Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    November 15, 2025

    झारखंड स्थापना दिवस : रांची का मोरहाबादी मैदान सजधज कर तैयार, थोड़ी देर में कार्यक्रम शुरू

    November 15, 2025

    हजारीबाग : खाली घर को चोरों ने बनाया निशाना, अलमारी तोड़ 25 लाख के गहने और नकद लेकर फरार

    November 15, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि
    • झारखंड स्थापना दिवस : रांची का मोरहाबादी मैदान सजधज कर तैयार, थोड़ी देर में कार्यक्रम शुरू
    • हजारीबाग : खाली घर को चोरों ने बनाया निशाना, अलमारी तोड़ 25 लाख के गहने और नकद लेकर फरार
    • तेजस्वी यादव ने राघोपुर में दर्ज की जीत, बीजेपी उम्मीदवार सतीश कुमार को 14 हजार से अधिक वोटों से हराया
    • घाटशिला उपचुनाव में महागठबंधन की जीत पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की प्रतिक्रिया
    • बिहार चुनाव 2025 : वोटों की गिनती जारी, शुरुआती रुझानों में एनडीए को बढ़त, राघोपुर से तेजस्वी यादव आगे
    • 26,000 कफ सीरप की बोतलें, CID जांच अधूरी, इस बीच हाईकोर्ट में PIL
    • सरायकेला : पोस्टल असिस्टेंट और इंस्पेक्टर 20 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » चंपई सोरेन को अपमानित किया हेमंत ने, बदला लेगी झारखंड की जनता : अमित शाह
    Jharkhand

    चंपई सोरेन को अपमानित किया हेमंत ने, बदला लेगी झारखंड की जनता : अमित शाह

    LokchetnaBy LokchetnaNovember 11, 2024No Comments21 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सरायकेला : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को झारखंड की सरायकेला सीट पर पूर्व सीएम और भाजपा प्रत्याशी चंपई सोरेन के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि चंपाई सोरेन ने लंबे समय तक शिबू और हेमंत सोरेन के साथ वफादारी के साथ काम किया, इसके बाद भी उन्हें अपमानित कर निकाल दिया। चंपाई सोरेन भ्रष्टाचार बंद करवाना चाहते थे, पर वे इसके लिए तैयार नहीं थे। जब चंपाई सोरेन ने घुसपैठ का मुद्दा उठाया तो हेमंत सोरेन ने कहा कि आप मुख्यमंत्री की गद्दी छोड़ दीजिए। उन्हें जिस दिन से निकाला गया, उसी दिन से झारखंड में हेमंत सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गयी। भाजपा चंपई सोरेन का सम्मान करेगी।

    केंद्रीय गृह मंत्री ने जेएमएम-कांग्रेस-राजद की सरकार को पूरे देश में सबसे ज्यादा भ्रष्ट सरकार करार दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड के कांग्रेस सांसद के घर से 350 करोड़ रुपए मिले। रुपए गिनने के लिए लाई गईं 27 मशीनें थक गईं। आलमगीर आलम यहां की सरकार में मंत्री थे। उनके पीए के घर से 30 करोड़ रुपए पकड़े गए। हेमंत जी और कांग्रेस ने इसपर कुछ भी नहीं कहा। गृह मंत्री ने पूछा कि यह किसका पैसा था? फिर उन्होंने कहा कि यह झारखंड के युवाओं का पैसा था, जो कांग्रेसी खा गए। अमित शाह ने कहा कि जिन्होंने भी झारखंड के युवाओं का पैसा लूटा है, उनसे भाजपा की सरकार बनते ही पाई-पाई वसूला जाएगा। जिन्होंने भी भ्रष्टाचार किया है, उनकी जगह नरेंद्र मोदी के शासनकाल में जेल की सलाखों के पीछे हैं।

    शाह ने कहा कि इन्होंने एक हजार करोड़ का मनरेगा घोटाला, 600 करोड़ का जमीन घोटाला, 1000 करोड़ का खनन घोटाला और हजारों करोड़ का शराब घोटाला किया है। ये लोग सेना की जमीन तक खा गए। ये घोटाला करनेवाली सरकार है। वहीं मोदी जी गरीब बहनों को लखपति दीदी बनाने का काम करते हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि हेमंत सोरेन की गारंटी कभी पूरी नहीं होती। जबकि मोदी की गारंटी पत्थर की लकीर होती है। उन्होंने कहा कि दस साल तक केंद्र में सोनिया मनमोहन की सरकार चली। उन्होंने झारखंड को मात्र 84 हजार करोड़ रुपये दिए। पर मोदी जी ने 3 लाख 90 हजार करोड़ रुपये दिए। लालू यादव, कांग्रेस और झामुमो के लोग मोदी जी का भेजा हुआ पैसा खा गए।

    शाह ने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि आप झारखंड में भाजपा की सरकार बनाएं, मोदी जी उनके खाते में 2100 रुपये भेजेंगे। हम 500 में गैस सिलिंडर देंगे। हेमंत ने युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, पर नहीं दिया। आप भाजपा की सरकार बनाओ, राज्य में दो लाख 85 हजार सरकारी नौकरियां भरी जायेंगी। राज्य के ऐसे लोग जो प्रधानमंत्री आवास बनायेंगे, उसमें फ्री बालू मिलेगा। आदिवासियों के कल्याण के लिए रिसर्च सेंटर बनायेंगे।

    शाह ने कहा कि कांग्रेस ने महाराष्ट्र में वादा किया है कि वे मुसलमानों को आरक्षण देंगे। अगर आरक्षण देंगे तो आदिवासियों और पिछड़ों का आरक्षण काट कर देना होगा। हम आदिवासियों और दलितों के आरक्षण में कटौती नहीं होने देंगे।

    संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि घुसपैठिए झारखंड के युवाओं की नौकरी खा रहे हैं। वे आदिवासी बच्चियों से शादी कर दानपत्र के जरिए उनकी भूमि हड़प रहे हैं। हम यह कानून बदल देंगे। हमारी सरकार बनेगी तो सरहद के उस पार से परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा। एक-एक घुसपैठिए को चिन्हित करने के लिए कमिटी बनेगी और उन्हें निकालेंगे।

    उन्होंने कांग्रेस पर आदिवासियों का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा 75 साल में कभी आदिवासी राष्ट्रपति नहीं बना। जब मोदी जी आए तब देश में आदिवासी की बेटी राष्ट्रपति बनी।

    BJP Jharkhand Latest News Jharkhand News Jharkhand Politics Ranchi News
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lokchetna
    • Website

    Related Posts

    राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    November 15, 2025

    झारखंड स्थापना दिवस : रांची का मोरहाबादी मैदान सजधज कर तैयार, थोड़ी देर में कार्यक्रम शुरू

    November 15, 2025

    हजारीबाग : खाली घर को चोरों ने बनाया निशाना, अलमारी तोड़ 25 लाख के गहने और नकद लेकर फरार

    November 15, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Jharkhand News: जामताड़ा की जनता को अब मिलेगी 24 घंटे बिजली, मंत्री इरफान अंसारी ने बिजली विभाग को दिया सख्त अल्टीमेटम

    June 16, 2025139

    बिरसा मुंडा शहादत दिवस: सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, कहा – धरती आबा का बलिदान नहीं भूला जा सकता

    June 9, 2025123

    Jharkhand News: DGP अनुराग गुप्ता को मिली राहत, महालेखाकार ने जारी किया प्रोविजनल पे-स्लीप

    June 26, 2025122

    Palamu News : DIG नौशाद आलम का सख्त निर्देश, सरकारी मोबाइल पर पारिवारिक DP लगाने पर रोक

    June 28, 2025116
    Don't Miss
    Lead News

    राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    By LokchetnaNovember 15, 202548

    Ranchi : झारखंड के आदिवासी गौरव और स्वतंत्रता संग्राम के महानायक धरती आबा बिरसा मुंडा…

    झारखंड स्थापना दिवस : रांची का मोरहाबादी मैदान सजधज कर तैयार, थोड़ी देर में कार्यक्रम शुरू

    November 15, 2025

    हजारीबाग : खाली घर को चोरों ने बनाया निशाना, अलमारी तोड़ 25 लाख के गहने और नकद लेकर फरार

    November 15, 2025

    तेजस्वी यादव ने राघोपुर में दर्ज की जीत, बीजेपी उम्मीदवार सतीश कुमार को 14 हजार से अधिक वोटों से हराया

    November 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    November 15, 2025

    झारखंड स्थापना दिवस : रांची का मोरहाबादी मैदान सजधज कर तैयार, थोड़ी देर में कार्यक्रम शुरू

    November 15, 2025

    हजारीबाग : खाली घर को चोरों ने बनाया निशाना, अलमारी तोड़ 25 लाख के गहने और नकद लेकर फरार

    November 15, 2025

    तेजस्वी यादव ने राघोपुर में दर्ज की जीत, बीजेपी उम्मीदवार सतीश कुमार को 14 हजार से अधिक वोटों से हराया

    November 14, 2025
    Bihar

    तेजस्वी यादव ने राघोपुर में दर्ज की जीत, बीजेपी उम्मीदवार सतीश कुमार को 14 हजार से अधिक वोटों से हराया

    November 14, 2025

    बिहार चुनाव 2025 : वोटों की गिनती जारी, शुरुआती रुझानों में एनडीए को बढ़त, राघोपुर से तेजस्वी यादव आगे

    November 14, 2025

    बिहार की राजनीति में गठबंधन पर उठे सवाल, मनोज पांडे बोले – हेमंत सोरेन जैसा बड़ा दिल बिहार के नेताओं में नहीं

    October 22, 2025

    RJD प्रत्याशी सत्येंद्र साह को नामांकन के तुरंत बाद झारखंड पुलिस ने किया गिरफ्तार, 2004 के बैंक लूटकांड में था वांछित

    October 21, 2025
    © 2025 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.