Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    JPSC-JSSC छात्र आंदोलन: विधानसभा घेराव से पहले बैरिकेडिंग, कंटीले तार लगाए; 14वीं JPSC PT समेत कई परीक्षाएं रद्द करने पर सहमति

    August 10, 2026

    JPSC-JSSC छात्र आंदोलन: विधानसभा मार्च शुरू, तिरंगा लेकर निकले विद्यार्थी; प्रशासन ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील की

    August 10, 2026

    JPSC-JSSC छात्र आंदोलन: वार्ता विफल, आज विधानसभा घेरेंगे हजारों छात्र; रांची में RAF और वाटर कैनन तैनात

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • JPSC-JSSC छात्र आंदोलन: विधानसभा घेराव से पहले बैरिकेडिंग, कंटीले तार लगाए; 14वीं JPSC PT समेत कई परीक्षाएं रद्द करने पर सहमति
    • JPSC-JSSC छात्र आंदोलन: विधानसभा मार्च शुरू, तिरंगा लेकर निकले विद्यार्थी; प्रशासन ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील की
    • JPSC-JSSC छात्र आंदोलन: वार्ता विफल, आज विधानसभा घेरेंगे हजारों छात्र; रांची में RAF और वाटर कैनन तैनात
    • रांची में कान्यकुब्ज वैश्य हलवाई महासभा का भव्य आयोजन, महर्षि मोदन सेन जयंती पर हुआ पारिवारिक मिलन
    • सीएम हेमंत सोरेन ने युवाओं को लिखा पत्र, कहा- परीक्षा व्यवस्था सुधार में छात्रों की भागीदारी जरूरी
    • रांची में भव्य बिरसा मुंडा जतरा, 10 हजार कलाकारों ने दिखाई झारखंड की जनजातीय संस्कृति और विरासत
    • डकरा में धूमधाम से मना विश्व आदिवासी दिवस, वृक्षारोपण के साथ पारंपरिक नृत्य से सजी संस्कृति की झलक
    • छात्र आंदोलन के बीच स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, इलाज का पूरा खर्च उठाएगी झारखंड सरकार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » झारखंड में वज्रपात का कहर: 8 लोगों की मौत, रांची में तेज आंधी से पेड़ उखड़े, कई इलाकों में बिजली बाधित
    Lead News

    झारखंड में वज्रपात का कहर: 8 लोगों की मौत, रांची में तेज आंधी से पेड़ उखड़े, कई इलाकों में बिजली बाधित

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaJune 26, 2026No Comments132 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची: झारखंड में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ली और राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश तथा वज्रपात ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। अलग-अलग जिलों में वज्रपात की चपेट में आने से आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि राजधानी रांची में तेज हवा के कारण कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के पोल गिर गए। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए भी राज्य के अधिकांश जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

    रांची में तेज आंधी से पेड़ उखड़े, बिजली व्यवस्था प्रभावित

    राजधानी रांची में करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवा के कारण सर्कुलर रोड, कोकर और आसपास के इलाकों में कई पेड़ उखड़ गए तथा टहनियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं। इससे कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई।

    हालांकि बिजली विभाग ने तत्काल अभियान चलाकर तकनीकी खराबियों को दूर किया और अधिकांश क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी।

    कोकर इलाके में एक स्कूली वैन के पास पेड़ और बिजली का पोल गिर गया। गनीमत रही कि वैन में सवार सभी बच्चे सुरक्षित रहे और बड़ा हादसा टल गया।

    बहरागोड़ा में सबसे अधिक बारिश, रांची का तापमान गिरा

    मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को राज्य में सबसे अधिक 33 मिलीमीटर बारिश बहरागोड़ा में दर्ज की गई। वहीं रांची में एक मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

    मेदिनीनगर राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी ओर रांची का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले 24 घंटे की तुलना में 1.7 डिग्री सेल्सियस कम है।

    आज भी कई जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार, 26 जून को गढ़वा, पलामू और चतरा जिलों में लू की स्थिति बनी रह सकती है। वहीं रांची समेत राज्य के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहने, मेघगर्जन, वज्रपात, तेज हवा और बारिश की संभावना है।

    संभावित खराब मौसम को देखते हुए पूरे राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की गई है।

    वज्रपात से आठ लोगों की मौत

    गुरुवार को राज्य के विभिन्न जिलों में वज्रपात की घटनाओं में कुल आठ लोगों की जान चली गई। मृतकों में रांची से एक, पलामू से तीन, चतरा से दो, लोहरदगा से एक और कोडरमा से एक व्यक्ति शामिल हैं।

    रांची के इटकी थाना क्षेत्र के टिकराटोली गांव में दोपहर के समय वज्रपात की चपेट में आने से रऊफ अंसारी की मौत हो गई।

    पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के किसैनी गांव में कामेश पाल (52), पांकी प्रखंड के उक्सू गांव में चिंता कुंवर (60) तथा गोंगो गांव में 12 वर्षीय अनेश कुमार की वज्रपात से मौत हो गई।

    चतरा जिले के मयूरहंड प्रखंड के सेवाल करमा गांव निवासी सहदेव ठाकुर (50) और महुगाई गांव निवासी सरोज देवी (44) की भी वज्रपात की चपेट में आने से जान चली गई।

    कोडरमा जिला मुख्यालय में तेज बारिश के दौरान वज्रपात से फुलवरिया निवासी 26 वर्षीय सोनी कुमारी की मौत हो गई।

    वहीं लोहरदगा जिले के हेसाग पंचायत अंतर्गत बटरू गांव में वज्रपात की चपेट में आने से नीलम खेरवार की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बालक घायल हो गया, जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

    Chatra news IMD Weather Alert Jharkhand rain Jharkhand weather Koderma News Lightning Strike Lohardaga News Palamu News Ranchi News Ranchi Storm Ranchi weather Vajrapat News Weather Update Jharkhand Yellow Alert
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    JPSC-JSSC छात्र आंदोलन: विधानसभा घेराव से पहले बैरिकेडिंग, कंटीले तार लगाए; 14वीं JPSC PT समेत कई परीक्षाएं रद्द करने पर सहमति

    August 10, 2026

    JPSC-JSSC छात्र आंदोलन: विधानसभा मार्च शुरू, तिरंगा लेकर निकले विद्यार्थी; प्रशासन ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील की

    August 10, 2026

    JPSC-JSSC छात्र आंदोलन: वार्ता विफल, आज विधानसभा घेरेंगे हजारों छात्र; रांची में RAF और वाटर कैनन तैनात

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026243

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026169

    पश्चिम बंगाल: डेबरा में टीएमसी नेता हुमायूं कबीर गिरफ्तार, पुलिस जांच से राजनीतिक हलचल तेज

    June 29, 2026154
    Don't Miss
    Lead News

    JPSC-JSSC छात्र आंदोलन: विधानसभा घेराव से पहले बैरिकेडिंग, कंटीले तार लगाए; 14वीं JPSC PT समेत कई परीक्षाएं रद्द करने पर सहमति

    By Lok ChetnaAugust 10, 20260

    रांची: झारखंड विधानसभा घेराव के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने विधानसभा की ओर…

    JPSC-JSSC छात्र आंदोलन: विधानसभा मार्च शुरू, तिरंगा लेकर निकले विद्यार्थी; प्रशासन ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील की

    August 10, 2026

    JPSC-JSSC छात्र आंदोलन: वार्ता विफल, आज विधानसभा घेरेंगे हजारों छात्र; रांची में RAF और वाटर कैनन तैनात

    August 10, 2026

    रांची में कान्यकुब्ज वैश्य हलवाई महासभा का भव्य आयोजन, महर्षि मोदन सेन जयंती पर हुआ पारिवारिक मिलन

    August 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    JPSC-JSSC छात्र आंदोलन: विधानसभा घेराव से पहले बैरिकेडिंग, कंटीले तार लगाए; 14वीं JPSC PT समेत कई परीक्षाएं रद्द करने पर सहमति

    August 10, 2026

    JPSC-JSSC छात्र आंदोलन: विधानसभा मार्च शुरू, तिरंगा लेकर निकले विद्यार्थी; प्रशासन ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील की

    August 10, 2026

    JPSC-JSSC छात्र आंदोलन: वार्ता विफल, आज विधानसभा घेरेंगे हजारों छात्र; रांची में RAF और वाटर कैनन तैनात

    August 10, 2026

    रांची में कान्यकुब्ज वैश्य हलवाई महासभा का भव्य आयोजन, महर्षि मोदन सेन जयंती पर हुआ पारिवारिक मिलन

    August 9, 2026
    Bihar

    तेजस्वी यादव का NDA सरकार को अल्टीमेटम, बोले- छात्रों को रिहा नहीं किया तो होगा बड़ा आंदोलन

    July 27, 2026

    बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने दाखिल किया नामांकन, हलफनामे में बताई करोड़ों की संपत्ति

    July 10, 2026

    बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई: सिवान के उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ के 5 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 201% अधिक संपत्ति का आरोप

    July 9, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: मां आज से आमरण अनशन पर, दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

    July 9, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.