Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में 12 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार की सीट के पीछे बने गुप्त बॉक्स से बरामद हुई खेप

    June 26, 2026

    नशामुक्त झारखंड के संकल्प के साथ राज्यव्यापी अभियान का समापन, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी बोले- नशा व्यक्ति नहीं, पूरे समाज को करता है बर्बाद

    June 25, 2026

    RIMS में CID जांच का बड़ा असर: निदेशक-सह-सीईओ डॉ. राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की अधिसूचना

    June 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रांची में 12 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार की सीट के पीछे बने गुप्त बॉक्स से बरामद हुई खेप
    • नशामुक्त झारखंड के संकल्प के साथ राज्यव्यापी अभियान का समापन, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी बोले- नशा व्यक्ति नहीं, पूरे समाज को करता है बर्बाद
    • RIMS में CID जांच का बड़ा असर: निदेशक-सह-सीईओ डॉ. राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की अधिसूचना
    • पहली बार झारखंड में होगा डूरंड कप का आयोजन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तैयारियों की समीक्षा की
    • रांची रेलवे स्टेशन पर दो नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू, आरपीएफ ने यात्री का खोया हैंडबैग भी लौटाया
    • रांची में गैस सिलिंडर होम डिलीवरी में अनियमितता का खुलासा, इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी संचालक के खिलाफ पुलिस जांच में आरोप सही पाए गए
    • रांची में पारण परेड समारोह 2026: 340 प्रशिक्षु पुलिसकर्मी हुए पास आउट, हेमंत सोरेन बोले- जनता की सुरक्षा सर्वोच्च जिम्मेदारी
    • झारखंड में नशामुक्ति अभियान की शुरुआत, रांची में मैराथन दौड़ के जरिए युवाओं ने दिया नशे के खिलाफ बड़ा संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » Hazaribagh News: नशे के खिलाफ पुलिस की दोहरी बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर नेटवर्क ध्वस्त, 60 पेटी विदेशी शराब जब्त
    Crime

    Hazaribagh News: नशे के खिलाफ पुलिस की दोहरी बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर नेटवर्क ध्वस्त, 60 पेटी विदेशी शराब जब्त

    LokchetnaBy LokchetnaJanuary 31, 2026No Comments26 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Hazaribagh : हजारीबाग पुलिस ने नशे और अवैध तस्करी के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। एक ओर जहां एनडीपीएस एक्ट के तहत ब्राउन शुगर तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया है, वहीं दूसरी ओर अवैध विदेशी शराब तस्करी के प्रयास को भी नाकाम किया गया है। इन कार्रवाइयों से जिले में सक्रिय नशे के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

    ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 7 तस्कर गिरफ्तार

    पहली कार्रवाई के तहत हजारीबाग के कोर्रा थाना क्षेत्र में पुलिस ने 166.5 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ सात तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 3 लाख 51 हजार 700 रुपये नकद, दो मोटरसाइकिल और छह मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

    पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि नगवां हवाई अड्डा के समीप ब्राउन शुगर की खरीद-फरोख्त होने वाली है। इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। छापेमारी के दौरान नगवां हवाई अड्डा और काठी नेशन होटल के पीछे स्थित खंडहरनुमा मकान के पास से सात युवकों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे चतरा जिले से ब्राउन शुगर लाकर हजारीबाग के विभिन्न इलाकों में सप्लाई करते थे।
    इस मामले में कोर्रा थाना कांड संख्या 17/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    शराब तस्करी की कोशिश नाकाम, पिकअप चालक गिरफ्तार

    दूसरी कार्रवाई में टाटीझरीया थाना क्षेत्र के बौधा जंगल से करीब 60 पेटी विदेशी शराब बरामद की गई है। इस मामले में एक पिकअप चालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि जंगल के रास्ते अवैध शराब की तस्करी की जा रही है।

    छापेमारी के दौरान बिना नंबर की पिकअप गाड़ी को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन छोड़कर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में पिकअप से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रामचन्द्र साव बताया। आरोपी के खिलाफ टाटीझरीया थाना कांड संख्या 11/26 के तहत बीएनएस की धाराओं और उत्पाद अधिनियम की धारा 47(ए) में केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार जब्त शराब झारखंड से बिहार ले जाई जा रही थी।

    नशे के खिलाफ अभियान जारी

    गौरतलब है कि हजारीबाग पुलिस लगातार नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। बीते दिनों जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से अफीम, गांजा और अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद की गई है, वहीं सैकड़ों एकड़ में लगी अवैध अफीम की खेती को भी नष्ट किया गया है। पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में नशे और तस्करी के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा।

    Brown Sugar Smuggling Crime News Jharkhand drug trafficking Hazaribagh News illegal liquor Jharkhand police NDPS Act
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lokchetna
    • Website

    Related Posts

    रांची में 12 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार की सीट के पीछे बने गुप्त बॉक्स से बरामद हुई खेप

    June 26, 2026

    नशामुक्त झारखंड के संकल्प के साथ राज्यव्यापी अभियान का समापन, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी बोले- नशा व्यक्ति नहीं, पूरे समाज को करता है बर्बाद

    June 25, 2026

    RIMS में CID जांच का बड़ा असर: निदेशक-सह-सीईओ डॉ. राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की अधिसूचना

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026234

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026159

    JAC 10th Result 2026 जारी, झारखंड बोर्ड मैट्रिक में 95.27 प्रतिशत छात्र पास

    April 23, 2026153
    Don't Miss
    Lead News

    रांची में 12 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार की सीट के पीछे बने गुप्त बॉक्स से बरामद हुई खेप

    By Lok ChetnaJune 26, 20260

    रांची: राजधानी रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के…

    नशामुक्त झारखंड के संकल्प के साथ राज्यव्यापी अभियान का समापन, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी बोले- नशा व्यक्ति नहीं, पूरे समाज को करता है बर्बाद

    June 25, 2026

    RIMS में CID जांच का बड़ा असर: निदेशक-सह-सीईओ डॉ. राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की अधिसूचना

    June 25, 2026

    पहली बार झारखंड में होगा डूरंड कप का आयोजन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तैयारियों की समीक्षा की

    June 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    रांची में 12 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार की सीट के पीछे बने गुप्त बॉक्स से बरामद हुई खेप

    June 26, 2026

    नशामुक्त झारखंड के संकल्प के साथ राज्यव्यापी अभियान का समापन, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी बोले- नशा व्यक्ति नहीं, पूरे समाज को करता है बर्बाद

    June 25, 2026

    RIMS में CID जांच का बड़ा असर: निदेशक-सह-सीईओ डॉ. राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की अधिसूचना

    June 25, 2026

    पहली बार झारखंड में होगा डूरंड कप का आयोजन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तैयारियों की समीक्षा की

    June 25, 2026
    Bihar

    बिहार टेंडर घोटाला जांच तेज: निलंबित आईएएस अधिकारियों के घर पहुंची एसवीयू, मातृस्वा इंफ्रा के निदेशक के यहां भी छापेमारी

    June 19, 2026

    नगरनौसा डिग्री कॉलेज विवाद ने लिया हिंसक रूप, छात्रों और पुलिस में पथराव, लाठीचार्ज के बाद 7 हिरासत में

    June 18, 2026

    खान सर पर फिर गंभीर आरोप: रौशन आनंद ने भाई की हत्या और साजिश का लगाया आरोप, एफआईआर की मांग को लेकर थाने के बाहर धरना

    June 18, 2026

    सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में 29 प्रस्ताव मंजूर, सैटेलाइट टाउनशिप, हेली टूरिज्म और भूमि नीति पर बड़े फैसले

    June 18, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.