Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम

    September 1, 2026

    झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा

    August 24, 2026

    संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल  

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम
    • झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा
    • संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल  
    • स्त्री को देवी मत बनाईये, बस उसे उसके अधिकार दे दीजिये
    • कानपुर में छात्र का कथित पिस्टल के साथ वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग
    • JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप
    • JPSC-JSSC आंदोलन में पहुंचे रघुवर दास, सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम; बोले- मांगें नहीं मानीं तो बैठूंगा अनशन पर
    • मधुकम के 12 मकानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से महादेव उरांव को झटका, एसएलपी खारिज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » RANCHI NEWS: रात में RIMS अस्पताल की व्यवस्था बेकाबू, डायरेक्टर ने भी मानी लापरवाही
    Health

    RANCHI NEWS: रात में RIMS अस्पताल की व्यवस्था बेकाबू, डायरेक्टर ने भी मानी लापरवाही

    LokchetnaBy LokchetnaJuly 24, 2025No Comments35 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची: झारखंड की राजधानी रांची स्थित राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) की रात की व्यवस्था अब सवालों के घेरे में है। खुद RIMS के निदेशक डॉ. राजकुमार ने माना है कि रात के समय अस्पताल पूरी तरह ‘आउट ऑफ कंट्रोल’ हो जाता है। गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि यह समस्या केवल बाहरी नहीं, बल्कि आंतरिक व्यवस्थाओं से भी जुड़ी हुई है।

    RIMS अस्पताल में इमरजेंसी व्यवस्था पर सवाल

    डायरेक्टर से जब पूछा गया कि क्यों मरीजों को रात में इधर-उधर भटकना पड़ता है, उन्होंने स्पष्ट कहा कि “इससे इनकार नहीं किया जा सकता”। कई बार गंभीर मरीजों को रात में निजी अस्पतालों से रेफर किया जाता है, जिससे लोड अचानक बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी में मार्टलिटी रेट लगभग 40 प्रतिशत है, जो संसाधनों की सीमितता को दर्शाता है।

    RIMS इमरजेंसी में मिलेंगे और बेड

    रात के वक्त बढ़ते मरीजों के दबाव को देखते हुए RIMS इमरजेंसी में बेड की संख्या बढ़ाई जा रही है। पहले ही 30 बेड जोड़े गए थे, और अब ऑंकोलॉजी विंग में 60 बेड का नया वार्ड तैयार किया जा रहा है, जिसमें ऑक्सीजन सपोर्ट की सुविधा होगी।

    RIO भवन का अगस्त में उद्घाटन संभावित

    डॉ. राजकुमार ने जानकारी दी कि रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ ऑप्थैल्मोलॉजी (RIO) का निर्माण कार्य जुलाई में पूरा हो जाएगा और अगस्त 2025 में इसका उद्घाटन किया जाएगा। इसके शुरू होने से नेत्र रोगियों को अलग से समर्पित सुविधा मिल सकेगी।

    स्टाफ की कमी से जूझ रहा RIMS

    अस्पताल प्रशासन ने माना कि मैनपावर की भारी कमी बनी हुई है। फिलहाल 97 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों और 20 टेक्नीशियन की नियुक्ति हुई है। साथ ही, 140 नर्सों की बहाली का प्रस्ताव कार्मिक विभाग को भेजा गया है। एनेस्थेटिस्ट और अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को भी जल्द दूर करने की योजना है।

    1400 सीसीटीवी से होगी निगरानी

    रात की अव्यवस्था को कंट्रोल करने के लिए RIMS परिसर में 1400 सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी है। इसका टेंडर भी किया जा चुका है, जिससे परिसर की निगरानी कड़ी की जा सकेगी।

    सुरक्षा में लापरवाही, होमगार्ड्स पर सख्ती

    डायरेक्टर ने होमगार्ड्स की लापरवाही पर नाराजगी जताई। कई होमगार्ड्स ड्यूटी नहीं कर रहे और फर्जी हाजिरी लगा रहे हैं। अब सभी को बायोमीट्रिक अटेंडेंस देना अनिवार्य किया गया है। जल्द ही 50% प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड्स की भी नियुक्ति की जाएगी।

    MRI मशीन को लेकर प्रक्रिया जारी

    RIMS में MRI मशीन की स्थापना में अब भी समय लग रहा है। टेंडर हो चुका है लेकिन स्थान चिन्हित करने और स्क्रैप हटाने में विलंब हो रहा है। स्क्रैप हटाने के लिए एजेंसी ने 22 लाख की बोली लगाई थी, लेकिन काम में देरी हो रही है। फिलहाल 1.2 किमी रेडियस के भीतर MRI सेंटर से सहयोग लेने की योजना है।

    सफाई एजेंसी पर 60 लाख की रोक

    प्रबंधन ने सफाई एजेंसी की लापरवाही को लेकर कड़ा कदम उठाया है। करीब 60 लाख रुपये का भुगतान रोक दिया गया है और कर्मियों का PF व ESIC जमा कराने का निर्देश दिया गया है। एजेंसी की लापरवाही की शिकायत लेबर कमिश्नर तक पहुंचाई गई है।

    75 करोड़ की खरीदारी और नई मशीनें

    अस्पताल में 70% चिकित्सा जरूरतों को पूरा करने के लिए अब तक 75 करोड़ रुपये के मेडिकल उपकरणों की खरीद की जा चुकी है। जल्द ही 50 से अधिक नई मशीनें और लाई जाएंगी। लैब इंफॉर्मेशन सिस्टम का ट्रायल भी शुरू हो गया है। नवनिर्मित सेंट्रल लैब में हर दिन 600 से अधिक मरीजों की जांच की जा रही है।

    निजी ब्रांड की दवा लिखने पर होगी कार्रवाई

    डायरेक्टर ने चेतावनी दी है कि ब्रांडेड दवाएं लिखने वाले डॉक्टरों पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, स्टेंट व पेसमेकर की सप्लाई नियमित करने का निर्देश भी दिया गया है।

    साफ-सफाई और किचन के लिए नई एजेंसी की तलाश

    RIMS कैंपस में सीवरेज और ड्रेनेज की स्थिति स्पष्ट नहीं है। इसके लिए विस्तृत सर्वे कराया जा रहा है। वहीं हॉस्पिटल किचन के लिए भी नया टेंडर जारी किया गया है।

    emergency fire rescue family trapped in fire fire accident Jharkhand Fire in Seraikela Hindi news Jharkhand Jharkhand breaking news Jharkhand Fire News Jharkhand Latest News Jharkhand News Kandra clothes shop fire Kandra Fire Incident Kandra latest news Kandra local news Kandra market fire Seraikela headlines Seraikela News
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lokchetna
    • Website

    Related Posts

    असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम

    September 1, 2026

    झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा

    August 24, 2026

    संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल  

    August 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    कानपुर में छात्र का कथित पिस्टल के साथ वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग

    August 15, 2026383

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026243

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026171
    Don't Miss
    Jharkhand

    असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम

    By Siyasi KhabarSeptember 1, 20266

    Ranchi : नेतरहाट की पहाड़ियों में उगने वाली प्रीमियम गुणवत्ता की नाशपाती अब स्थानीय हाट-बाजारों…

    झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा

    August 24, 2026

    संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल  

    August 23, 2026

    स्त्री को देवी मत बनाईये, बस उसे उसके अधिकार दे दीजिये

    August 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम

    September 1, 2026

    झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा

    August 24, 2026

    संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल  

    August 23, 2026

    JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप

    August 13, 2026
    Bihar

    तेजस्वी यादव का NDA सरकार को अल्टीमेटम, बोले- छात्रों को रिहा नहीं किया तो होगा बड़ा आंदोलन

    July 27, 2026

    बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने दाखिल किया नामांकन, हलफनामे में बताई करोड़ों की संपत्ति

    July 10, 2026

    बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई: सिवान के उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ के 5 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 201% अधिक संपत्ति का आरोप

    July 9, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: मां आज से आमरण अनशन पर, दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

    July 9, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.