Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड भाजपा का 24 घंटे प्रवास अभियान शुरू, 30 जून तक सभी जिलों में पहुंचेंगे प्रदेश पदाधिकारी

    June 26, 2026

    रिम्स के पूर्व निदेशक के पत्र की जांच हो: मुख्यमंत्री से सरयू राय की मांग, स्वास्थ्य विभाग पर लगाए गंभीर आरोप

    June 26, 2026

    झुमरी तिलैया में मुहर्रम पर सजीं भव्य झांकियां, आकर्षक कलाकृतियों ने श्रद्धालुओं का जीता दिल

    June 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • झारखंड भाजपा का 24 घंटे प्रवास अभियान शुरू, 30 जून तक सभी जिलों में पहुंचेंगे प्रदेश पदाधिकारी
    • रिम्स के पूर्व निदेशक के पत्र की जांच हो: मुख्यमंत्री से सरयू राय की मांग, स्वास्थ्य विभाग पर लगाए गंभीर आरोप
    • झुमरी तिलैया में मुहर्रम पर सजीं भव्य झांकियां, आकर्षक कलाकृतियों ने श्रद्धालुओं का जीता दिल
    • झारखंड का अनोखा गांव: जहां हिंदू परिवार 72 वर्षों से मना रहा मोहर्रम, ताजिया भी बनाता है और रखता है रोजा
    • कोल्हान विश्वविद्यालय में यूजी के लिए 15 हजार के करीब आवेदन, पीजी नामांकन की प्रक्रिया शुरू; जानें पूरा शेड्यूल
    • गोड्डा में महिला की संदिग्ध मौत, पति पर गला दबाकर हत्या का आरोप; पुलिस हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ
    • हजारीबाग में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से नींबू विक्रेता की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
    • मुहर्रम पर 27 जून को रांची के सभी स्कूल रहेंगे बंद, जिला प्रशासन ने जारी किया अवकाश का आदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » चमचागिरी के चार अध्याय की प्रस्तावना
    Opinion

    चमचागिरी के चार अध्याय की प्रस्तावना

    LokchetnaBy LokchetnaFebruary 28, 2024No Comments27 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दयानंद राय
    राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर ने संस्कृति के चार अध्याय लिखी थी। वे संस्कृति के प्रकांड अध्येता और विचारक थे, इसलिए आराम से ऐसी मोटी किताब लिख डाली और पंडित जवाहर लाल नेहरू ने उसकी तारीफ भी की और प्रस्तावना भी लिखी। मैं चमचागिरी के चार अध्याय लिखना चाहता हूं।

    पढ़ा-लिखा अनपढ़ हूं इसलिए विषय चुनने और लिखने में औकात के साथ अपनी अनपढ़ता का भी ध्यान रखना पड़ता है। किसी मूर्ख व्यक्ति ने मुझसे कहा था कि मैं चमचागिरी के चार अध्याय में से एक अध्याय का शीर्षक चमचे कभी वफादार नहीं हो सकते लिखूं।

    मुझे अक्सर लगता रहा कि मैं थोड़ा समझदार हूं इसलिए मैंने उस शख्स की बात पर कान नहीं दिया और अपने मन से एक अध्याय लिखा जिसका नाम था चमचे वफादार दिखते हैं। यह शीर्षक पढ़कर एक व्यक्ति ने कहा कि चमचे वफादार दिखते हैं मतलब वफादार नहीं होते।

    मैंने कहा कि आपकी बात आंशिक रूप से सही है। चमचे तभी तक वफादार होते हैं और पालतू रहते हैं जब तक उनका मालिक ताकतवर और मलाईदार पद पर रहता है। जैसे ही उनका मालिक पदमुक्त होता है चमचे भी अपनी वफादारी से मुक्त और दगाबाजी से युक्त हो जाते हैं। कृश्नचंदर एक बड़े लेखक थे और उन्होंने एक गधे की आत्मकथा लिखी थी।

    उनसे प्रेरणा लेकर मैं एक चमचे की आत्मकथा लिखना चाहता हूं। जाहिर है अब मुझे चमचागिरी के चार अध्याय के साथ एक चमचे की आत्मकथा भी लिखनी होगी। या दोनों को मर्ज करना होगा क्योंकि मैं जानता कम हूं और चाहता बहुत कुछ हूं।

    किताब लिखने के संबंध में चमचों और चमचागिरी का इतिहास जानने के लिए मैंने बहुत दिनों तक निठल्ला चिंतन किया है और इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि जैसे गधे बेमौसम रेंकते रहते हैं, वैसे ही चमचे फेंकते रहते हैं।

    चमचों की एक और खासियत यह होती है कि जैसे कुत्ता अपने मालिक को देखकर दुम हिलाता है, चमचे राग दरबारी गाते हैं और उसका सुर और ताल वह अवसर देखकर बदल लेते हैं।

    उनकी एक और खासियत ये होती है कि वे पदानुकूल वफादार होते हैं यानि जब तक उनका मालिक पद पर रहता है वे उसका स्तुति गान करते हैं और जैसे ही वह पदमुक्त हुआ वे देश, काल और समय के अनुरुप अपना मालिक बदल लेते हैं। जैसे अंगुलिमाल को लोगों की हत्याएं करते वक्त कोई पछतावा नहीं होता था वैसे ही इन्हें रॉकेट से भी तेज गति से मालिक बदलने में कोई अफसोस नहीं होता।

    चमचों में एक और कला यह होती है कि ये गिरगिट से भी तेज गति से रंग बदलने में सक्षम होते हैं।

    ये रात को दिन कह सकते हैं और इनका मालिक कहे तो दिन को रात कहने में भी इन्हें कोई संकोच नहीं होता। ये हिज मास्टर्स वाइस यानि एचएमवी में बोलते हैं और इनकी अपनी कोई आवाज नहीं होती। जैसा कि मरे लोगों की होती हैं इनकी अंतरात्मा भी मरी होती है पर जीवित जैसी दिखती है।

    जैसे झारखंड में झाड़-झंखाड़ बहुतायत में पाये जाते हैं वैसे चमचे भी बहुतायत में पाये जाते हैं और किसिम-किसिम के होते हैं। वे इतने किसिम के होते हैं कि इनका वर्गीकरण आवर्त सारणी की तरह करना बहुत टेढ़ा काम है। डार्विन ने विकास का सिद्धांत दिया और उसमें प्रजाति की बात भी की है।

    मैंने चमचों की प्रजाति ढूंढने के लिए बहुत मेहनत की पर कामयाबी नहीं मिली। एक सज्जन ने जो चमचों पर अपने शोध के लिए ख्यात हैं मुझे बताया कि चमचों की प्रजाति ढूंढने के चक्कर में समय सर्फ नहीं करना चाहिए क्योंकि यह रेगिस्तान में सुई ढूंढने के समान है।

    थक-हार कर मैंने चमचागिरी के संबंध में सोचना बंद कर दिया है पर अभी भी शोधरत हूं। चमचागिरी और उठाईगिरी में कोई खास अंतर नहीं है।

    चमचे अपने मालिक का उठा कर खाते हैं और उठाईगिरे जहां-तहां से उठा कर खाते हैं। हालांकि उठाईगिरी चमचागिरी से बेहतर है क्योंकि उनका एक जमीर होता है।

    चमचे इस संज्ञा से मुक्त होते हैं। चमचागिरी के चार अध्याय का यह मेरा अधूरा सिनोप्सिस है। इसे पूरा करने की जिम्मेवारी मैंने ली है।

    किताब बाद में लिखी जायेगी, अभी आप प्रस्तावना पर अपने सुझाव दे सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lokchetna
    • Website

    Related Posts

    भगवान बिरसा मुंडा, जिनके ‘उलगुलान’ ने कर दिया था अंग्रेजी राज के खात्मे का ऐलान

    November 15, 2024

    झारखण्ड में हेमन्त बनाम हिमंत का बना नैरेटिव : फायदे में भाजपा

    September 12, 2024

    क्लासिक हैं एसएच बिहारी के लिखे गाने

    February 28, 2024
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026234

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026159

    JAC 10th Result 2026 जारी, झारखंड बोर्ड मैट्रिक में 95.27 प्रतिशत छात्र पास

    April 23, 2026153
    Don't Miss
    Lead News

    झारखंड भाजपा का 24 घंटे प्रवास अभियान शुरू, 30 जून तक सभी जिलों में पहुंचेंगे प्रदेश पदाधिकारी

    By Lok ChetnaJune 26, 202689

    रांची: झारखंड भाजपा ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा संगठनात्मक…

    रिम्स के पूर्व निदेशक के पत्र की जांच हो: मुख्यमंत्री से सरयू राय की मांग, स्वास्थ्य विभाग पर लगाए गंभीर आरोप

    June 26, 2026

    झुमरी तिलैया में मुहर्रम पर सजीं भव्य झांकियां, आकर्षक कलाकृतियों ने श्रद्धालुओं का जीता दिल

    June 26, 2026

    झारखंड का अनोखा गांव: जहां हिंदू परिवार 72 वर्षों से मना रहा मोहर्रम, ताजिया भी बनाता है और रखता है रोजा

    June 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    झारखंड भाजपा का 24 घंटे प्रवास अभियान शुरू, 30 जून तक सभी जिलों में पहुंचेंगे प्रदेश पदाधिकारी

    June 26, 2026

    रिम्स के पूर्व निदेशक के पत्र की जांच हो: मुख्यमंत्री से सरयू राय की मांग, स्वास्थ्य विभाग पर लगाए गंभीर आरोप

    June 26, 2026

    झुमरी तिलैया में मुहर्रम पर सजीं भव्य झांकियां, आकर्षक कलाकृतियों ने श्रद्धालुओं का जीता दिल

    June 26, 2026

    झारखंड का अनोखा गांव: जहां हिंदू परिवार 72 वर्षों से मना रहा मोहर्रम, ताजिया भी बनाता है और रखता है रोजा

    June 26, 2026
    Bihar

    बिहार टेंडर घोटाला जांच तेज: निलंबित आईएएस अधिकारियों के घर पहुंची एसवीयू, मातृस्वा इंफ्रा के निदेशक के यहां भी छापेमारी

    June 19, 2026

    नगरनौसा डिग्री कॉलेज विवाद ने लिया हिंसक रूप, छात्रों और पुलिस में पथराव, लाठीचार्ज के बाद 7 हिरासत में

    June 18, 2026

    खान सर पर फिर गंभीर आरोप: रौशन आनंद ने भाई की हत्या और साजिश का लगाया आरोप, एफआईआर की मांग को लेकर थाने के बाहर धरना

    June 18, 2026

    सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में 29 प्रस्ताव मंजूर, सैटेलाइट टाउनशिप, हेली टूरिज्म और भूमि नीति पर बड़े फैसले

    June 18, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.