Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    JPSC-JSSC विवाद पर कांग्रेस का BJP पर हमला, चार मंत्रियों ने कहा- छात्रों के आंदोलन को राजनीतिक रंग दे रही भाजपा

    August 12, 2026

    जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति विवाद में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, महाधिवक्ता की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय समिति गठित

    August 12, 2026

    रांची में ‘इंटेन्सीफाइड एचआईवी कैंपेन 2026’ शुरू, स्वास्थ्य मंत्री बोले- रोकथाम और जागरूकता से ही संक्रमण पर लगेगी रोक

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • JPSC-JSSC विवाद पर कांग्रेस का BJP पर हमला, चार मंत्रियों ने कहा- छात्रों के आंदोलन को राजनीतिक रंग दे रही भाजपा
    • जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति विवाद में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, महाधिवक्ता की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय समिति गठित
    • रांची में ‘इंटेन्सीफाइड एचआईवी कैंपेन 2026’ शुरू, स्वास्थ्य मंत्री बोले- रोकथाम और जागरूकता से ही संक्रमण पर लगेगी रोक
    • स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस के 29 अधिकारियों-कर्मियों को मिलेगा पुलिस पदक, 3 IPS और 5 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल
    • झारखंड का राजस्व घाटा हुआ शून्य, लेकिन 1.29 लाख करोड़ का कर्ज बढ़ा; CAG रिपोर्ट में बजट प्रबंधन पर सवाल
    • झारखंड में सरकारी योजनाओं पर CAG का बड़ा खुलासा: आवास योजना की 30% राशि खर्च नहीं, मनरेगा की 73% योजनाएं अधूरी
    • झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू 15 अगस्त से पांच दिवसीय दौरे पर रांची आएंगे, धनबाद-लोहरदगा-हजारीबाग में करेंगे समीक्षा बैठक
    • JPSC भर्ती घोटाले में बड़ा खुलासा: 20 अभ्यर्थियों से वसूले 5.80 करोड़, FRO-ACF पदों के लिए 35 लाख तक की सेटिंग
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » एक्सएलआरआइ पैकेज में बंपर प्लेसमेंट, 576 छात्रों को मिले 578 ऑफर्स, एक्सलर्स को मिला 1.1 करोड़ का इंटरनेशनल
    Jamshedpur

    एक्सएलआरआइ पैकेज में बंपर प्लेसमेंट, 576 छात्रों को मिले 578 ऑफर्स, एक्सलर्स को मिला 1.1 करोड़ का इंटरनेशनल

    LokchetnaBy LokchetnaFebruary 11, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    एक्सएलआरआइ जमशेदपुर और एक्सएलआरआइ दिल्ली-एनसीआर ने अपने दो वर्षीय पीजीडीएम (बिजनेस मैनेजमेंट) और पीजीडीएम (ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट) प्रोग्राम के 2024-26 बैच के लिए फाइनल प्लेसमेंट प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है. इस बैच के 576 छात्रों को 145 विभिन्न कंपनियों से कुल 578 ऑफर्स मिले, जिसमें 576 घरेलू और 2 अंतरराष्ट्रीय ऑफर्स शामिल हैं. खास बात यह रही कि 25 कंपनियां पहली बार एक्सएलआरआइ के साथ जुड़ीं, जो संस्थान की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है. प्लेसमेंट के दौरान छात्रों की क्षमता का प्रमाण देखते हुए 42.5 प्रतिशत छात्रों को प्री-प्लेसमेंट ऑफर्स (पीपीओ) मिले, जो उनके समर इंटर्नशिप प्रदर्शन पर आधारित थे.

    हम तैयार करते हैं एथिकल लीडर, जिसे कॉर्पोरेट सेक्टर भी तव्वजो देते हैं : डायरेक्टर

    एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर फादर एस. जॉर्ज ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “हमारे छात्रों को नैतिक नेतृत्वकर्ता के रूप में तैयार करना हमें गर्व की अनुभूति कराता है, जो कॉर्पोरेट जगत में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाने के लिए तैयार हैं. कहा कि आज के चुनौतीपूर्ण जॉब मार्केट में यह प्लेसमेंट सफलता हमारे लिए गर्व का विषय है. यह कॉर्पोरेट क्षेत्र से मिली मान्यता है कि हमारा मैनेजमेंट प्रोग्राम छात्रों को करियर के लिए कितना तैयार करता है और वे बदलते बिजनेस माहौल में कंपनियों का नेतृत्व कैसे कर सकते हैं. हमारे फैकल्टी सदस्यों की समर्पित मेंटरिंग ने छात्रों को बेहतर प्लेसमेंट हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. हम एथिकल कॉर्पोरेट लीडर तैयार करते हैं, जिसे पूरी दुनिया के कॉरपोरेट सेक्टर तव्वजो देते हैं.

    वेतन पैकेज में हुई शानदार वृद्धि

    इस प्लेसमेंट सीजन में ऑफर किए गए वेतन पैकेज ने एक्सएलआरआइ की मजबूत स्थिति को और मजबूत किया. बैच का मीडियन वेतन 29 लाख रुपये प्रति वर्ष रहा, जबकि टॉप 10 प्रतिशत छात्रों का औसत वेतन 49.2 लाख रुपये और टॉप 25 प्रतिशत का औसत 44.18 लाख रुपये प्रति वर्ष रहा. पूरे बैच का औसत वेतन 31.40 लाख रुपये प्रति वर्ष दर्ज किया गया. सबसे ऊंचा अंतरराष्ट्रीय ऑफर 1.10 करोड़ रुपये का था, जबकि घरेलू स्तर पर सबसे ऊंचा ऑफर 59 लाख रुपये प्रति वर्ष का मिला. ये आंकड़े संस्थान के छात्रों की उच्च गुणवत्ता और बाजार में उनकी मांग को प्रदर्शित करते हैं.

    वेतन के प्रमुख आंकड़े

    • औसत पैकेज 31.40 लाख पहुंचा. इस वर्ष प्लेसमेंट में छात्रों को मिलने वाले वेतन में जबरदस्त उछाल देखा गया.
    • औसत वेतन 31.40 लाख प्रति वर्ष
    • मध्यम वेतन (मेडियन सीटीसी ): 29 लाख प्रति वर्ष.
    • सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय पैकेज: 1.10 करोड़ प्रति वर्ष
    • सर्वाधिक घरेलू पैकेज: 59 लाख प्रति वर्ष

    – टॉप 10% छात्र: औसत 49.2 लाख का पैकेज हासिल करने में सफल रहे

    • प्लेसमेंट की मुख्य विशेषताएं

    इस वर्ष की भर्ती प्रक्रिया में 576 छात्रों के बैच ने हिस्सा लिया, जिनके लिए 145 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने शिरकत की.

    • पीपीओ का दबदबा: लगभग 42.5% छात्रों को उनकी समर इंटर्नशिप के दौरान ही प्री-प्लेसमेंट ऑफर (पीपीओ) मिल गए थे, जो उद्योग जगत में एक्सएलआरआइ के छात्रों की साख को दर्शाता है.
    • नए रिक्रूटर्स: 25 नयी कंपनियों ने पहली बार एक्सएलआरआइ के साथ साझेदारी की, जिनमें जोमैटो हाइपरप्योर, इंडिगो एयरलाइंस और रेजरपे जैसी प्रमुख कंपनियां शामिल हैं

    सेक्टर-वाइज प्रदर्शन:

    कंसल्टिंग का रहा बोलबाला :
    भर्ती में सबसे बड़ा हिस्सा कंसल्टिंग (36%) क्षेत्र का रहा. इसके बाद बीएफएसआइ (18%), आइटीइएस (15%) और सेल्स एंड मार्केटिंग (12%) का स्थान रहा

    • प्रमुख क्षेत्र और रिक्रूटर्स
      प्लेसमेंट में ऑफर किए गए रोल्स के आधार पर टॉप डोमेन कंसल्टिंग, बैंकिंग-फाइनेंशियल सर्विसेज एंड इंश्योरेंस (बीएफएसआई) और सेल्स एंड मार्केटिंग रहे. कुल ऑफर्स में से 36 प्रतिशत कंसल्टिंग क्षेत्र से आए, जबकि बीएफएसआई ने 18 प्रतिशत, सेल्स एंड मार्केटिंग ने 12 प्रतिशत और आईटीईएस ने 15 प्रतिशत रोल्स ऑफर किए. अन्य प्रमुख क्षेत्रों में ई-कॉमर्स, जनरल मैनेजमेंट और एफएमसीजी शामिल रहे. नियमित रिक्रूटर्स में एक्सेंचर स्ट्रैटेजी एंड कंसल्टिंग, एक्सेंचर टेक्नोलॉजी, आदित्य बिरला ग्रुप, अमेजन, अमेरिकन एक्सप्रेस, बजाज ऑटो, बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप, डेलॉइट यूएसआई, ईवाई पार्थेनॉन, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक और पीडब्ल्यूसी ने सबसे अधिक ऑफर्स दिए. नए रिक्रूटर्स में एनपैराडाइम, फर्स्टसोर्स, हाइलैब्स, इंडिजीन, इंडिगो एयरलाइंस, नेक्ससेल्स, रेजरपे, सेल्सकोड.एआई, सनश्योर एनर्जी, विक्रम सोलर, वाघ बकरी, वारई और जोमैटो हाइपरप्योर जैसी कंपनियां शामिल हुई.
    • सेक्टर प्रमुख कंपनियां

    कंसल्टिंग : एक्सेंचर स्ट्रेटजी, बीसीजी, बैन एंड कंपनी, मैकिन्से, पीडब्ल्यूसी, डेलॉयट
    बैंकिंग एंड फाइनेंस : जेपी मॉर्गन चेस, गोल्डमैन सैक्स, एचएसबीसी, कोटक बैंक, बार्कलेज
    एफएमसीजी एंड रिटेल : हिंदुस्तान यूनिलीवर , आईटीसी, नेस्ले, पीएंडजी, लोरियल
    टेक और ई-कॉमर्स : अमेजन, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, फ्लिपकार्ट, मीशो, नायका
    जनरल मैनेजमेंट : टाटा एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज, आदित्य बिड़ला ग्रुप, रिलायंस

    एचआर का मक्का बना रहा एक्सएलआरआइ :

    मानव संसाधन (एचआर) क्षेत्र में अपनी बादशाहत कायम रखते हुए एक्सएलआरआइ ने एक बार फिर साबित किया कि वह देश का सर्वश्रेष्ठ एचआर संस्थान है. अमेजन, एचयूएल और टाटा स्टील जैसी दिग्गज कंपनियों ने एचआर एनालिटिक्स और चीफ ऑफ स्टाफ जैसे महत्वपूर्ण पदों के लिए छात्रों का चयन किया.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lokchetna
    • Website

    Related Posts

    JPSC-JSSC विवाद पर कांग्रेस का BJP पर हमला, चार मंत्रियों ने कहा- छात्रों के आंदोलन को राजनीतिक रंग दे रही भाजपा

    August 12, 2026

    जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति विवाद में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, महाधिवक्ता की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय समिति गठित

    August 12, 2026

    रांची में ‘इंटेन्सीफाइड एचआईवी कैंपेन 2026’ शुरू, स्वास्थ्य मंत्री बोले- रोकथाम और जागरूकता से ही संक्रमण पर लगेगी रोक

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026243

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026169

    पश्चिम बंगाल: डेबरा में टीएमसी नेता हुमायूं कबीर गिरफ्तार, पुलिस जांच से राजनीतिक हलचल तेज

    June 29, 2026154
    Don't Miss
    Lead News

    JPSC-JSSC विवाद पर कांग्रेस का BJP पर हमला, चार मंत्रियों ने कहा- छात्रों के आंदोलन को राजनीतिक रंग दे रही भाजपा

    By Lok ChetnaAugust 12, 20260

    रांची: झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं को लेकर जारी विवाद के बीच कांग्रेस कोटे…

    जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति विवाद में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, महाधिवक्ता की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय समिति गठित

    August 12, 2026

    रांची में ‘इंटेन्सीफाइड एचआईवी कैंपेन 2026’ शुरू, स्वास्थ्य मंत्री बोले- रोकथाम और जागरूकता से ही संक्रमण पर लगेगी रोक

    August 12, 2026

    स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस के 29 अधिकारियों-कर्मियों को मिलेगा पुलिस पदक, 3 IPS और 5 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल

    August 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    JPSC-JSSC विवाद पर कांग्रेस का BJP पर हमला, चार मंत्रियों ने कहा- छात्रों के आंदोलन को राजनीतिक रंग दे रही भाजपा

    August 12, 2026

    जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति विवाद में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, महाधिवक्ता की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय समिति गठित

    August 12, 2026

    रांची में ‘इंटेन्सीफाइड एचआईवी कैंपेन 2026’ शुरू, स्वास्थ्य मंत्री बोले- रोकथाम और जागरूकता से ही संक्रमण पर लगेगी रोक

    August 12, 2026

    स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस के 29 अधिकारियों-कर्मियों को मिलेगा पुलिस पदक, 3 IPS और 5 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल

    August 12, 2026
    Bihar

    तेजस्वी यादव का NDA सरकार को अल्टीमेटम, बोले- छात्रों को रिहा नहीं किया तो होगा बड़ा आंदोलन

    July 27, 2026

    बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने दाखिल किया नामांकन, हलफनामे में बताई करोड़ों की संपत्ति

    July 10, 2026

    बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई: सिवान के उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ के 5 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 201% अधिक संपत्ति का आरोप

    July 9, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: मां आज से आमरण अनशन पर, दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

    July 9, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.