Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गुमला लापता बच्ची केस में हाईकोर्ट सख्त, 2 हफ्ते में प्रगति नहीं तो सीबीआई जांच के संकेत

    April 20, 2026

    चतरा में होम गार्ड बहाली का उपायुक्त रवि आनंद ने किया निरीक्षण, पारदर्शी प्रक्रिया के दिए निर्देश

    April 20, 2026

    अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान में झारखंड रहा प्रथम

    April 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गुमला लापता बच्ची केस में हाईकोर्ट सख्त, 2 हफ्ते में प्रगति नहीं तो सीबीआई जांच के संकेत
    • चतरा में होम गार्ड बहाली का उपायुक्त रवि आनंद ने किया निरीक्षण, पारदर्शी प्रक्रिया के दिए निर्देश
    • अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान में झारखंड रहा प्रथम
    • प्रश्नपत्र लीक कांड में बड़ा एक्शन, पटना में रांची पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, फरार माफिया की तलाश तेज
    • जमशेदपुर में स्वर्णरेखा किनारे 227 किलो का बम बरामद, सेना डिफ्यूज करने में जुटी, इलाके में हाई अलर्ट
    • झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन, लेखा शाखा में 3 साल से जमे कर्मियों को 48 घंटे में हटाने का आदेश
    • साहिबगंज सब्जी मंडी में भीषण आग, दर्जनों दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान
    • Koderma News: कोडरमा स्टेशन पर अंतरराज्यीय छिनतई गैंग पकड़ा गया, तीन अपराधी गिरफ्तार, महिला चोर भी दबोची गईं
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » हम बंगाल में भी एनडीए सरकार बनाएंगे : चिराग पासवान
    Bihar

    हम बंगाल में भी एनडीए सरकार बनाएंगे : चिराग पासवान

    LokchetnaBy LokchetnaJanuary 11, 2026No Comments33 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल में भी एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने संकेत दिया कि उनकी पार्टी आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में उतर सकती है। चिराग पासवान रविवार को पटना में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

    उन्होंने बताया कि लोजपा (रा) के सांसद राजेश वर्मा इस समय पश्चिम बंगाल में कैंप कर रहे हैं और वहां के राजनीतिक हालात का आकलन किया जा रहा है। एनडीए की बैठक के बाद यह तय होगा कि पार्टी बंगाल में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि पश्चिम बंगाल और असम – दोनों राज्यों में एनडीए की सरकार बनेगी।

    नए साल में पहली बार पटना पहुंचे चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

    विपक्ष पर हमला बोलते हुए चिराग पासवान ने कहा कि कांग्रेस और राजद के कई विधायकों में भारी असंतोष है और विपक्ष के कई नेता व विधायक उनके संपर्क में हैं। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वे जिम्मेदारी लेने के बजाय हार के लिए वोट चोरी का झूठा आरोप लगा रहे हैं। यदि यही स्थिति रही तो राजद का नामोनिशान मिट जाएगा।

    विधायकों की टूट-फूट के सवाल पर उन्होंने कहा कि एनडीए के पास बिहार में दो सौ से अधिक विधायकों के साथ मजबूत सरकार है और विपक्ष को तोड़ने की कोई जरूरत नहीं है। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि विपक्ष के कुछ विधायक समय-समय पर संपर्क में जरूर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे खुद पार्टी टूटने का दर्द झेल चुके हैं, इसलिए ऐसी राजनीति को कभी बढ़ावा नहीं देते।

    खरमास के बाद ‘आभार यात्रा’

    चिराग पासवान ने बिहार में चुनावी जीत के लिए जनता का आभार जताने के उद्देश्य से खरमास समाप्त होने के बाद ‘आभार यात्रा’ निकालने की घोषणा की। साथ ही 15 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर लोजपा (रा) की ओर से दही–चूड़ा भोज का आयोजन किया जाएगा।

    सांसद निधि, भारत रत्न और अन्य मुद्दे

    लोजपा (रा) सांसद शाम्भवी चौधरी द्वारा सांसद निधि फंड खर्च न करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि फंड की नियमित समीक्षा होती है और वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले खर्च का पर्याप्त समय है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर उन्होंने कहा कि यह केंद्र सरकार का निर्णय है, लेकिन व्यक्तिगत रूप से वे इस मांग का समर्थन करते हैं।

    इसके अलावा चिराग पासवान ने सीएए, एनआरसी, मनरेगा और राम मंदिर जैसे मुद्दों पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मनरेगा को भ्रष्टाचार की योजना के रूप में चलाया, जिसे केंद्र सरकार सुधार रही है। राम मंदिर और ‘जी राम जी’ जैसे मुद्दों पर कांग्रेस के रुख को भी उन्होंने विरोधाभासी बताया।

    Bihar Politics Chirag Paswan Indian Politics LJP Ram Vilas NDA Nitish Kumar Patna News Tejashwi Yadav West Bengal Election
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lokchetna
    • Website

    Related Posts

    गुमला लापता बच्ची केस में हाईकोर्ट सख्त, 2 हफ्ते में प्रगति नहीं तो सीबीआई जांच के संकेत

    April 20, 2026

    चतरा में होम गार्ड बहाली का उपायुक्त रवि आनंद ने किया निरीक्षण, पारदर्शी प्रक्रिया के दिए निर्देश

    April 20, 2026

    अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान में झारखंड रहा प्रथम

    April 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Jharkhand News: जामताड़ा की जनता को अब मिलेगी 24 घंटे बिजली, मंत्री इरफान अंसारी ने बिजली विभाग को दिया सख्त अल्टीमेटम

    June 16, 2025146

    Palamu News : DIG नौशाद आलम का सख्त निर्देश, सरकारी मोबाइल पर पारिवारिक DP लगाने पर रोक

    June 28, 2025127

    Jharkhand News: DGP अनुराग गुप्ता को मिली राहत, महालेखाकार ने जारी किया प्रोविजनल पे-स्लीप

    June 26, 2025125

    बिरसा मुंडा शहादत दिवस: सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, कहा – धरती आबा का बलिदान नहीं भूला जा सकता

    June 9, 2025125
    Don't Miss
    Lead News

    गुमला लापता बच्ची केस में हाईकोर्ट सख्त, 2 हफ्ते में प्रगति नहीं तो सीबीआई जांच के संकेत

    By Lok ChetnaApril 20, 202664

    रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने गुमला जिले में वर्षों से लापता एक बच्ची के मामले में…

    चतरा में होम गार्ड बहाली का उपायुक्त रवि आनंद ने किया निरीक्षण, पारदर्शी प्रक्रिया के दिए निर्देश

    April 20, 2026

    अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान में झारखंड रहा प्रथम

    April 20, 2026

    प्रश्नपत्र लीक कांड में बड़ा एक्शन, पटना में रांची पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, फरार माफिया की तलाश तेज

    April 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    गुमला लापता बच्ची केस में हाईकोर्ट सख्त, 2 हफ्ते में प्रगति नहीं तो सीबीआई जांच के संकेत

    April 20, 2026

    चतरा में होम गार्ड बहाली का उपायुक्त रवि आनंद ने किया निरीक्षण, पारदर्शी प्रक्रिया के दिए निर्देश

    April 20, 2026

    अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान में झारखंड रहा प्रथम

    April 20, 2026

    प्रश्नपत्र लीक कांड में बड़ा एक्शन, पटना में रांची पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, फरार माफिया की तलाश तेज

    April 20, 2026
    Bihar

    Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री बनते ही एक्शन में सम्राट चौधरी, विकास का रोडमैप तैयार, मोदी-नीतीश मॉडल पर जोर

    April 15, 2026

    Bihar News: बिहार में विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव होंगे डिप्टी सीएम, मई में होगा मंत्रिमंडल विस्तार

    April 15, 2026

    Bihar News: बिहार में सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, पहली बार भाजपा की अपनी सरकार बनी

    April 15, 2026

    सम्राट चौधरी: जानिए सियासत में कैसे बने मजबूत नेता, राजनीतिक सफर और प्रोफाइल | बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

    April 14, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.