहुंचा दी थी।

    अंग्रेजों की पुलिस और सेना ने पहाड़ी को चारों ओर से घेर लिया। दोनों पक्षों में भयंकर युद्ध हुआ। हजारों की संख्या में आदिवासी बिरसा के नेतृत्व में लड़े। अंग्रेज बंदूकें और तोप चला रहे थे और बिरसा मुंडा और उनके समर्थक तीर बरसा रहे थे। डोंबारी बुरू के इस युद्ध में हजारों आदिवासी बेरहमी से मार दिये गये।

    स्टेट्समैन के 25 जनवरी, 1900 के अंक में छपी खबर के मुताबिक इस लड़ाई में 400 लोग मारे गये थे। कहते हैं कि इस नरसंहार से डोंबारी पहाड़ी खून से रंग गयी थी। लाशें बिछ गयी थीं और शहीदों के खून से डोंबारी पहाड़ी के पास स्थित तजना नदी का पानी लाल हो गया था। इस युद्ध में अंग्रेज जीत तो गए, लेकिन विद्रोही बिरसा मुंडा उनके हाथ नहीं आए।

    इसके बाद 3 फरवरी 1900 को रात्रि में चाईबासा के घने जंगलों से बिरसा मुंडा को पुलिस ने उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वे गहरी नींद में थे। उन्हें खूंटी के रास्ते रांची ले आया गया। उनके खिलाफ गोपनीय ढंग से मुकदमे की कार्रवाई की गयी। उनपर मेजिस्ट्रेट डब्ल्यू एस कुटुस की अदालत में उन पर मुकदमा चला। कहने को बैरिस्टर जैकन ने बिरसा मुंडा की वकालत की, लेकिन यह दिखावा था। उन्हें रांची जेल में बंद कर भयंकर यातनाएं दी गयीं।

    एक जून को अंग्रेजों ने उन्हें हैजा होने की खबर फैलाई और 9 जून की सुबह जेल में ही उन्होंने आखिरी सांस ली। उनकी लाश रांची के मौजूदा डिस्टिलरी पुल के पास फेंक दी गई थी। इसी जगह पर अब उनकी समाधि बनाई गई है। बिरसा मुंडा ने जिस रांची जेल में प्राण त्यागे, उसे अब बिरसा मुंडा स्मृति संग्रहालय के रूप में विकसित किया गया है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lokchetna
    • Website

    Related Posts

    JAC Board Result 2025: झारखंड 12वीं बोर्ड की टॉपर बनीं रांची की जिया, टिफिन बांटने वाले पिता की बेटी ने रचा इतिहास

    May 31, 2025

    Dhanbad News: धनबाद में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, 21 नए स्थल होंगे विकसित

    May 31, 2025

    Hazaribagh News: आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली की जेल में संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटा प्रशासन

    May 31, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    हजारीबाग मार्ग स्थित टीपी 5 के पास, आपस में तीन गाड़ी टकराये एक की हालत गंभीर

    February 21, 2025111

    चंपई सोरेन ने दिए संकेत: सम्मान मिला तो बीजेपी में जाने का विकल्प खुला!

    August 18, 202493

    Jharkhand News: JAC 12वीं साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट इस तारीख को होगा जारी, ऐसे करें चेक

    May 30, 202572

    Ranchi News: सिरमटोली फ्लाईओवर विवाद में एनसीएसटी ने तीन अधिकारियों को भेजा समन, 29 मई को दिल्ली तलब

    May 25, 202571
    Don't Miss
    Education

    JAC Board Result 2025: झारखंड 12वीं बोर्ड की टॉपर बनीं रांची की जिया, टिफिन बांटने वाले पिता की बेटी ने रचा इतिहास

    By LokchetnaMay 31, 202554

    रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा जारी किए गए 12वीं साइंस स्ट्रीम के परिणाम में…

    Dhanbad News: धनबाद में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, 21 नए स्थल होंगे विकसित

    May 31, 2025

    Hazaribagh News: आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली की जेल में संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटा प्रशासन

    May 31, 2025

    Ranchi News: रांची नगर निगम बनाएगा महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट, अब सार्वजनिक स्थलों पर नहीं झेलनी होगी शर्मिंदगी

    May 30, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    JAC Board Result 2025: झारखंड 12वीं बोर्ड की टॉपर बनीं रांची की जिया, टिफिन बांटने वाले पिता की बेटी ने रचा इतिहास

    May 31, 2025

    Dhanbad News: धनबाद में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, 21 नए स्थल होंगे विकसित

    May 31, 2025

    Hazaribagh News: आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली की जेल में संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटा प्रशासन

    May 31, 2025

    Ranchi News: रांची नगर निगम बनाएगा महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट, अब सार्वजनिक स्थलों पर नहीं झेलनी होगी शर्मिंदगी

    May 30, 2025
    Bihar

    Patna Bomb Blast News: वर्चस्व की लड़ाई में फेंके गए देसी बम, एक मासूम बच्ची घायल

    May 4, 2025

    पप्पू यादव ने हेमंत सोरेन से मांगी Z+ सुरक्षा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से खतरे का दावा

    January 28, 2025

    चप्पल पहनकर ऑफिस पहुंचे सीओ, डीएम ने लगाई कड़ी फटकार

    January 25, 2025

    CM हेमंत सोरेन से मिले पप्पू यादव, बोले, फिर बनेगी गठबंधन की सरकार

    November 6, 2024
    © 2025 Siyasi Khabar. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.