Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गुमला के गेतुपानी गांव में आज भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव, गंदा पानी पीने और पगडंडी के सहारे जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण

    June 27, 2026

    खूंटी में आम की बंपर पैदावार, लेकिन नहीं मिल रहा उचित दाम; हाथियों के खतरे के बीच किसान बेचने को मजबूर

    June 27, 2026

    गुमला रिकॉर्ड रूम की बदहाल स्थिति से जमीन के हजारों अभिलेख खतरे में, सुरक्षित भवन में स्थानांतरण की उठी मांग

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गुमला के गेतुपानी गांव में आज भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव, गंदा पानी पीने और पगडंडी के सहारे जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण
    • खूंटी में आम की बंपर पैदावार, लेकिन नहीं मिल रहा उचित दाम; हाथियों के खतरे के बीच किसान बेचने को मजबूर
    • गुमला रिकॉर्ड रूम की बदहाल स्थिति से जमीन के हजारों अभिलेख खतरे में, सुरक्षित भवन में स्थानांतरण की उठी मांग
    • गया में शादी का झांसा देकर मध्य प्रदेश के दो युवकों से 1.70 लाख की लूट, कथित लुटेरी दुल्हन समेत कई लोगों पर केस दर्ज
    • वेनेजुएला में फिर आया भूकंप का झटका, दो विनाशकारी भूकंपों के बाद आफ्टरशॉक से दहशत; 920 से अधिक लोगों की मौत
    • रांची की 1100 करोड़ की जलापूर्ति योजना अधर में, पाइपलाइन अधूरी होने से 5 लाख लोगों को नहीं मिला पानी
    • 3 जुलाई तक बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट, 1 जुलाई को रांची में भारी बारिश के आसार
    • झारखंड भाजपा का 24 घंटे प्रवास अभियान शुरू, 30 जून तक सभी जिलों में पहुंचेंगे प्रदेश पदाधिकारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » 3 जुलाई तक बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट, 1 जुलाई को रांची में भारी बारिश के आसार
    Lead News

    3 जुलाई तक बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट, 1 जुलाई को रांची में भारी बारिश के आसार

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaJune 27, 2026No Comments131 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची: झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में 27 जून (शनिवार) से 3 जुलाई तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने इस अवधि के दौरान आकाश में बादल छाए रहने, कई स्थानों पर बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 1 जुलाई को रांची में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। दूसरी ओर पलामू, चतरा और गढ़वा जैसे जिलों में फिलहाल गर्मी का असर बना हुआ है।

    राज्य में सामान्य से 61 प्रतिशत कम हुई बारिश

    मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 1 जून से 26 जून तक झारखंड में सामान्य से काफी कम वर्षा दर्ज की गई है। इस अवधि में राज्य में सामान्य वर्षा 149.8 मिलीमीटर होनी चाहिए थी, जबकि केवल 59 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई, जो सामान्य से लगभग 61 प्रतिशत कम है।

    रांची में भी अब तक सामान्य से कम वर्षा हुई है। यहां 1 से 26 जून के बीच सामान्य वर्षा 158.2 मिलीमीटर मानी जाती है, जबकि अब तक केवल 125.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

    वज्रपात से चार लोगों की मौत

    शुक्रवार को राज्य के विभिन्न जिलों में वज्रपात की घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई।

    लोहरदगा के बगडू थाना क्षेत्र के चरहु गांव में 48 वर्षीय हशीदा खातून की बकरी चराने के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं, कुडू थाना क्षेत्र के सलगी कोलपारा गांव में घुरती उरांव की जान चली गई।

    इसी तरह लातेहार जिले के बालूमाथ प्रखंड के पिंडारकोम गांव में 16 वर्षीय सुकरी कुमारी की वज्रपात से मौत हो गई। वहीं, चतरा जिले के लावालौंग प्रखंड के झरीनिया गांव में 17 वर्षीय पूजा कुमारी की भी वज्रपात की चपेट में आने से मृत्यु हो गई।

    30 जून तक ऐसा रहेगा मौसम

    मौसम विभाग के अनुसार, 27 जून से 30 जून के बीच झारखंड के अधिकांश हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि कुछ इलाकों में मेघ गर्जन और वज्रपात की भी आशंका है।

    इस दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके बाद अगले दो दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और वज्रपात के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

    Heavy Rain Ranchi IMD Jharkhand Jharkhand rain news Jharkhand weather Lightning Alert Monsoon 2026 Rain Alert Ranchi rain Ranchi weather Thunderstorm Alert Weather News Weather Update Jharkhand Yellow Alert
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    गुमला के गेतुपानी गांव में आज भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव, गंदा पानी पीने और पगडंडी के सहारे जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण

    June 27, 2026

    खूंटी में आम की बंपर पैदावार, लेकिन नहीं मिल रहा उचित दाम; हाथियों के खतरे के बीच किसान बेचने को मजबूर

    June 27, 2026

    गुमला रिकॉर्ड रूम की बदहाल स्थिति से जमीन के हजारों अभिलेख खतरे में, सुरक्षित भवन में स्थानांतरण की उठी मांग

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026234

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026159

    JAC 10th Result 2026 जारी, झारखंड बोर्ड मैट्रिक में 95.27 प्रतिशत छात्र पास

    April 23, 2026153
    Don't Miss
    Gumla

    गुमला के गेतुपानी गांव में आज भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव, गंदा पानी पीने और पगडंडी के सहारे जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण

    By Lok ChetnaJune 27, 2026134

    गुमला: झारखंड के गुमला जिले के रायडीह प्रखंड की नवागढ़ पंचायत स्थित आदिवासी बहुल गेतुपानी…

    खूंटी में आम की बंपर पैदावार, लेकिन नहीं मिल रहा उचित दाम; हाथियों के खतरे के बीच किसान बेचने को मजबूर

    June 27, 2026

    गुमला रिकॉर्ड रूम की बदहाल स्थिति से जमीन के हजारों अभिलेख खतरे में, सुरक्षित भवन में स्थानांतरण की उठी मांग

    June 27, 2026

    गया में शादी का झांसा देकर मध्य प्रदेश के दो युवकों से 1.70 लाख की लूट, कथित लुटेरी दुल्हन समेत कई लोगों पर केस दर्ज

    June 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    गुमला के गेतुपानी गांव में आज भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव, गंदा पानी पीने और पगडंडी के सहारे जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण

    June 27, 2026

    खूंटी में आम की बंपर पैदावार, लेकिन नहीं मिल रहा उचित दाम; हाथियों के खतरे के बीच किसान बेचने को मजबूर

    June 27, 2026

    गुमला रिकॉर्ड रूम की बदहाल स्थिति से जमीन के हजारों अभिलेख खतरे में, सुरक्षित भवन में स्थानांतरण की उठी मांग

    June 27, 2026

    गया में शादी का झांसा देकर मध्य प्रदेश के दो युवकों से 1.70 लाख की लूट, कथित लुटेरी दुल्हन समेत कई लोगों पर केस दर्ज

    June 27, 2026
    Bihar

    गया में शादी का झांसा देकर मध्य प्रदेश के दो युवकों से 1.70 लाख की लूट, कथित लुटेरी दुल्हन समेत कई लोगों पर केस दर्ज

    June 27, 2026

    बिहार टेंडर घोटाला जांच तेज: निलंबित आईएएस अधिकारियों के घर पहुंची एसवीयू, मातृस्वा इंफ्रा के निदेशक के यहां भी छापेमारी

    June 19, 2026

    नगरनौसा डिग्री कॉलेज विवाद ने लिया हिंसक रूप, छात्रों और पुलिस में पथराव, लाठीचार्ज के बाद 7 हिरासत में

    June 18, 2026

    खान सर पर फिर गंभीर आरोप: रौशन आनंद ने भाई की हत्या और साजिश का लगाया आरोप, एफआईआर की मांग को लेकर थाने के बाहर धरना

    June 18, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.