Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में कान्यकुब्ज वैश्य हलवाई महासभा का भव्य आयोजन, महर्षि मोदन सेन जयंती पर हुआ पारिवारिक मिलन

    August 9, 2026

    सीएम हेमंत सोरेन ने युवाओं को लिखा पत्र, कहा- परीक्षा व्यवस्था सुधार में छात्रों की भागीदारी जरूरी

    August 9, 2026

    रांची में भव्य बिरसा मुंडा जतरा, 10 हजार कलाकारों ने दिखाई झारखंड की जनजातीय संस्कृति और विरासत

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रांची में कान्यकुब्ज वैश्य हलवाई महासभा का भव्य आयोजन, महर्षि मोदन सेन जयंती पर हुआ पारिवारिक मिलन
    • सीएम हेमंत सोरेन ने युवाओं को लिखा पत्र, कहा- परीक्षा व्यवस्था सुधार में छात्रों की भागीदारी जरूरी
    • रांची में भव्य बिरसा मुंडा जतरा, 10 हजार कलाकारों ने दिखाई झारखंड की जनजातीय संस्कृति और विरासत
    • डकरा में धूमधाम से मना विश्व आदिवासी दिवस, वृक्षारोपण के साथ पारंपरिक नृत्य से सजी संस्कृति की झलक
    • छात्र आंदोलन के बीच स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, इलाज का पूरा खर्च उठाएगी झारखंड सरकार
    • पतरातू रेलवे कॉलोनी से देवघर के लिए रवाना हुआ कांवरियों का जत्था
    • विश्व आदिवासी दिवस केवल उत्सव नहीं, अधिकार और सम्मान के प्रति जागरूकता का अवसर: कंचन सिंह
    • JPSC-JSSC छात्र आंदोलन में अनोखा विरोध: ‘नौकरी बिक्री केंद्र’ से रेट कार्ड तक, रश्मिरथी की पंक्तियों से सरकार पर तंज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » औरंगजेब ने मंदिरों को नष्ट किया था, झारखंड को आलमगीरों ने लूटाः योगी आदित्यनाथ
    Jharkhand

    औरंगजेब ने मंदिरों को नष्ट किया था, झारखंड को आलमगीरों ने लूटाः योगी आदित्यनाथ

    LokchetnaBy LokchetnaNovember 5, 2024No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोडरमा : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झारखंड में जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन की सरकार को माफियाओं और भ्रष्टाचारियों का संरक्षक करार दिया है। उन्होंने मंगलवार को झारखंड की कोडरमा और बरकट्ठा विधानसभा सीट के भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए लोगों से विकास, सुरक्षा, सम्मान और सुशासन के लिए राज्य में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया।

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस देश में एक औरंगजेब आया था, जिसने पवित्र मंदिरों को नष्ट किया था, और झारखंड की सरकार में आलमगीर नामक एक मंत्री आया जिसने झारखंडवासियों का पैसा लूटा। उसके नौकरों और परिवार के लोगों के पास करोड़ों रुपए के नोटों की गड्डियां बरामद हुईं। लूट का इससे घटिया स्तर और क्या हो सकता है?

    उन्होंने कहा कि आज झारखंड में बालू माफिया, खनन माफिया, जंगल माफिया, संगठित अपराध में संलिप्त माफिया को सरकार का संरक्षण हासिल है। राज्य में भाजपा की सरकार बनाइए, इन माफियाओं का उसी तरह खात्मा हो जाएगा, जैसे उत्तर प्रदेश में हुआ। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 के पहले यूपी में भी यही हाल था। माफिया सीना तान कर चलते थे।

    गरीबों, किसानों, नौजवानों की जान की कीमत नहीं थी। 2017 में भाजपा की सरकार बनी और उसके बाद माफियाओं पर बुलडोजर चलना प्रारंभ किया। आज तमाम दुर्दांत भू-माफिया उत्तर प्रदेश की धरती छोड़ चुके हैं। कुछ जेल में है और कुछ का राम नाम सत्य हो गया है। माफिया वहां से ऐसे गायब हो गए, जैसे गदहे के सिर से सिंग।

    यूपी के सीएम ने कहा कि झारखंड में हो रहा चुनाव उनलोगों को जवाब देने का अवसर है, जिन्होंने के नाम पर लोगों को छला है। देश में जहां भी भाजपा की सरकारें हैं, विकास का मॉडल दिया है। गरीबों को हिस्सा, किसानों को अधिकार और सम्मान, हर किसी को राशन और आयुष्मान की सुविधा, हर किसी के लिए मकान की गारंटी केवल भाजपा ही दे सकती है।

    हरियाणा में हाल में हुए चुनाव के नतीजों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव के पहले कई लोग कहते थे कि कांग्रेस और उसके सहयोगी जीतेंगे, लेकिन वहां की जनता ने विकास, सुरक्षा, सुव्यवस्था और सुशासन के लिए डबल इंजन की सरकार बनाई।

    कांग्रेस पर हमला बोलते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश आजाद होने के बाद जनता ने कांग्रेस को लंबे समय तक शासन का अवसर दिया। लेकिन उसने कभी गरीबों के लिए ईमानदारी से कोई योजना नहीं चलाई। कांग्रेस की सरकारें थी, तब चीन देश के अंदर घुसता था। आज चीन की सेनाएं पीछे हट रही हैं। पाकिस्तान को तो भारत का नाम सुनकर कंपकंपी हो जाती है। उसे सपने आते हैं कि भारत कभी भी हम पर हमला कर सकता है।

    सरकार ऐसी ही होनी चाहिए , जो दुश्मन को दहला सके। कांग्रेस और उसके साथियों ने कश्मीर की समस्या खड़ी की। मोदी जी ने समाधान किया। हर नौजवान को काम, हर किसान को सम्मान, हर बहन बेटी की सुरक्षा की गारंटी भाजपा ही दे सकती है।

    उन्होंने कहा अयोध्या में 500 वर्षों के बाद भव्य दीपोत्सव आयोजित हुआ है। प्रभु रामलला सदियों बाद अपने धाम में विराजमान हो गए हैं और हर भारतवासी का सीना गर्व से चौड़ा हुआ है। अयोध्या तो बस शुरुआत है।

    मथुरा में भी श्रीकृष्ण लला की अपने धाम में वापसी अवश्य होगी। विरासत और विकास का समन्वय कैसे हो सकता है, सुरक्षा और सुशासन का समन्वय कैसे हो सकता है, इसका उदाहरण सिर्फ भाजपा प्रस्तुत कर सकती है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों से संपन्न और धरती आबा बिरसा मुंडा की पावन धरा झारखंड को केवल भाजपा संवार सकती है। झारखंड चुनाव के लिए घोषित भाजपा के पंचप्रण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी जी की गारंटी हर हाल में पूरी होती है।

    BJP Jharkhand Latest News Jharkhand News Jharkhand Politics Koderma Koderma News Yogi Adityanath Yogi Adityanath Speech लेटेस्ट न्यूज
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lokchetna
    • Website

    Related Posts

    रांची में कान्यकुब्ज वैश्य हलवाई महासभा का भव्य आयोजन, महर्षि मोदन सेन जयंती पर हुआ पारिवारिक मिलन

    August 9, 2026

    सीएम हेमंत सोरेन ने युवाओं को लिखा पत्र, कहा- परीक्षा व्यवस्था सुधार में छात्रों की भागीदारी जरूरी

    August 9, 2026

    रांची में भव्य बिरसा मुंडा जतरा, 10 हजार कलाकारों ने दिखाई झारखंड की जनजातीय संस्कृति और विरासत

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026243

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026169

    पश्चिम बंगाल: डेबरा में टीएमसी नेता हुमायूं कबीर गिरफ्तार, पुलिस जांच से राजनीतिक हलचल तेज

    June 29, 2026154
    Don't Miss
    Lead News

    रांची में कान्यकुब्ज वैश्य हलवाई महासभा का भव्य आयोजन, महर्षि मोदन सेन जयंती पर हुआ पारिवारिक मिलन

    By Lok ChetnaAugust 9, 20260

    रांची: झारखंड प्रदेश कान्यकुब्ज वैश्य हलवाई महासभा की ओर से रविवार को मैकी रोड स्थित…

    सीएम हेमंत सोरेन ने युवाओं को लिखा पत्र, कहा- परीक्षा व्यवस्था सुधार में छात्रों की भागीदारी जरूरी

    August 9, 2026

    रांची में भव्य बिरसा मुंडा जतरा, 10 हजार कलाकारों ने दिखाई झारखंड की जनजातीय संस्कृति और विरासत

    August 9, 2026

    डकरा में धूमधाम से मना विश्व आदिवासी दिवस, वृक्षारोपण के साथ पारंपरिक नृत्य से सजी संस्कृति की झलक

    August 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    रांची में कान्यकुब्ज वैश्य हलवाई महासभा का भव्य आयोजन, महर्षि मोदन सेन जयंती पर हुआ पारिवारिक मिलन

    August 9, 2026

    सीएम हेमंत सोरेन ने युवाओं को लिखा पत्र, कहा- परीक्षा व्यवस्था सुधार में छात्रों की भागीदारी जरूरी

    August 9, 2026

    रांची में भव्य बिरसा मुंडा जतरा, 10 हजार कलाकारों ने दिखाई झारखंड की जनजातीय संस्कृति और विरासत

    August 9, 2026

    डकरा में धूमधाम से मना विश्व आदिवासी दिवस, वृक्षारोपण के साथ पारंपरिक नृत्य से सजी संस्कृति की झलक

    August 9, 2026
    Bihar

    तेजस्वी यादव का NDA सरकार को अल्टीमेटम, बोले- छात्रों को रिहा नहीं किया तो होगा बड़ा आंदोलन

    July 27, 2026

    बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने दाखिल किया नामांकन, हलफनामे में बताई करोड़ों की संपत्ति

    July 10, 2026

    बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई: सिवान के उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ के 5 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 201% अधिक संपत्ति का आरोप

    July 9, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: मां आज से आमरण अनशन पर, दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

    July 9, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.