Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भारत टेक्स 2026: उद्योग सचिव अरवा राजकमल ने किया झारखंड पवेलियन का दौरा, तसर सिल्क और जनजातीय हस्तशिल्प की सराहना

    July 17, 2026

    रांची के डोरंडा में नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति से वीडियो कॉल के बाद फंदे से लटका मिला शव

    July 17, 2026

    महुआडांड़ के संत जेवियर्स महाविद्यालय में दो दिवसीय अंगदान जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को दिया मानव सेवा का संदेश

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भारत टेक्स 2026: उद्योग सचिव अरवा राजकमल ने किया झारखंड पवेलियन का दौरा, तसर सिल्क और जनजातीय हस्तशिल्प की सराहना
    • रांची के डोरंडा में नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति से वीडियो कॉल के बाद फंदे से लटका मिला शव
    • महुआडांड़ के संत जेवियर्स महाविद्यालय में दो दिवसीय अंगदान जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को दिया मानव सेवा का संदेश
    • धनबाद की मां अंबे आउटसोर्सिंग पर डीजीएमएस की जांच शुरू, सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की शिकायत पर कार्रवाई
    • रांची में ऑटो चालक को जिंदा जलाने की कोशिश, गाड़ी चलाने से इनकार करने पर पेट्रोल डालकर लगाई आग
    • आजादी के 79 साल बाद भी बेलवार गांव पुल और पेयजल से वंचित, बारिश में कट जाता है संपर्क
    • राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने ‘सोहराई’ पत्रिका के पांचवें अंक का किया विमोचन, झारखंड की जनजातीय संस्कृति पर विशेष फोकस
    • Jharkhand News: गीता बालमुचू ओएमडीसी की स्वतंत्र निदेशक नियुक्त, पश्चिमी सिंहभूम की भाजपा नेत्री को केंद्र सरकार की बड़ी जिम्मेदारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » जब नियति ने डॉ हरिवंश राय बच्चन को चार्ली चैप्लीन बनने पर मजबूर कर दिया था
    Opinion

    जब नियति ने डॉ हरिवंश राय बच्चन को चार्ली चैप्लीन बनने पर मजबूर कर दिया था

    Having not yet visited Sector 10, follow these steps for a free upgrade.
    LokchetnaBy LokchetnaFebruary 28, 2024No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महान शख्सियतों के जीवन में विडंबनाओं के एकाधिक पल अनिवार्य रुप से रहते हैं। मधुशाला के रचनाकार डॉ हरिवंश राय बच्चन के जीवन में भी थे। उनके जीवन में इसलिए थे क्योंकि वे कुछ बड़ा कर रहे थे, कुछ बड़ा रचनेवाले थे।

    वे रचना का यज्ञ कर रहे थे और उसमें उनकी कड़ी परीक्षा भी होनेवाली थी। यह साल 1954 का कोई महीना था। बच्चनजी कैंब्रिज से इट्स के काव्य में निगूढ़ तत्व विषय पर पीएचडी की डिग्री ले चुके थे।

    अपनी पीएचडी के लिए इलाहाबाद से उड़कर इंग्लैंड में दो वर्षों से अधिक का समय व्यतीत कर चुके थे। पर अब उनकी असल परीक्षा होनेवाली थी। नियति का व्यंग्य बाण उन्हें झेलना था।

    पीएचडी की डिग्री लेने के लिए कॉन्वोकेशन का वक्त आ चुका था पर डॉ हरिवंश राय बच्चन परेशान थे। किसी तरह आर्थिक तंगी से गुजरते हुए उन्होंने पीएचडी तो कर ली थी पर उनके पास कॉन्वोकेशन में पहने जाने योग्य गाउन और चौखटी चोटीदार टोपी पहनने के पैसे नहीं थे।

    पैसे तो उनके पास पीएचडी की डिग्री लेने के लिए कॉलेज की फीस चुकाने के लिए भी नहीं थे पर भला हो बावा का कि उन्होंने उनकी डिग्री की फीस पांच पौंड कॉलेज को चुका दी। पर गाउन का खर्च तो बहुत कोशिश करने पर भी डॉ हरिवंश राय बच्चन नहीं जुटा पाये।

    अब जो होनेवाला था वह जिंदगी का एक बेहद शर्मनाक क्षण था।

    मांगा हुआ सूट

    कहां कैंब्रिज की अंग्रेजी में सर्वोच्च डिग्री पाने का सुख और कहां उसके लिए गाउन भी न सिला पाने की बेबसी या यूं कहें कि कृष्ण होकर सुदामा की बेबसी झेलने के लिए डॉ बच्चन खुद को तैयार कर रहे थे। खैर, कॉन्वोकेशन का दिन आया।

    डॉ बच्चन के ही शब्दों में सूट किसी से मांगनी पड़ी। पहनकर चार्ली चैप्लीन लग रहा हूं। अपने पर ठठाकर हंसता हूं। रुदन कभी कभी हंसी का बाना धारण करता है। छिपता है क्या। एक हीन भावना मन में उठना स्वभाविक है।

    मैंने पीएचडी का गाउन और हुड दुकानों में शीशे के लंबे केसों में सजा अक्सर देखा था। अक्सर उनके सामने से जाते हुए सोचा था, एक दिन मैं ऐसा गाउन पहनने का अधिकारी बनूंगा।

    कितनी बार अपनी पीठ पर उस गाउन की कल्पना भी की थी, अच्छा सजता मुझ पर। आज जब मैं उसे पहनने का अधिकारी हूं तो नहीं पहन सका। नहीं खरीद सका।

    लाचारी अपने को संतोष देने के बहुत से तर्क खोज लेती है। गाउन नहीं पहनने से मेरी डिग्री तो मुझसे नहीं छीन जायेगी। मांगा हुआ गाउन पहनने की डॉ बच्चन की बेबसी तब और बढ़ गयी जब उनके गुरु मिस्टर हेन की पत्नी ने उनसे कहा, आज मैं तुमको पीएचडी के शानदार गाउन में देखने की प्रत्याशा कर रही थी।

    अब डॉ बच्चन क्या कहते मिसेज हेन से की उनके पास इतने पैसे भी नहीं बचे कि वे एक गाउन खरीद सकें। नियति ने बेबसी के पल तय कर रखे हैं तो उन्हें तो जीना ही था बच्चनजी को।
    संत को कष्ट सहन करना ही होता है

    कभी-कभी सोचता हूं कि संतों को कष्ट क्यों सहन करना होता है। कैंब्रिज के जिस सेंट कैथरींस कॉलेज के डॉ बच्चन विद्यार्थी रहे उनके जीवन में भी तो अपार दुख था। दुख का प्याला पीकर ही तो कैथरीन सेंट कैथरीन हुईं।

    सेंट कैथरीन जिनके नाम से सेंट कैथरींस कॉलेज है पुराकाल में एक साध्वी थीं जिसे रोमनों ने लोहे के पहिये के नीचे कुचल कुचल कर मरणांतक यातनाएं दी थीं, बाद को यही पहिया सेंट कैथरीन की अदम्य आस्था का प्रतीक हुआ। जैसे क्रॉस क्राइस्ट का।

    जब उनके नाम पर कॉलेज का नामकरण हुआ तो तब पहिया कॉलेज का विशेष चिन्ह बनाया गया। डॉ बच्चन के शब्दों में जब-जब मुझे मानसिक यातनाओं से गुजरना पड़ा था, यह पहिया मुझे याद आया था। मैं उस कॉलेज का सदस्य हूं जिसकी संरक्षिका संेंट कैथरीन हैं।

    मुझे उसके धैर्य और आस्था से बल संचय करना चाहिए। नियति ने यों ही नहीं किसी ध्येय से मुझे सेंट कैथरींस कॉलेज का सदस्य बनाया है।

    अगर आज मैं जीवन के पहिये के नीचे हूं तो क्या शिकायत करुं। मुझसे बहुत बड़े, बहुत निर्दोष, बहुत पावन जीवन पहिए के नीचे आ चुके हैं और उन्होंने जो वेदना झेली है उसे देखकर बहुतों को अपनी वेदना झेलना सहज हुआ है।

    डॉ बच्चन संत कैथरीन के सामने नतमस्तक होते हैं। वापस भारत आते हैं और जो लिखते हैंे चार खंडों की अपनी आत्मकथा के रुप में फिर उसकी जोड़ की कोई दूसरी आत्मकथा अभी तक नहीं लिख सका है। डॉ बच्चन कालजयी हैं।

    उनका लेखन कालजयी है। उन्होंने जो साधना की उसी का परिणाम है कि बच्चन परिवार लगातार उन्नति के पथ पर है। पर उन्नति का पथ कितनी कुर्बानियां मांगता है यह बच्चनजी से बेहतर शायद ही कोई समझे।

    उनकी यह कहानी लिखते हुए मैं सेंट कैथरीन और स्वयं बच्चनजी को नमन कर रहा हूं। शायद कभी कोई वेदना का क्षण आये तो मैं भी खुद के लिए ताकत संजो सकूं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lokchetna
    • Website

    Related Posts

    भगवान बिरसा मुंडा, जिनके ‘उलगुलान’ ने कर दिया था अंग्रेजी राज के खात्मे का ऐलान

    November 15, 2024

    झारखण्ड में हेमन्त बनाम हिमंत का बना नैरेटिव : फायदे में भाजपा

    September 12, 2024

    क्लासिक हैं एसएच बिहारी के लिखे गाने

    February 28, 2024
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026243

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026162

    पश्चिम बंगाल: डेबरा में टीएमसी नेता हुमायूं कबीर गिरफ्तार, पुलिस जांच से राजनीतिक हलचल तेज

    June 29, 2026154
    Don't Miss
    Lead News

    भारत टेक्स 2026: उद्योग सचिव अरवा राजकमल ने किया झारखंड पवेलियन का दौरा, तसर सिल्क और जनजातीय हस्तशिल्प की सराहना

    By Lok ChetnaJuly 17, 20261

    नई दिल्ली/रांची: नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारत टेक्स 2026 के समापन दिवस…

    रांची के डोरंडा में नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति से वीडियो कॉल के बाद फंदे से लटका मिला शव

    July 17, 2026

    महुआडांड़ के संत जेवियर्स महाविद्यालय में दो दिवसीय अंगदान जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को दिया मानव सेवा का संदेश

    July 17, 2026

    धनबाद की मां अंबे आउटसोर्सिंग पर डीजीएमएस की जांच शुरू, सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की शिकायत पर कार्रवाई

    July 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    भारत टेक्स 2026: उद्योग सचिव अरवा राजकमल ने किया झारखंड पवेलियन का दौरा, तसर सिल्क और जनजातीय हस्तशिल्प की सराहना

    July 17, 2026

    रांची के डोरंडा में नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति से वीडियो कॉल के बाद फंदे से लटका मिला शव

    July 17, 2026

    महुआडांड़ के संत जेवियर्स महाविद्यालय में दो दिवसीय अंगदान जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को दिया मानव सेवा का संदेश

    July 17, 2026

    धनबाद की मां अंबे आउटसोर्सिंग पर डीजीएमएस की जांच शुरू, सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की शिकायत पर कार्रवाई

    July 17, 2026
    Bihar

    बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने दाखिल किया नामांकन, हलफनामे में बताई करोड़ों की संपत्ति

    July 10, 2026

    बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई: सिवान के उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ के 5 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 201% अधिक संपत्ति का आरोप

    July 9, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: मां आज से आमरण अनशन पर, दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

    July 9, 2026

    बिहार में 250 मीटर से लंबे पुलों पर देना होगा टोल टैक्स, जानिए किन पुलों की सूची में शामिल हैं नाम

    July 6, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.