झारखंड: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी इस वर्ष श्रावणी मेले के दौरान एक बार फिर आस्था की डगर पर निकलने जा रहे हैं। वे बिहार के सुल्तानगंज से झारखंड के प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम (बाबाधाम) तक 100 किलोमीटर से अधिक की कांवर यात्रा करेंगे और बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे।
मनोज तिवारी की 100 किमी कांवर यात्रा होगी पूरी तरह पैदल
सांसद मनोज तिवारी ने बताया कि यह कांवड़ यात्रा पूरी तरह पैदल होगी और वे इसे 3 अगस्त तक पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि करीब 30 वर्षों बाद वे बाबाधाम की यात्रा कर रहे हैं।
क्या बोले सांसद मनोज तिवारी?
मनोज तिवारी ने कहा, “यह यात्रा मेरे लिए एक आध्यात्मिक अनुभव है। मैं भगवान शिव से दिल्ली, बिहार और पूरे देश के लोगों के कल्याण की प्रार्थना करूंगा।”
भाजपा के पूर्वांचली चेहरे के रूप में मनोज तिवारी
मनोज तिवारी तीन बार उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सांसद रह चुके हैं और दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनका पूर्वांचल से गहरा जुड़ाव है और वे पार्टी में एक प्रमुख पूर्वांचली चेहरा माने जाते हैं।
बाबा बैद्यनाथ धाम का महत्व
बाबा बैद्यनाथ धाम (बाबाधाम) झारखंड के देवघर जिले में स्थित बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। श्रावणी मेले के दौरान लाखों श्रद्धालु सुल्तानगंज से गंगा जल लेकर पैदल यात्रा कर बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करते हैं।
इसे भी पढ़ें

