Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    JPSC भर्ती विवाद: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने तीनों सदस्यों को बर्खास्त कर CBI जांच की उठाई मांग

    July 30, 2026

    Jharkhand Encounter: हजारीबाग में प्रिंस खान गैंग से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश गोली लगने से घायल, कई फरार

    July 30, 2026

    खूंटी के बाबा आम्रेश्वर धाम में अर्जुन मुंडा ने की पूजा, झारखंडवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • JPSC भर्ती विवाद: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने तीनों सदस्यों को बर्खास्त कर CBI जांच की उठाई मांग
    • Jharkhand Encounter: हजारीबाग में प्रिंस खान गैंग से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश गोली लगने से घायल, कई फरार
    • खूंटी के बाबा आम्रेश्वर धाम में अर्जुन मुंडा ने की पूजा, झारखंडवासियों के सुख-समृद्धि की कामना
    • Jharkhand News: सीआईपी रांची में नशा मुक्ति मरीजों को अब मुफ्त मिलेगी दवा, सिंथेटिक ड्रग्स की गिरफ्त में बढ़ रहे युवा
    • Sawan 2026: सावन के पहले दिन पहाड़ी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जलाभिषेक के लिए विशेष व्यवस्था
    • 10 हजार सेवानिवृत्त और दिवंगत अप्रशिक्षित शिक्षकों को बड़ी राहत, मिलेगा 5 से 15 लाख रुपये तक का एरियर
    • Shravani Mela 2026: देवघर में आज दिखेगा भव्य ड्रोन शो, आसमान में उभरेंगी महादेव और बाबा बैद्यनाथ की दिव्य आकृतियां
    • Shravani Mela 2026: बाबा बैद्यनाथ और बासुकीनाथ धाम में VIP दर्शन पूरी तरह बंद, सभी श्रद्धालुओं के लिए समान व्यवस्था
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » झारखंड में पहले चरण की 43 सीटों पर 64.86 मतदान, खरसावां में सबसे ज्यादा 77.32 और रांची में सबसे कम 51.50 प्रतिशत वोटिंग
    Jharkhand

    झारखंड में पहले चरण की 43 सीटों पर 64.86 मतदान, खरसावां में सबसे ज्यादा 77.32 और रांची में सबसे कम 51.50 प्रतिशत वोटिंग

    LokchetnaBy LokchetnaNovember 13, 2024No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण के तहत 43 सीटों पर बुधवार को मतदान संपन्न हो गया। चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार कुल 64.86 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। यह शाम पांच बजे तक का प्रारंभिक आंकड़ा है। फाइनल आंकड़े में कुछ प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। खास बात यह रही कि दशकों तक नक्सल प्रभावित रहे इलाकों में बंपर वोटिंग हुई। प्रायः सभी क्षेत्रों में महिला और युवा वोटरों में जबरदस्त उत्साह देखा गया।

    प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार सरायकेला-खरसावां जिले की सीटों पर सबसे अधिक 72.19 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया है, जबकि सबसे कम वोटिंग हजारीबाग जिले में 59.13 फीसदी दर्ज की गई है। विधानसभावार मतदान प्रतिशत पर निगाह डालें तो कोल्हान प्रमंडल की खरसावां सीट पर सबसे ज्यादा 77.32 प्रतिशत वोट पड़े हैं। रांची शहरी विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 51.50 मतदाताओं ने ही मताधिकार का इस्तेमाल किया है। जिन अन्य सीटों पर 70 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है, उसमें बहरागोड़ा में 76.15, लोहरदगा में 73.21, मांडर में 72.13, पोटका में 72.29, सरायकेला में 71.54, सिसई में 71.21 और बिशुनपुर में 70.06 प्रतिशत वोट रिकॉर्ड किया गया है।

    इस चरण में 20 अनुसूचित जनजाति और 6 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं, जबकि 17 सीटें सामान्य हैं। मतदान संपन्न होने के साथ ही कुल 683 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। इस चरण के प्रमुख प्रत्याशियों में पूर्व सीएम चंपई सोरेन, उनके पुत्र बाबूलाल सोरेन झारखंड सरकार के छह मंत्रियों डॉ रामेश्वर उरांव, मिथिलेश ठाकुर, बन्ना गुप्ता, दीपक बिरुआ, बैद्यनाथ राम और रामदास सोरेन, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा, ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास साहू, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीपी सिंह, पूर्व मंत्री सरयू राय, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे पूर्व आईपीएस डॉ अजय कुमार, राज्यसभा की सांसद डॉ महुआ माजी, पूर्व सीएम मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा, पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही, डॉ नीरा यादव आदि शामिल हैं।

    इन चरण में मतदान के लिए 15 हजार 344 मतदान केंद्र बनाए गए थे, जहां सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ था। राज्य में 950 मतदान केंद्र ऐसे रहे, जहां शाम चार बजे तक मतदान कराया गया। निर्वाचन आयोग ने अति संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा की दृष्टि से यह निर्णय लिया था।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lokchetna
    • Website

    Related Posts

    JPSC भर्ती विवाद: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने तीनों सदस्यों को बर्खास्त कर CBI जांच की उठाई मांग

    July 30, 2026

    Jharkhand Encounter: हजारीबाग में प्रिंस खान गैंग से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश गोली लगने से घायल, कई फरार

    July 30, 2026

    खूंटी के बाबा आम्रेश्वर धाम में अर्जुन मुंडा ने की पूजा, झारखंडवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

    July 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026243

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026169

    पश्चिम बंगाल: डेबरा में टीएमसी नेता हुमायूं कबीर गिरफ्तार, पुलिस जांच से राजनीतिक हलचल तेज

    June 29, 2026154
    Don't Miss
    Lead News

    JPSC भर्ती विवाद: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने तीनों सदस्यों को बर्खास्त कर CBI जांच की उठाई मांग

    By Lok ChetnaJuly 30, 20260

    रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) भर्ती मामले को लेकर राज्य की राजनीति तेज हो…

    Jharkhand Encounter: हजारीबाग में प्रिंस खान गैंग से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश गोली लगने से घायल, कई फरार

    July 30, 2026

    खूंटी के बाबा आम्रेश्वर धाम में अर्जुन मुंडा ने की पूजा, झारखंडवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

    July 30, 2026

    Jharkhand News: सीआईपी रांची में नशा मुक्ति मरीजों को अब मुफ्त मिलेगी दवा, सिंथेटिक ड्रग्स की गिरफ्त में बढ़ रहे युवा

    July 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    JPSC भर्ती विवाद: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने तीनों सदस्यों को बर्खास्त कर CBI जांच की उठाई मांग

    July 30, 2026

    Jharkhand Encounter: हजारीबाग में प्रिंस खान गैंग से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश गोली लगने से घायल, कई फरार

    July 30, 2026

    खूंटी के बाबा आम्रेश्वर धाम में अर्जुन मुंडा ने की पूजा, झारखंडवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

    July 30, 2026

    Jharkhand News: सीआईपी रांची में नशा मुक्ति मरीजों को अब मुफ्त मिलेगी दवा, सिंथेटिक ड्रग्स की गिरफ्त में बढ़ रहे युवा

    July 30, 2026
    Bihar

    तेजस्वी यादव का NDA सरकार को अल्टीमेटम, बोले- छात्रों को रिहा नहीं किया तो होगा बड़ा आंदोलन

    July 27, 2026

    बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने दाखिल किया नामांकन, हलफनामे में बताई करोड़ों की संपत्ति

    July 10, 2026

    बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई: सिवान के उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ के 5 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 201% अधिक संपत्ति का आरोप

    July 9, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: मां आज से आमरण अनशन पर, दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

    July 9, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.