Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    चतरा में नाबालिग लड़कियों की तस्करी की कोशिश नाकाम, दो दलाल गिरफ्तार

    May 19, 2026

    धनबाद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 43 सरकारी कर्मियों का ट्रांसफर, डीसी ने जारी किया आदेश

    May 19, 2026

    लोहरदगा में थार गाड़ी से 10 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद, दो युवक गिरफ्तार

    May 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चतरा में नाबालिग लड़कियों की तस्करी की कोशिश नाकाम, दो दलाल गिरफ्तार
    • धनबाद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 43 सरकारी कर्मियों का ट्रांसफर, डीसी ने जारी किया आदेश
    • लोहरदगा में थार गाड़ी से 10 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद, दो युवक गिरफ्तार
    • “नरेंद्र मोदी देश के राजा हैं”, हेमंत सोरेन का केंद्र पर हमला, पेट्रोल संकट और नीट पेपर लीक पर उठाए सवाल
    • जामताड़ा में साइबर ठगी पर बड़ी कार्रवाई, पांच आरोपी गिरफ्तार, फर्जी सिम सप्लायर भी दबोचा गया
    • धनबाद में दिनदहाड़े 10 हजार रुपये की छिनतई की कोशिश, स्थानीय लोगों ने दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया
    • चाईबासा के पोड़ाहाट जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 1-2 नक्सली ढेर होने की आशंका
    • चतरा में 14.50 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, झारखंड-बिहार सीमा पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » जामताड़ा में साइबर ठगी पर बड़ी कार्रवाई, पांच आरोपी गिरफ्तार, फर्जी सिम सप्लायर भी दबोचा गया
    Jamtara

    जामताड़ा में साइबर ठगी पर बड़ी कार्रवाई, पांच आरोपी गिरफ्तार, फर्जी सिम सप्लायर भी दबोचा गया

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaMay 19, 2026No Comments123 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जामताड़ा : साइबर अपराध के लिए कुख्यात जामताड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार साइबर ठग और एक फर्जी सिम कार्ड सप्लायर शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड सहित कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।

    विशेष टीम की कार्रवाई

    पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के बरमुंडी गांव और आसपास के जंगलों में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान चार साइबर अपराधियों को मौके से गिरफ्तार किया गया।

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रिजवान वकील, बसीर वकील, सकलैन वकील और सफाउद्दीन वकील के रूप में हुई है। सभी आरोपी बरमुंडी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

    फर्जी सिम सप्लायर भी गिरफ्तार

    एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने कालाझरिया स्थित पेट्रोल पंप के पास से मुजाहिद अंसारी को गिरफ्तार किया। वह साइबर अपराधियों को फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध कराने का काम करता था। आरोपी करमाटांड़ थाना क्षेत्र के मटटांड़ गांव का निवासी है।

    ठगी का तरीका

    पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी गूगल के माध्यम से बैंक खाताधारकों के मोबाइल नंबर जुटाते थे। इसके बाद लोगों को कॉल कर खाते या कार्ड बंद होने का डर दिखाकर उन्हें झांसे में लेते थे।

    इसके बाद मोबाइल में स्क्रीन शेयरिंग ऐप इंस्टॉल करवाकर बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी हासिल की जाती थी और फिर खातों से पैसे उड़ा लिए जाते थे।

    कई राज्यों तक फैला नेटवर्क

    पुलिस के अनुसार इस गिरोह का नेटवर्क केवल झारखंड तक सीमित नहीं था, बल्कि महाराष्ट्र, गुजरात और पश्चिम बंगाल तक फैला हुआ था। गिरफ्तार आरोपी रिजवान अंसारी के खिलाफ पहले भी जामताड़ा साइबर थाने में मामला दर्ज है।

    छापेमारी के दौरान पुलिस ने पांच मोबाइल फोन, छह सिम कार्ड, तीन एटीएम कार्ड, एक पैन कार्ड, एक आधार कार्ड और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। इस मामले में साइबर थाना कांड संख्या 27/2026 और 28/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023, आईटी एक्ट और टेलीकम्युनिकेशंस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    गिरफ्तारी जामताड़ा झारखंड न्यूज पुलिस कार्रवाई फर्जी सिम कार्ड बैंक फ्रॉड साइबर अपराध साइबर क्राइम गिरोह साइबर ठगी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    चतरा में नाबालिग लड़कियों की तस्करी की कोशिश नाकाम, दो दलाल गिरफ्तार

    May 19, 2026

    धनबाद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 43 सरकारी कर्मियों का ट्रांसफर, डीसी ने जारी किया आदेश

    May 19, 2026

    लोहरदगा में थार गाड़ी से 10 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद, दो युवक गिरफ्तार

    May 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026231

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026159

    JAC 10th Result 2026 जारी, झारखंड बोर्ड मैट्रिक में 95.27 प्रतिशत छात्र पास

    April 23, 2026153

    पलामू में कोयला लदा हाइवा घर में घुसा, छत पर सो रहा परिवार बाल-बाल बचा

    May 19, 2026150
    Don't Miss
    Chatra

    चतरा में नाबालिग लड़कियों की तस्करी की कोशिश नाकाम, दो दलाल गिरफ्तार

    By Lok ChetnaMay 19, 2026123

    चतरा : झारखंड के चतरा जिले में नाबालिग लड़कियों की तस्करी की कोशिश को पुलिस…

    धनबाद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 43 सरकारी कर्मियों का ट्रांसफर, डीसी ने जारी किया आदेश

    May 19, 2026

    लोहरदगा में थार गाड़ी से 10 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद, दो युवक गिरफ्तार

    May 19, 2026

    “नरेंद्र मोदी देश के राजा हैं”, हेमंत सोरेन का केंद्र पर हमला, पेट्रोल संकट और नीट पेपर लीक पर उठाए सवाल

    May 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    चतरा में नाबालिग लड़कियों की तस्करी की कोशिश नाकाम, दो दलाल गिरफ्तार

    May 19, 2026

    लोहरदगा में थार गाड़ी से 10 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद, दो युवक गिरफ्तार

    May 19, 2026

    “नरेंद्र मोदी देश के राजा हैं”, हेमंत सोरेन का केंद्र पर हमला, पेट्रोल संकट और नीट पेपर लीक पर उठाए सवाल

    May 19, 2026

    जामताड़ा में साइबर ठगी पर बड़ी कार्रवाई, पांच आरोपी गिरफ्तार, फर्जी सिम सप्लायर भी दबोचा गया

    May 19, 2026
    Bihar

    बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS और 16 IPS अधिकारियों का तबादला, अहम विभागों में नई जिम्मेदारी

    May 11, 2026

    बिहार में कैबिनेट विस्तार की तैयारी तेज: 7 मई को गांधी मैदान में मंत्रियों का शपथग्रहण संभव

    May 5, 2026

    BPSC परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव: अब हर सवाल में 5 विकल्प, ‘E’ चुनना होगा अनिवार्य, नहीं करने पर निगेटिव मार्किंग

    May 1, 2026

    बिहार शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, अटेंडेंस के आधार पर मिलेगा वेतन

    April 27, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.