रांची : झारखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण राज्यभर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।
पिछले 24 घंटे के दौरान मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस गिरकर 34 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं राजधानी रांची में भी करीब 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जहां तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
10 मई तक येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार 6 से 10 मई के बीच रांची सहित राज्य के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना जताई गई है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। स्थिति को देखते हुए 10 मई तक येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इन क्षेत्रों में हुई सबसे अधिक बारिश
पिछले 24 घंटों में तेनुघाट में सबसे अधिक 82.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा कांके में 50.2 मिलीमीटर और पश्चिमी सिंहभूम में लगभग 8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
प्रमुख शहरों का तापमान
राज्य के विभिन्न शहरों का अधिकतम तापमान इस प्रकार दर्ज किया गया:
- रांची : 29.4°C
- जमशेदपुर : 34.2°C
- मेदिनीनगर : 34°C
- बोकारो : 32.5°C
- चाईबासा : 32.4°C
- कोडरमा : 31.4°C
- गुमला : 30.9°C
- हजारीबाग : 30.7°C
- लातेहार : 28.2°C
- लोहरदगा : 28.4°C
- खूंटी : 30.7°C
आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन फिलहाल बारिश और बादलों का प्रभाव बना रहेगा।
बारिश के इस दौर ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है, वहीं वज्रपात और तेज हवाओं को देखते हुए सतर्क रहने की भी सलाह दी गई है।

