Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पलामू में अंधविश्वास का खौफनाक रूप, ओझा-गुणी के शक में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

    February 1, 2026

    धनबाद सदर अस्पताल : दीवार तोड़ने की मांग पर अधिवक्ताओं और स्वास्थ्यकर्मियों में टकराव

    February 1, 2026

    डंडा प्रखंड और मंझिआंव नगर पंचायत की मान्यता पर संकट, मिथिलेश ठाकुर ने सीएम से की यथावत रखने की मांग

    January 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पलामू में अंधविश्वास का खौफनाक रूप, ओझा-गुणी के शक में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या
    • धनबाद सदर अस्पताल : दीवार तोड़ने की मांग पर अधिवक्ताओं और स्वास्थ्यकर्मियों में टकराव
    • डंडा प्रखंड और मंझिआंव नगर पंचायत की मान्यता पर संकट, मिथिलेश ठाकुर ने सीएम से की यथावत रखने की मांग
    • Hazaribagh News: नशे के खिलाफ पुलिस की दोहरी बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर नेटवर्क ध्वस्त, 60 पेटी विदेशी शराब जब्त
    • MS धोनी बनेंगे झारखंड टूरिज्म के ब्रांड एंबेसडर, जल्द होगा एमओयू
    • बाबा राइस मिल ग्रुप पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, 42 ठिकानों पर छापेमारी, टैक्स चोरी का संदेह
    • Jamshedpur News: जमशेदपुर में शॉर्ट सर्किट से भीषण अग्निकांड, घर में सो रही वृद्धा की जिंदा जलकर मौत
    • Jharkhand News: रांची समेत झारखंड–बिहार के कई जिलों में आयकर विभाग का बड़ा छापा, टैक्स चोरी पर शिकंजा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » डंडा प्रखंड और मंझिआंव नगर पंचायत की मान्यता पर संकट, मिथिलेश ठाकुर ने सीएम से की यथावत रखने की मांग
    Garhwa

    डंडा प्रखंड और मंझिआंव नगर पंचायत की मान्यता पर संकट, मिथिलेश ठाकुर ने सीएम से की यथावत रखने की मांग

    LokchetnaBy LokchetnaJanuary 31, 2026No Comments26 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Garhwa : गढ़वा जिले में डंडा प्रखंड सह अंचल और मंझिआंव नगर पंचायत की मान्यता समाप्त किए जाने की संभावनाओं को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चिंता बढ़ती जा रही है। इस मुद्दे पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर दोनों प्रशासनिक इकाइयों की मान्यता यथावत बनाए रखने की मांग की है।

    मिथिलेश ठाकुर ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि गढ़वा जिला आज़ादी के बाद से ही स्वतंत्र अस्तित्व की लड़ाई लड़ता रहा है और 1991 में इसे पलामू से अलग कर जिला बनाया गया। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रशासनिक सुविधा, भौगोलिक स्थिति और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रखंडों का पुनर्गठन किया गया। इसी क्रम में वर्ष 2008 में डंडा प्रखंड का गठन हुआ, ताकि क्षेत्र की जनता को प्रशासनिक सेवाएं उनके नजदीक मिल सकें। डंडा प्रखंड का उद्घाटन दिशोम गुरु शिबू सोरेन के मुख्यमंत्री कार्यकाल में हुआ था, जिससे इसका ऐतिहासिक और राजनीतिक महत्व भी जुड़ा हुआ है।

    पत्र में बताया गया है कि डंडा प्रखंड मुख्यालय गढ़वा जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित है और यहां आदिवासी, पिछड़ा वर्ग, किसान, मजदूर और दलित समुदाय की बड़ी आबादी निवास करती है। प्रखंड और अंचल कार्यालय भूमि संबंधी कार्य, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र, पेंशन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जैसी आवश्यक सेवाओं के लिए स्थानीय जनता का मुख्य सहारा हैं। यदि डंडा प्रखंड की मान्यता समाप्त की जाती है, तो आम नागरिकों को दूर-दराज के कार्यालयों पर निर्भर रहना पड़ेगा, जिससे समय, धन और श्रम की भारी क्षति होगी।

    मिथिलेश ठाकुर ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से भी डंडा प्रखंड को समाप्त करने के प्रस्ताव को अव्यावहारिक बताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनसंख्या, भौगोलिक दूरी और सामाजिक परिस्थितियां इस प्रखंड के अस्तित्व को पूरी तरह उचित ठहराती हैं। ऐसे में इसे समाप्त करना जनहित के विरुद्ध होगा।

    पत्र में मंझिआंव नगर पंचायत का भी जिक्र किया गया है। बताया गया कि इसका गठन वर्ष 2010 में हुआ था, जिसमें तीन ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया। वर्तमान में नगर पंचायत क्षेत्र में 12 वार्ड और 21 गांव आते हैं। नगर पंचायत से राज्य सरकार को कर और अन्य स्रोतों से नियमित राजस्व भी प्राप्त होता है। इसके बावजूद जिला प्रशासन द्वारा डंडा प्रखंड सह अंचल और मंझिआंव नगर पंचायत की मान्यता समाप्त करने संबंधी पत्र मुख्य सचिव को भेजा जाना दुर्भाग्यपूर्ण और जनविरोधी कदम बताया गया है।

    Danda Block Garhwa News Hemant Soren Jharkhand Politics JMM News Manjhiwan Nagar Panchayat Mithilesh Thakur
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lokchetna
    • Website

    Related Posts

    पलामू में अंधविश्वास का खौफनाक रूप, ओझा-गुणी के शक में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

    February 1, 2026

    धनबाद सदर अस्पताल : दीवार तोड़ने की मांग पर अधिवक्ताओं और स्वास्थ्यकर्मियों में टकराव

    February 1, 2026

    Hazaribagh News: नशे के खिलाफ पुलिस की दोहरी बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर नेटवर्क ध्वस्त, 60 पेटी विदेशी शराब जब्त

    January 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Jharkhand News: जामताड़ा की जनता को अब मिलेगी 24 घंटे बिजली, मंत्री इरफान अंसारी ने बिजली विभाग को दिया सख्त अल्टीमेटम

    June 16, 2025144

    Palamu News : DIG नौशाद आलम का सख्त निर्देश, सरकारी मोबाइल पर पारिवारिक DP लगाने पर रोक

    June 28, 2025124

    Jharkhand News: DGP अनुराग गुप्ता को मिली राहत, महालेखाकार ने जारी किया प्रोविजनल पे-स्लीप

    June 26, 2025124

    बिरसा मुंडा शहादत दिवस: सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, कहा – धरती आबा का बलिदान नहीं भूला जा सकता

    June 9, 2025124
    Don't Miss
    Crime

    पलामू में अंधविश्वास का खौफनाक रूप, ओझा-गुणी के शक में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

    By LokchetnaFebruary 1, 202627

    पलामू: पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर से इलाके में…

    धनबाद सदर अस्पताल : दीवार तोड़ने की मांग पर अधिवक्ताओं और स्वास्थ्यकर्मियों में टकराव

    February 1, 2026

    डंडा प्रखंड और मंझिआंव नगर पंचायत की मान्यता पर संकट, मिथिलेश ठाकुर ने सीएम से की यथावत रखने की मांग

    January 31, 2026

    Hazaribagh News: नशे के खिलाफ पुलिस की दोहरी बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर नेटवर्क ध्वस्त, 60 पेटी विदेशी शराब जब्त

    January 31, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    पलामू में अंधविश्वास का खौफनाक रूप, ओझा-गुणी के शक में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

    February 1, 2026

    धनबाद सदर अस्पताल : दीवार तोड़ने की मांग पर अधिवक्ताओं और स्वास्थ्यकर्मियों में टकराव

    February 1, 2026

    डंडा प्रखंड और मंझिआंव नगर पंचायत की मान्यता पर संकट, मिथिलेश ठाकुर ने सीएम से की यथावत रखने की मांग

    January 31, 2026

    Hazaribagh News: नशे के खिलाफ पुलिस की दोहरी बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर नेटवर्क ध्वस्त, 60 पेटी विदेशी शराब जब्त

    January 31, 2026
    Bihar

    Jharkhand News: रांची समेत झारखंड–बिहार के कई जिलों में आयकर विभाग का बड़ा छापा, टैक्स चोरी पर शिकंजा

    January 29, 2026

    Bihar News: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के दही-चूड़ा भोज में पहुंचे तेज प्रताप यादव, सियासी हलचल तेज

    January 13, 2026

    बिहार चुनाव में लोक हारा, तंत्र जीता : तेजस्वी यादव नई सरकार पर 100 दिनों तक नहीं करेंगे कोई टिप्पणी

    January 11, 2026

    हम बंगाल में भी एनडीए सरकार बनाएंगे : चिराग पासवान

    January 11, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.