Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    हजारीबाग में भव्य रामनवमी जुलूस: 107 अखाड़ों की प्रस्तुति, जय श्रीराम के नारों से गूंजा शहर

    March 29, 2026

    रांची में गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर सख्ती: 8 अप्रैल तक आवेदन अनिवार्य, नहीं करने पर होगी कार्रवाई

    March 29, 2026

    रांची के अनगड़ा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत

    March 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हजारीबाग में भव्य रामनवमी जुलूस: 107 अखाड़ों की प्रस्तुति, जय श्रीराम के नारों से गूंजा शहर
    • रांची में गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर सख्ती: 8 अप्रैल तक आवेदन अनिवार्य, नहीं करने पर होगी कार्रवाई
    • रांची के अनगड़ा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत
    • रांची में आज बिजली कटौती: डोरंडा, नामकुम समेत कई इलाकों में घंटों शटडाउन, देखें पूरी सूची
    • रांची सदर अस्पताल में वेंटिलेटर की भारी कमी: सिविल सर्जन ने मांगे 30 नए उपकरण, सैकड़ों मरीज प्रभावित
    • कोडरमा में हाथियों का आतंक जारी: महुआ चुनने गई महिला को पटककर मार डाला, चार दिन में तीन की मौत
    • जमशेदपुर में 40 करोड़ की जमीन ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार: अजय अग्रवाल जेल भेजा गया, विशेष सुविधाओं पर सवाल
    • हजारीबाग घटना पर भाजपा का बड़ा हमला: आदित्य साहू बोले- 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » आजसू में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की एंट्री, सुदेश महतो बोले- राज्य सरकार जनता से कर रही धोखा
    Lead News

    आजसू में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की एंट्री, सुदेश महतो बोले- राज्य सरकार जनता से कर रही धोखा

    LokchetnaBy LokchetnaFebruary 11, 2026No Comments25 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची: रांची स्थित आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय, हरमू में आयोजित मिलन समारोह के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों— कांग्रेस, झामुमो और जेएलकेएम— से जुड़े सैकड़ों लोगों ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

    इस अवसर पर आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो की मौजूदगी में सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत और केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर भी उपस्थित रहे।

    समारोह को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि झारखंड की वर्तमान सरकार जनता के साथ छल कर रही है। नगर निकाय चुनाव को लेकर उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल झामुमो-कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशी उतारकर राजनीतिक दोहरा चरित्र दिखाया है।

    उन्होंने कहा कि यदि सरकार को चुनाव लड़ना ही था, तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दलीय आधार पर चुनाव करवाना चाहिए था। साथ ही बैलेट पेपर से चुनाव कराने को भी उन्होंने सरकार की नीयत पर सवाल खड़ा करने वाला बताया।

    स्थानीय रोजगार पर उठाए सवाल

    सुदेश महतो ने कहा कि झामुमो ने पिछले दो चुनावों में निजी कंपनियों में 75 प्रतिशत स्थानीय लोगों को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन छह वर्षों में सरकार आज तक ‘स्थानीयता’ की परिभाषा तय नहीं कर सकी है।

    उन्होंने कहा कि जब तक स्थानीयता स्पष्ट नहीं होगी, तब तक रोजगार का लाभ झारखंड के युवाओं को नहीं मिल पाएगा।

    संगठन को मिली नई मजबूती

    महतो ने कहा कि राज्य सरकार की नाकाम नीतियों से परेशान होकर लोग लगातार आजसू से जुड़ रहे हैं। इससे संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिल रही है। अब जागरूक और सशक्त युवा राज्य की बागडोर संभालने के लिए तैयार हैं।

    उन्होंने भरोसा दिलाया कि नए सदस्यों की योग्यता और समर्पण के आधार पर उन्हें संगठन में उचित जिम्मेदारी दी जाएगी।

    ये प्रमुख लोग हुए शामिल

    पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से—

    • जावेद अख्तर (निदेशक, मेसरा अस्पताल)
    • साबिर हुसैन
    • नूरहसन अंसारी
    • तबरेज अंसारी
    • माजिद आलम
    • राजाउल अंसारी
    • अफरोज अंसारी
    • मोहम्मद इरशाद
    • रवि पासवान
    • शहबाज खान
    • इमरान अंसारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

    कार्यक्रम में केंद्रीय मीडिया संयोजक परवाज खान, केंद्रीय सचिव हरीश कुमार और युवा आजसू प्रदेश संयोजक अब्दुल जब्बार समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।

    AJSU Joining AJSU Membership AJSU Party Hemant Soren Jharkhand election Jharkhand Politics political news Ranchi News Sudesh Mahto
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lokchetna
    • Website

    Related Posts

    हजारीबाग में भव्य रामनवमी जुलूस: 107 अखाड़ों की प्रस्तुति, जय श्रीराम के नारों से गूंजा शहर

    March 29, 2026

    रांची में गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर सख्ती: 8 अप्रैल तक आवेदन अनिवार्य, नहीं करने पर होगी कार्रवाई

    March 29, 2026

    रांची के अनगड़ा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत

    March 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Jharkhand News: जामताड़ा की जनता को अब मिलेगी 24 घंटे बिजली, मंत्री इरफान अंसारी ने बिजली विभाग को दिया सख्त अल्टीमेटम

    June 16, 2025144

    Jharkhand News: DGP अनुराग गुप्ता को मिली राहत, महालेखाकार ने जारी किया प्रोविजनल पे-स्लीप

    June 26, 2025125

    बिरसा मुंडा शहादत दिवस: सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, कहा – धरती आबा का बलिदान नहीं भूला जा सकता

    June 9, 2025125

    Palamu News : DIG नौशाद आलम का सख्त निर्देश, सरकारी मोबाइल पर पारिवारिक DP लगाने पर रोक

    June 28, 2025124
    Don't Miss
    Hazaribagh

    हजारीबाग में भव्य रामनवमी जुलूस: 107 अखाड़ों की प्रस्तुति, जय श्रीराम के नारों से गूंजा शहर

    By Lok ChetnaMarch 29, 202659

    हजारीबाग: रामनवमी के अवसर पर शनिवार देर रात हजारीबाग शहर भक्ति और उत्साह के रंग…

    रांची में गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर सख्ती: 8 अप्रैल तक आवेदन अनिवार्य, नहीं करने पर होगी कार्रवाई

    March 29, 2026

    रांची के अनगड़ा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत

    March 29, 2026

    रांची में आज बिजली कटौती: डोरंडा, नामकुम समेत कई इलाकों में घंटों शटडाउन, देखें पूरी सूची

    March 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    हजारीबाग में भव्य रामनवमी जुलूस: 107 अखाड़ों की प्रस्तुति, जय श्रीराम के नारों से गूंजा शहर

    March 29, 2026

    रांची में गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर सख्ती: 8 अप्रैल तक आवेदन अनिवार्य, नहीं करने पर होगी कार्रवाई

    March 29, 2026

    रांची के अनगड़ा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत

    March 29, 2026

    रांची में आज बिजली कटौती: डोरंडा, नामकुम समेत कई इलाकों में घंटों शटडाउन, देखें पूरी सूची

    March 29, 2026
    Bihar

    बिहार के सरकारी स्कूलों में अब गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’, सप्ताह में एक दिन गाना हुआ अनिवार्य

    March 26, 2026

    वंदे भारत एक्सप्रेस में भोजन पर बवाल: दाल-दही में मिले कीड़े, IRCTC पर 10 लाख और वेंडर पर 50 लाख जुर्माना

    March 26, 2026

    सीबीआई कार्रवाई: राम विलास पासवान के पूर्व निजी सचिव पर 1 करोड़ रिश्वत लेने का मामला दर्ज

    March 24, 2026

    चैत्र छठ 2026 की शुरुआत: नहाय-खाय से आरंभ महापर्व, जानें चार दिनों की पूरी पूजा विधि और महत्व

    March 22, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.